• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 11.49 लाख रुपए से शुरू

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कीमत 11.49 लाख रुपए से 15.97 लाख रुपए के बीच रखी गई है।  सिटी हाइब्रिड की कीमत अब 18.89 लाख रुपए से शुरू होकर 20.39  लाख रुपए तक जाती है।   इसकी फ्रंट व रियर प्रोफाइल पर कई हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।   नई होंडा सिटी में रेन-सेंसिंग वाइपर, वायरलैस फोन चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।  इस सेडान कार में पहले वाले ही इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं।   नए अपडेट के चलते इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स बंद हो गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 02, 2023 15:42 ist
    info icon
    published onMar 02, 2023 13:44 IST
    last updated onMar 02, 2023 15:42 IST
    812 Views
    • Write a कमेंट

    स्टैंडर्ड होंडा सिटी और सिटी हाइब्रिड में नए बेस वेरिएंट क्रमशः एसवी और वी शामिल किए गए हैं।  

    2023 Honda City and City Hybrid

    • होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कीमत 11.49 लाख रुपए से 15.97 लाख रुपए के बीच रखी गई है। 
    • सिटी हाइब्रिड की कीमत अब 18.89 लाख रुपए से शुरू होकर 20.39  लाख रुपए तक जाती है।  

    • इसकी फ्रंट व रियर प्रोफाइल पर कई हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।  

    • नई होंडा सिटी में रेन-सेंसिंग वाइपर, वायरलैस फोन चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। 

    • इस सेडान कार में पहले वाले ही इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं।  

    • नए अपडेट के चलते इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स बंद हो गए हैं।

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट और सिटी हाइब्रिड भारत में लॉन्च हो गई है। इन दोनों ही कारों में नए बेस वेरिएंट (क्रमशः एसवी और वी) शामिल किए गए हैं, साथ ही इनमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। नए अपडेट के चलते अब रेगुलर होंडा सिटी में एडीएएस फीचर मिलने लगा है।

    यहां देखें इन कारों का नया वेरिएंट लाइनअप व उनकी कीमतें :-

    वेरिएंट वाइज़ कीमत :-

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर

    सिटी पेट्रोल

         

    एसवी 

    11.49 लाख रुपए (नया वेरिएंट)

    वी 

    11.87 लाख रुपए 

    12.37 लाख रुपए 

    +50,000 रुपए 

    वी सीवीटी 

    13.27 लाख रुपए 

    13.62 लाख रुपए 

    +35,000 रुपए 

    वीएक्स 

    13.33 लाख रुपए 

    13.49 लाख रुपए 

    +16,000 रुपए 

    वीएक्स सीवीटी 

    14.63 लाख रुपए 

    14.74 लाख रुपए 

    +11,000 रुपए 

    जेडएक्स 

    14.32 लाख रुपए 

    14.72 लाख रुपए 

    +40,000 रुपए 

    जेडएक्स सीवीटी 

    15.62 लाख रुपए 

    15.97 लाख रुपए 

    +35,000 रुपए 

    सिटी हाइब्रिड 

         

    वी

    18.89 लाख रुपए (नई)

    जेडएक्स

    19.89 लाख रुपए 

    20.39 लाख रुपए 

    +50,000 रुपए 

    इस कॉम्पेक्ट सेडान के स्टैंडर्ड वेरिएंट और हाइब्रिड वर्जन की कीमतें 50,000 रुपए बढ़ गई है। यह दोनों ही मॉडल्स नए बेस वेरिएंट शामिल होने के चलते पहले से सस्ते हो गए हैं। 

    नए अपडेट के चलते होंडा सिटी सेडान में से डीजल वेरिएंट्स का ऑप्शन हट गया है।  

    डिज़ाइन अपग्रेड 

    2023 Honda City front

    फेसलिफ्टेड होंडा सिटी कार में आगे की तरफ कई हल्के-फुल्के अपडेट्स दिए गए हैं जिनमें नए पैटर्न वाली मॉडिफाइड ग्रिल, आकर्षक एलईडी डीआरएल्स और नए डिज़ाइन का बंपर शामिल हैं। इस सेडान कार की साइड और रियर प्रोफाइल पर ज्यादा कोई अहम बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें केवल नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स और नया रियर बंपर दिया गया है।  

    होंडा ने इस कार में फ्रंट व रियर बंपर और केबिन के अंदर इंस्ट्रूमेंट पैनल के आसपास कार्बन फाइबर जैसा इफेक्ट दिया है। इस सेडान कार में एक नया कलर ऑप्शन ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल भी शामिल हो गया है। 

    क्या है नया? 

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट में वायरलेस फोन चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें सिटी हाइब्रिड कार वाला ही एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस सेडान कार के हाइब्रिड वर्जन में एडीएएस स्टैंडर्ड मिलता है।

    2023 Honda City ADAS

    इसकी एडीएएस सेफ्टी लिस्ट को भी अपडेट किया गया है जिसके चलते इसमें अब लो-स्पीड फॉलो (केवल हाइब्रिड में) और लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम मिलने लगा है। 

    इसके अलावा होंडा सिटी सेडान में 8-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, लेनवॉच कैमरा और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, रियरव्यू कैमरा और एबीएस के साथ ईबीडी भी दिए गए हैं। 

    केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन 

    2023 होंडा सिटी में केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें इसकी पावरट्रेन डिटेल्स :-

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड 

    पावर 

    121 पीएस 

    126 पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    253 एनएम (संयुक्त)

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्टेप सीवीटी 

    ई-सीवीटी 

    सिटी हाइब्रिड में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 0.7 किलोवाट आवर बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। डीजल इंजन का ऑप्शन हटने के बाद अब सिटी हाइब्रिड ऑन-रोड सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान कार बन गई है। यह गाड़ी सिटी में 20.15 किलोमीटर/लीटर और हाइवे पर 23.38 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।  

    इनसे होगा मुकाबला :-

    2023 Honda City rear

    होंडा की कॉम्पेक्ट सेडान का मुकाबला फोक्सवैगन वर्ट्स, मारुति सियाज़, स्कोडा स्लाविया और अपकमिंग न्यू जनरेशन हुंडई वरना से रहेगा। वहीं, इसके हाइब्रिड वर्जन का कम्पेरिज़न किसी भी कार से नहीं है। 

    यह भी पढ़ें होंडा की नई एसयूवी एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, एडीएएस फीचर मिलना हुआ कंफर्म

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है