• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना वायरस के चलते शोकेस नहीं हुई होंडा सिटी 2020, अप्रैल में होगी लॉन्च

    नई होंडा सिटी (New Honda City) को आने वाले दिनों में शोकेस किया जा सकता है। भारत में यह अप्रैल 2020 में लॉन्च की जाएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 15, 2020 15:04 ist
    info icon
    published onMar 16, 2020 16:36 IST
    last updated onJul 15, 2020 15:04 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    अपडेट 15 जुलाई 2020: होंडा ने पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    •   
    • पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान में बीएस6 नॉर्म्स वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे।  
    • इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड एमटी और सीवीटी गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं।  
    • यह तीन वेरिएंट वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध होगी।
    • इसकी प्राइस 11 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच हो सकती है।  
    • इसका कंपेरिजन हुंडई वरना, मारुति सियाज़, फोक्सवैगन वेंटो, स्कोडा रैपिड और टोयोटा यारिस से होगा।    

    Honda City 2020 

    होंडा (Honda) की नई सिटी सेडान (New City Sedan) इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को आज गोवा में होने वाले इवेंट के दौरान शोकेस करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते कंपनी ने इस इवेंट को रद्द कर दिया है। होंडा ने फिलहाल इवेंट की नई तारीख का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि कंपनी 2020 होंडा सिटी (2020 Honda City) को आने वाले दिनों में ऑनलाइन ही शोकेस कर सकती है। भारत में इसे अप्रैल 2020 में लॉन्च किया जाना है।

    कंपनी ने फिलहाल इस अपकमिंग 5-सीटर कार से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन इसकी जानकारी ऑनलाइन साइटों पर पहले ही लीक हो चुकी है। इसे देखकर हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि इसमें कौनसे फीचर्स मिलेंगे।

    यह 5-सीटर कार तीन वेरिएंट वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध होगी। मौजूदा मॉडल की तरह इसमें बेस वेरिएंट एसवी नहीं दिया जाएगा।  

    Honda City 2020 

    मौजूदा मॉडल की तरह ही नई होंडा सिटी में भी बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे। इसका पेट्रोल इंजन 121 पीएस की पावर जनरेट करेगा जो कि पहले से मुकाबले दो पीएस ज्यादा होगी। कंपनी ने फिलहाल इसके टॉर्क फिगर का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि वर्तमान में होंडा सिटी 145 एनएम का टॉर्क देती है। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स मिलने ज़ारी रहेंगे। मौजूदा सिटी में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) का ऑप्शन मिलता है। वहीं, 2020 सिटी में इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।  

    नई होंडा सिटी के डीजल इंजन के आउटपुट से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। अनुमान है कि इसका पावर आउटपुट मौजूदा मॉडल जैसा हो सकता है। मौजूदा मॉडल में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 100 पीएस और 200 एनएम की पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। अनुमान है कि सिटी 2020 में डीजल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जा सकता है।  

    यह भी पढ़ें : नई होंडा सिटी का करें इंतजार या इसका मौजूदा मॉडल खरीदना रहेगा ज्यादा बेहतर, जानिए यहां

    Honda City 2020 

    होंडा की यह अपकमिंग कार पहले के मुकाबले बड़ी होगी। इसकी लंबाई 4569 मिलीमीटर, चौड़ाई 1748 मिलीमीटर और ऊंचाई 1489 मिलीमीटर होगी। इस लिहाज से यह मौजूदा मॉडल के मुकाबले 129 मिलीमीटर ज्यादा लंबी, 53 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 6 मिलीमीटर कम ऊंची होगी। इसके व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका व्हीलबेस पहले की तरह 2600 मिलीमीटर रहेगा।  

    यह भी पढ़ें : होंडा की इन बीएस4 गाड़ियों पर मिल रही है 1.25 लाख रुपये तक की बंपर छूट

    Honda City 2020 

    इसमें छह एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ ईबीडी, एलईडी हैडलैंप्स, सनरूफ, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,वेंटिलेटेड सीटें, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।  

    Honda City 2020 

    कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि 2020 होंडा सिटी की प्राइस 11 लाख रुपए से 16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इसका कम्पेरिज़न पहले की तरह ही मारुति सियाज़, फोक्सवैगन वेंटो, स्कोडा रैपिड और टोयोटा यारिस और हुंडई वरना से होगा।

    Honda City 2020

    यह भी पढ़ें : तीन वेरिएंट्स में आएगी नई होंडा सिटी, होगी पहले से ज्यादा बड़ी और पावरफुल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है