• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा सफारी में मिलेगी कनेक्टेड एलईडी टेललाइट: नए टीजर में दिखी झलक, 6 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

     6 अक्टूबर से नई टाटा सफारी की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 05, 2023 14:38 ist
    info icon
    published onOct 05, 2023 14:07 IST
    last updated onOct 05, 2023 14:38 IST
    515 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Safari Facelift

    • अपडेटेड टाटा नेक्सन की तरह इसमें भी मिलेगा एलईडी टेललाइट्स के साथ वेलकम एनिमेशन का फीचर
    • दमदार स्किड प्लेट के साथ अपडेटेड रियर बंपर दिया जाएगा इसमें 
    • इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो के साथ नया 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील का मिलेगा फीचर
    • पहले की तरह 2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा इसमें और इसबार 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की भी दी जा सकती है चॉइस
    • नवंबर 2023 में लॉन्च हो सकती है टाटा सफारी फेसलिफ्ट और 16 लाख रुपये रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    हाल ही में लॉन्च हुई टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी के बाद अब टाटा मोटर्स सफारी फेसलिफ्ट को पेश करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी के नए टीजर्स जारी करने लगी है जिससे इसके फ्रैश डिजाइन की डीटेल्स सामने आ गई है। 6 अक्टूबर से नई टाटा सफारी की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। 

    टीजर के जरिए क्या आया सामने?

    इस वीडियो टीजर में इसके रियर डिजाइन का साफ लुक देखा जा सकता है जिसमें अब कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स के साथ वेलकम एनिमेशन दिया गया है और यही फीचर टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी के अपडेटेड मॉडल में भी दिया गया है। इसके अलावा सफारी की बैजिंग में इस्तेमाल हुए फॉन्ट को भी बदला गया है। 

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा हैरियर के केबिन का टीजर हुआ जारीः नई डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले की दिखी झलक, जल्द होगी लॉन्च

    इसके अलावा इस टीजर में दमदार स्किड प्लेट के साथ नए डिजाइन का बंपर भी देखा जा सकता है और साथ ही इसके दोनों साइड्स पर नई ट्रेपेजॉडियल हाउसिंग भी दी गई है। इन बदलावों के अलावा नई सफारी फेसलिफ्ट के ओवरऑल शेप और टेललैंप हाउसिंग के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    ये फीचर्स आ सकते हैं नजर

    Tata Safari cabin

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट के केबिन में नई नेक्सन की तरह इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो के साथ नया 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील नजर आ सकता है। इस एसयूवी के अपडेटेड मॉडल में बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,बड़ा डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर,वायरलेस फोन चार्जिंग,ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट एंड रियर सीट जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। 

    सेफ्टी के लिए नई सफारी 2023 मॉडल में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक 360-डिग्री कैमरा और आईएसओफिक्स एंकर पॉइंट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। बता दें कि सफारी के मौजूदा मॉडल में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का फीचर पहले से ही दिया जा रहा है मगर अपडेट मिलने के बाद इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया जा सकता है। 

    पावरट्रेन

    Tata Safari cabin

    2023 टाटा सफारी में पहले की तरह 2-लीटर डीजल इंजन (170पीएस/350एनएम) दिया जाएगा, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। इसमें टाटा का नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो 170पीएस की पावर और 280एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    नई टाटा सफारी नवंबर में लॉन्च हो सकती है। इसकी शुरूआती कीमत 16 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जा सकती है। वर्तमान में सफारी की कीमत 15.85 लाख रुपये से 25.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। नई सफारी कार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्कजार से रहेगा।

    यह भी देखें: टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है