फरवरी में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कारों पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां
निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर पर दूसरी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार के मुकाबले कम वेटिंग पीरियड चल रहा है
- Write a कमेंट

भारत में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कारों पर इस समय काफी ज्यादा वेटिंग पीरियड मिल रहा है। हाल ही में इस सेगमेंट में नई टाटा नेक्सन और किया सोनेट फेसलिफ्ट को उतारा गया है। वर्तमान में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 8 कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनमें टाटा, हुंडई, महिंद्रा और किया मोटर्स के मॉडल पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड मिल रहा है। यहां देखिए भारत के टॉप 20 शहरों में किस एसयूवी कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियडः
वेटिंग पीरियड
| शहर |
टाटा नेक्सन |
मारुति ब्रेजा |
हुंडई वेन्य / हुंडई वेन्यू एन लाइन |
किया सोनेट |
महिंद्रा एक्सयूवी300 |
निसान मैग्नाइट |
रेनो काइगर |
| नई दिल्ली |
1 महीना |
2-3 महीने |
2.5-3 महीने / 2-2.5 महीने |
2 महीने |
3 महीने |
1 महीना |
1 महीना |
| बेंगलुरु |
2-3 महीने |
3 महीने |
3 महीने |
2 महीने |
2-4 महीने |
1 महीना |
1 महीना |
| मुंबई |
3 महीने |
2-3 महीने |
2-3 महीने / 2.5-3.5 महीने |
3 महीने |
2-4 महीने |
1 महीना |
1 महीना |
| हैदराबाद |
2 महीने |
2-3 महीने |
3 महीने |
1-2 महीने |
3.5-5 महीने |
2 सप्ताह |
1 महीना |
| पुणे |
2-3 महीने |
3-4 महीने |
3-3.5 महीने / 3 महीने |
2 महीने |
2-4 महीने |
1 महीना |
वेटिंग पीरियड नहीं |
| चेन्नई |
2 महीने |
3-4 महीने |
3 महीने / 2.5-3.5 महीने |
2 महीने |
2.5-3.5 महीने |
2-3 सप्ताह |
1 सप्ताह |
| जयपुर |
1.5 महीने |
2-3 महीने |
3-3.5 महीने / 3-5 महीने |
1-2 महीने |
3-4 महीने |
2 सप्ताह |
2 सप्ताह |
| अहमदाबाद |
2 महीने |
2-3 महीने |
2 महीने |
1-2 महीने |
2-4 महीने |
1 महीना |
2-3 सप्ताह |
| गुरुग्राम |
1-1.5 महीने |
3-4 महीने |
2-3 महीने / 3 महीने |
1 महीना |
2-4 महीने |
1 महीना |
1-2 सप्ताह |
| लखनऊ |
2 महीने |
2-3 महीने |
3 महीने |
2-3 महीने |
3 महीने |
1 महीना |
2 सप्ताह |
| कोलकाता |
3 महीने |
3-4 महीने |
2.5-3.5 महीने / 2-2.5 महीने |
2-2.5 महीने |
3.5-5 महीने |
1 महीना |
1 महीना |
| ठाणे |
2 महीने |
2-3 महीने |
2 महीने |
2 महीने |
2 महीने |
1 महीना |
1-2 सप्ताह |
| सूरत |
1.5-2 महीने |
3 महीने |
2 महीने |
2 महीने |
2-4 महीने |
1 महीना |
1 सप्ताह |
| गाजियाबाद |
2-3 महीने |
3 महीने |
3 महीने |
1 महीना |
2-4 महीने |
1 महीना |
2-3 सप्ताह |
| चंडीगढ़ |
3 महीने |
2-3 महीने |
2.5-3.5 महीने / 2-2.5 महीने |
2 महीने |
2-4 महीने |
1 सप्ताह |
1 महीना |
| कोयंबटूर |
2 महीने |
3 महीने |
3 महीने |
2 महीने |
1-3 महीने |
वेटिंग पीरियड नहीं |
1 महीना |
| पटना |
1.5 महीने |
2.5-3 महीने |
3 महीने |
2 महीने |
2-4 महीने |
1 महीना |
वेटिंग पीरियड नहीं |
| फरीदाबाद |
2-3 महीने |
3 महीने |
3 महीने |
1-2 महीने |
3.5-5 महीने |
1 महीना |
1 महीना |
| इंदौर |
3 महीने |
2-3 महीने |
3 महीने |
1-2 महीने |
3 महीने |
2-3 सप्ताह |
3-4 सप्ताह |
| नोएडा |
2 महीने |
2-3 महीने |
2.5-3.5 महीने / 2-2.5 महीने |
1-2 महीने |
2-4 महीने |
2-3 सप्ताह |
वेटिंग पीरियड नहीं |

-
फरवरी में टाटा नेक्सन पर औसत वेटिंग पीरियड 2 महीने तक का है। हालांकि बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता के ग्राहकों को नेक्सन कार की डिलीवरी के लिए 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

-
मारुति ब्रेजा पर औसत वेटिंग पीरियड 3 महीने का है। पुणे, चेन्नई, गुरुग्राम और कोलकाता में ग्राहकों को इस मारुति कार की डिलीवरी के लिए सबसे ज्यादा 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: जनवरी 2024 में भारत में सबसे ज्यादा बिकी ये टॉप 10 कार

-
हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन पर अधिकांश शहरों में औसत वेटिंग पीरियड 3 महीने तक है। वहीं अहमदाबाद, ठाणे और सूरत में ग्राहक वेन्यू कार की डिलीवरी 2 महीने में ले सकते हैं।

-
किया सोनेट को जनवरी 2024 में नया अपडेट मिला था। वर्तमान में इस कार पर औसत 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि लखनऊ और कोलकाता के ग्राहकों को इसकी डिलीवरी के लिए 2 महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

-
महिंद्रा एक्सयूवी300 पर वर्तमान में सबसे ज्यादा 5 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हैदराबाद, कोलकाता और फरीदाबाद के ग्राहकों को इसकी डिलीवरी के लिए 5 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं कोयंबटूर में इसकी डिलीवरी 3 महीने में मिल सकती है।


-
निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर पर दूसरी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के मुकाबले कम वेटिंग पीरियड मिल रहा है। इन दोनों को अधिकतम 1 महीने के अंदर घर लाया जा सकता है। कोयंबटूर में मैग्नाइट तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध है, वहीं पुणे, पटना और नोएडा में तुरंत रेनो काइगर की डिलीवरी मिल रही है।
यह भी देखेंः टाटा ब्रेजा ऑन रोड प्राइस














