• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी Vs एक्सयूवी300 Vs सोनेट Vs ब्रेजा Vs मैग्नाइट Vs काइगर Vs नेक्सन Vs वेन्यू : परफॉर्मेंस कंपेरिजन

    महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 150 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जरनेट करती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 10, 2023 10:55 ist
    info icon
    published onMar 10, 2023 10:55 IST
    last updated onMar 10, 2023 10:55 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

     

    महिंद्रा एक्सयूवी400 बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। इसकी कीमत 16 लाख रुपये से 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। यह गाड़ी एक्सयूवी300 पर बेस्ड है, इसके बूट की डिजाइन पहले से एकदम नई है और इसकी लंबाई अब 200 मिलीमीटर बढ़ गई है जिसके चलते इसमें अच्छा बूट स्पेस मिता है। एक्सयूवी400 का केबिन एक्सयूवी300 से एकदम मिलता जुलता है जो बताता है कि यह एक अच्छी इलेक्ट्रिक कार है जो पेट्रोल-डीजल सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कारों को कड़ी टक्कर देगी।

    हमनें हाल ही में महिंद्रा एक्सयूवी400 का परफॉरमेंस टेस्ट पेट्रोल-डीजल सब-4 मीटर कारों से किया है जिसके आंकड़े काफी आकर्षित करने वाले रहे हैं।

    मॉडल्स 

    एक्सयूवी400 ईवी

    एक्सयूवी300 डीजल एमटी 

    सोनेट आईएमटी 

    ब्रेजा एटी 

    मैग्नाइट सीवीटी 

    काइगर एमटी  

    नेक्सन एमटी 

    वेन्यू डीसीटी 

    0-100 किमी/घंटे * 

    8.4 सेकंड  

    12.21 सेकंड

    11.68 सेकंड

    15.24 सेकंड

    12.03 सेकंड

    11.01 सेकंड

    11.64 सेकंड

    11.24 सेकंड

    पावर/टॉर्क 

    150 पीएस   / 310 एनएम 

    117 पीएस  / 300 एनएम 

    120 पीएस / 172 एनएम 

    103 पीएस   / 138 एनएम 

    100 पीएस   / 152 एनएम 

    100 पीएस   / 160 एनएम 

    120 पीएस   / 170 एनएम 

    120 पीएस   / 172 एनएम 

    • एक्सयूवी400 ईवी सभी कारों में सबसे फुर्तिली कार है। यह इस लिस्ट का सबसे फास्ट मॉडल है जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से भी कम है। इन आंकड़ों के साथ नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मिनी कूपर एसई (7.13 सेकंड) को कड़ी टक्कर देती है।

    Mahindra XUV400

    • हमारे द्वारा टेस्ट की गई इस लिस्ट की दूसरी सबसे फ़ास्ट कार काइगर है जो एक्सयूवी400 से केवल 2.5 सेकंड स्लो है। यह सेगमेंट की सबसे कम पावरफुल कार है जो सबसे कम टॉर्क देती है।

    Renault Kiger

    • रेनो के बाद वेन्यू टर्बो पेट्रोल-डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक), नेक्सन टर्बो पेट्रोल-मैनुअल कॉम्बिनेशन और सोनेट टर्बो पेट्रोल-आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) सबसे फास्ट कारें हैं।

    Hyundai Venue
    Tata Nexon

    • ब्रेजा इस लिस्ट की सबसे स्लो कार है और इकलौती आईसीई (पेट्रोल-डीजल) पावर्ड एसयूवी है जो टर्बो चार्जर के बिना आती है।

    Maruti Brezza

    • इन सबकॉम्पेक्ट कारों के टॉप वेरिएंट्स के मुकाबले एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक 5 लाख रुपये ज्यादा महंगी है।  

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी फन, फ़ास्ट और फियरलैस ड्राइव मोड के साथ आती है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर है, यह गाड़ी एंगेजिंग ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से है, इसे सिट्रोएन ईसी3 के ऊपर पोज़िशन किया गया है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है