• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए 2023 हुंडई वरना से जुड़ी 6 खास बातें

    नई वरना पहले से ज्यादा बड़ी, पावरफुल और प्रीमियम कार होगी, भारत में इसे 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 20, 2023 13:47 ist
    info icon
    published onMar 20, 2023 13:47 IST
    last updated onMar 20, 2023 13:47 IST
    245 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Hyundai Verna

    नई हुंडई वरना भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। इच्छुक ग्राहक इस गाड़ी को 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक करवा सकते हैं। इस कार से जुड़ी काफी कुछ जानकारियां अब तक सामने आ चुकी हैं, चलिए जानते हैं इस गाड़ी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास:

    बड़ा साइज

    वरना 

    सिटी 

    स्लाविया 

    वर्टस

    लंबाई 

    4,535 मिलीमीटर 

    4,583 मिलीमीटर 

    4,541 मिलीमीटर 

    4,561 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,765 मिलीमीटर 

    1,748 मिलीमीटर 

    1,752 मिलीमीटर 

    1,752 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,475 मिलीमीटर 

    1,489 मिलीमीटर 

    1,507 मिलीमीटर 

    1,507 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,670 मिलीमीटर 

    2,600 मिलीमीटर 

    2,651 मिलीमीटर 

    2,651 मिलीमीटर 

    बूट स्पेस 

    528 लीटर 

    506 लीटर 

    521 लीटर 

    521 लीटर 

    नई हुंडई वरना पुराने मॉडल से ज्यादा बड़ी कार है, लेकिन इसकी लंबाई और ऊंचाई सेगमेंट में सबसे कम है। हालांकि, यह सबसे चौड़ी कार है और इसमें अच्छा खासा बूट स्पेस भी मिलता है। बड़े साइज़ के चलते इसका केबिन अब पहले से ज्यादा स्पेशियस होगा।

    इंजन

    Hyundai Verna 1.5 Turbo badge

     

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम 

    ट्रांसमिशन ऑप्शंस 

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी  

    हुंडई ने इस सेडान कार में पुरानी वरना वाला ही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (115 पीएस) दिया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। कंपनी ने नई वरना में से डीजल इंजन का ऑप्शन हटा दिया है।

    इस कार में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस) को नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रल इंजन (160 पीएस) से रिप्लेस किया गया है। नए इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: हुंडई वरना का एस्टेट वर्जन रूस में टेस्टिंग के दौरान आया नजर, क्या भारत में भी होगा लॉन्च?

    वेरिएंट्स

    2023 Hyundai Verna rear

    पुराने मॉडल की तरह ही नई हुंडई वरना चार वेरिएंट्स ईएक्स, एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में आएगी। यहां देखें इसमें मिलने वाले सभी वेरिएंट वाइज़ पावरट्रेन ऑप्शंस:

    वेरिएंट

    1.5-लीटर एमपीआई 6-स्पीड एमटी  

    1.5-लीटर एमपीआई सीवीटी 

    1.5-लीटर टी-जीडीआई 6-स्पीड एमटी  

    1.5-लीटर टी-जीडीआई 7-स्पीड डीसीटी 

    ईएक्स 

    हां 

    नहीं 

    नहीं 

    नहीं 

    एस 

    हां 

    नहीं 

    नहीं 

    नहीं 

    एसएक्स

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    एसएक्स (ओ)

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    अतिरिक्त फीचर्स

    हुंडई वरना हमेशा से एक फीचर लोडेड कार रही है, नई वरना की बात करें तो इसमें इससे भी ज्यादा दमदार फीचर्स मिलेंगे। इस अपकमिंग कार में ड्यूल इंटीग्रेटेड डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटाइज़्ड ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, इंफोटेनमेंट और एसी के लिए टच ऑपरेटेड और स्विचेबल कंट्रोल्स, फ्रंट हीटेड व वेंटिलेटेड सीटें और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    बेहतर सेफ्टी

    2023 Hyundai Verna disc brake

    2023 हुंडई वरना में छह एयरबैग, सीटबेल्ट रिमाइंडर, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट (सभी पैसेंजर्स के लिए), आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके टॉप वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    इस गाड़ी में सबसे बड़ा बदलाव एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का देखने को मिलेगा। एडीएएस के तहत इसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, लेन-कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लीड व्हीकल डिपार्चर अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    संभावित प्राइस

    नई वरना की कीमत 11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन वर्ट्स और होंडा सिटी से होगा। यह मारुति सियाज़ के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी।

    यह भी पढ़ें: 2006 से लेकर अब तक हुंडई वरना में क्या कुछ हुए हैं बदलाव, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वरना 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है