• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना का एस्टेट वर्जन रूस में टेस्टिंग के दौरान आया नजर, क्या भारत में भी होगा लॉन्च?

    कुल मिलाकर तो ये टेस्ट किया जा रहा मॉडल न्यू जनरेशन वरना जैसा ही लग रहा है, मगर इसके बैक पोर्शन को कुछ अलग तरह से डिजाइन किया गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 13, 2023 18:12 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 18:12 IST
    last updated onMar 13, 2023 18:12 IST
    526 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna Estate

    • 21 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाले वरना के न्यू जनरेशन मॉडल पर बेस्ड हो सकता है ये एस्टेट वर्जन
    • पिछले हिस्से को छोड़कर इस अपकमिंग सेडान जैसा लग रहा है ये एस्टेट वर्जन
    • इंटरनेशनल मार्केट्स में बेचा जाएगा इसे, भारत में लॉन्च होना मुश्किल

    21 मार्च के दिन भारत में हुंडई की ओर से न्यू जनरेशन वरना सेडान को लॉन्च किया जाएगा। इस बीच ही रूस में वरना का एक बेहद अजीबो गरीब मॉडल टेस्टिंग के दौरान नजर आया है। हमारा मानना है कि ये वरना का एस्टेट वर्जन हो सकता है जिसे रूस में 'सोलरिस' नाम से बेचा जाएगा। 

    इसमें क्या है नया

    Hyundai Verna Estate

    कुल मिलाकर तो ये टेस्ट किया जा रहा मॉडल न्यू जनरेशन वरना जैसा ही लग रहा है, मगर इसके बैक पोर्शन को कुछ अलग तरह से डिजाइन किया गया है। इससे ये साबित होता है कि रूस में भी इस सेडान का न्यू जनरेशन मॉडल ही पेश किया जाएगा। इसके हेडलैंप, डेटाइम रनिंग लैंप और पूरा फ्रंट प्रोफाइल ही भारत में लॉन्च होने जा रही नई वरना जैसा है। हालांकि इस सेडान के मुकाबले इसके एस्टेट वर्जन में ग्राउंंड क्लीयरेंस थोड़ा ज्यादा नजर आ रहा है। 

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई वरना प्राइस एनालिसिस: क्या होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस और मारुति सियाज से सस्ती होगी ये कार?

    वरना एस्टेट इस सेडान के न्यू जनरेशन वर्जन पर बेस्ड होगी जिसका एक्सटीरियर और इंटीरियर का डिजाइन वैसा ही होगा और इनमें समान फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, इन स्पाय शॉट में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का राडार मॉड्यूल नजर नहीं आ रहा है जो अपकमिंग वरना 2023 के इंडियन वर्जन में दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया Vs फोक्सवैगन वर्टस: साइज कंपेरिजन

    क्या भारतीय मार्केट में फिट बैठ सकती है ऐसी वैगन कार?

    Hyundai Verna Estate

    वैगन या एस्टेट टाइप की कारें काफी बड़ी और प्रैक्टिकल बूट स्पेस वाली होती है जो अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में काफी पॉपुलर हैं। भारत मेंं एक दशक पहले कभी मारुति बलेनो अल्टुरा, फिएट सिएना वीकेंड, टाटा एस्टेट, इंडिगो मरीना और स्कोडा ऑक्टाविया कॉम्बि जैसी कारें बिका करती थी। हालांकि ये सभी कारें यहां ज्यादा बिक नहीं पाई और काफी जल्द ही ऐसी एस्टेट कारें यहां बंद हो गई। ऐसे में भारत में वरना के इस वर्जन का लॉन्च होना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

    न्यू जनरेशन वरना

    2023 Hyundai Verna

    नई वरना अपने पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी बड़ी होगी जिसके लुक्स ज्यादा स्पोर्टी नजर आएंगे। इसके केबिन को भी कंपनी ने बड़े अपडेट देते हुए ज्यादा प्रीमियम टच दिया है। इसमें बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स दिए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि नई वरना 2023 पहले से ज्यादा पावरफुल साबित होगी जिसमें 160 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाले 115 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए नई वरना कार में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी दिया जाएगा। 

    सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    E
    edward
    Mar 14, 2023, 3:31:07 PM

    Expected this car to be other models as it is classic car

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई वरना 2023-2026

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है