• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस सितंबर इन प्रीमियम हैचबैक कारों पर पाएं 40,000 रुपये तक के डिस्काउंट

    बलेनो कार पर 23,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।  अल्ट्रोज़ के टॉप वेरिएंट एक्सजेड पर 15000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।   आई20 और जैज़ पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 14, 2021 14:41 ist
    info icon
    published onSep 14, 2021 14:41 IST
    last updated onSep 14, 2021 14:41 IST
    712 Views
    • Write a कमेंट

    सितंबर में प्रीमियम हैचबैक कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस महीने आई20 और अल्ट्रोज़ समेत सभी प्रीमियम कारों पर कई फायदे मिल रहे हैं। आई20 और जैज़ कार पर इस महीने सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। सितंबर महीने में किस प्रीमियम हैचबैक कार पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट जानिए यहां :-

    हुंडई आई20

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      5,000 रुपये 

    कुल 

    40,000 रुपये तक 

    • यदि आप हुंडई आई20 आईएमटी टर्बो को खरीदने जा रहे हैं तो इस कार पर 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट भी शामिल है।

    • इस कार के डीजल वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। लेकिन, इस पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जरूर मिल रहा है। 

    • इस गाड़ी के पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट पर कोई भी ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 

    • भारत में आई20 की कीमत 6.91 लाख रुपये से 11.40 लाख रुपये के बीच है। 

    टाटा अल्ट्रोज़ 

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    • अल्ट्रोज़ के टॉप वेरिएंट एक्सजेड पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • इसके दूसरे वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

    • इस हैचबैक कार की प्राइस 5.85 लाख रुपये से 8.71 लाख रुपये के बीच है।

    होंडा जैज़ 

    Honda Jazz

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट / फ्री एसेसरीज़  

    10,000 रुपये / 11,950 रुपये

    कार एक्सचेंज पर डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस 

      9,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000 रुपये

    कुल 

    39,950 रुपये तक 

    • होंडा जैज़ पर इस महीने 39,950 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। 

    • इस कार पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 11,947 रुपये तक की मुफ्त एसेसरीज़ को चुनने का ऑप्शन दिया जा रहा है।  

    • इस हैचबैक की कीमत 7.65 लाख रुपये से 9.89 लाख रुपये के बीच है।   

    मारुति सुजुकी बलेनो 

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000  रुपये  

    कुल 

    23,000 रुपये तक 

    • यदि आप इसके मैनुअल वेरिएंट को चुनना चाहते हैं तो इस कार पर 23,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे।   

    • बलेनो के सीवीटी वेरिएंट पर कोई भी नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस कार पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जरूर मिल रहा है। 

    • भारत में इसकी प्राइस 5.99 लाख रुपये से 9.45 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    नोट : यह ऑफर्स राज्य और वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    यह भी पढ़ें : इस सितंबर इन कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों पर मिल रहे हैं 2.25 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है