• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के इंटीरियर की तस्वीरें आई सामने, जानिए क्या मिलेगा खास

    हैरियर के रेड डार्क एडिशन को लॉन्च करने के बाद हमें ये अंदाजा हो रहा है कि टाटा मोटर्स अगले साल तक इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च कर देगी। टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के टेस्ट किए जा रहे मॉडल को काफी बार स्पॉट किया जा चुका है। अब इसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट हुई हैं जिसमें इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 05, 2023 19:16 ist
    info icon
    published onApr 05, 2023 19:09 IST
    last updated onApr 05, 2023 19:16 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Tata Harrier cabin spied

    • मौजूदा मॉडल वाले सेंट्रल एसी वेंट्स और सेंट्रल कंसोल पर स्विच नजर आए हैं इसमें
    • अभी की तरह 10.25 इंच का टचस्क्रीन और एडीएएस मिलेंगे इसमें
    • नए डिजाइन की ग्रिल और ईवी कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड अलॉय व्हील्स नजर आ सकते हैं इसके एक्सटीरियर में
    • मौजूदा वर्जन की तरह 2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा इसमें, साथ ही 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी दिया जा सकता है ऑप्शन
    • 2024 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है इसे, 15 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत

    हैरियर के रेड डार्क एडिशन को लॉन्च करने के बाद हमें ये अंदाजा हो रहा है कि टाटा मोटर्स अगले साल तक इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च कर देगी। टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के टेस्ट किए जा रहे मॉडल को काफी बार स्पॉट किया जा चुका है। अब इसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट हुई हैं जिसमें इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली है।

    क्या कुछ मिलेगा नया?

    2024 Tata Harrier cabin spied

    इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखें तो हैरियर फेसलिफ्ट में ज्यादा मॉडर्न स्टीयरिंग व्हील नजर आएगा और ये अंदाजा हम इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि टेस्ट किए जा रहे मॉडल में नए स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स नजर आए हैं। इसके ​अलावा इसमें नया गियर लिवर भी नजर आ सकता है। हालांकि इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स और सेंट्रल कंसोल में लगे स्विचे के डिजाइन को नहीं बदला जाएगा।

    यह भी पढ़ें: टाटा की पिंपरी फैक्ट्री में महिलाएं एक दिन में बनाती हैं 200 से ज्यादा हैरियर और सफारी एसयूवी, जानिए कैसा पूरा किया जाता है ये काम

    इन दो बदलावों को छोड़ दें तो टाटा हैरियर के इस फेसलिफ्ट मॉडल के इंटीरियर में और कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आएगा। टेस्ट किए जा रहे मॉडल में मौजूदा मॉडल वाली ब्राउन अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर ट्रिम देखी गई है। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल की ही तरह इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे जो कंपनी ने 2023 रेड डार्क एडिशन के साथ पेश किए गए हैं।

    एक्सटीरियर में ये बदलाव आ सकते हैं नजर

    2024 Tata Harrier spied

    इससे पहले सामने आए कुछ स्पाय शॉट्स को देखें तो टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर डिजाइन को मिलने वाले ज्यादातर अपडेट्स फ्रंट में ही नजर आएंगे। इन अपडेट्स में 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई हैरियर ईवी के जैसी नए डिजाइन की ग्रिल और एलईडी हेडलाइट्स शामिल होंगे। हमारा मानना है कि नई हैरियर एसयूवी के 2024 मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और और रियर पर अपडेटेड एलईडी लाइटिंग नजर आएगी।

    यह भी पढ़ें: भारत में इस साल अब तक लॉन्च हो चुकी हैं ये कारें

    फीचर्स और पावरट्रेन डीटेल्स

    2023 Tata Harrier interior

    नई टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले को छोड़कर हैरियर फेसलिफ्ट में रेड डा​र्क एडिशन की तरह 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    टाटा हैरियर 2024 में पहले की तरह 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देने वाला 2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है जो 170 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में डिस्प्ले किया था।

    कब तक होगी लॉन्च और क्या रखी जाएगी कीमत?

    2024 Tata Harrier rear spied

    हमारा मानना है कि टाटा हैरियर के इस फेसलिफ्ट मॉडल को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। पहले की तरह इसका मुकाबला एमजी हेक्टर, महिंद्रा एक्सयूवी700 के साथ साथ हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के टॉप वेरिएंट से रहेगा।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है