• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी के साथ मिलेंगे कौनसे कलर ऑप्शंस, जानिए यहां

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी (Citroen C5 Aircross) को भारत में मार्च 2021 तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस कार के भारतीय वर्जन से पर्दा उठा चुकी है। इसे दो वेरिएंट फील और शाइन में पेश किया जाएगा। इस एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। यह अपकमिंग कार चार सिंगल टोन और तीन ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस में आएगी। अब सी5 एयरक्रॉस कार के फील वेरिएंट के साथ मिलने वाले कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और एलईडी हेडलैंप्स जैसे फीचर्स की कमी रखी गई है। यहां देखें इस कार के फील वेरिएंट के साथ कौन-कौनसे कलर ऑप्शंस मिलेंगे:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 08, 2021 13:21 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2021 14:25 IST
    last updated onApr 08, 2021 13:21 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी प्राइस 29.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 31.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) को भारत में मार्च 2021 तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस कार के भारतीय वर्जन से पर्दा उठा चुकी है। इसे दो वेरिएंट फील और शाइन में पेश किया जाएगा। इस एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। यह अपकमिंग कार चार सिंगल टोन और तीन ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस में आएगी। अब सी5 एयरक्रॉस कार के फील वेरिएंट के साथ मिलने वाले कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और एलईडी हेडलैंप्स जैसे फीचर्स की कमी रखी गई है। यहां देखें इस कार के फील वेरिएंट के साथ कौन-कौनसे कलर ऑप्शंस मिलेंगे:-

    ब्लैक रूफ के साथ पर्ल व्हाइट एक्सटीरियर

    यह कलर ऑप्शन सिट्रॉन कंपनी के अधिकतर मार्केटिंग कम्युनिकेशन में शोकेस किया जा चुका है। इसमें फॉक्स वेंट के आसपास कॉन्ट्रास्ट रेड कलर के हाइलाइट भी दिए गए हैं। यह एसयूवी कार मोनोटोन व्हाइट कलर में भी उपलब्ध होगी।

    ब्लैक रूफ के साथ क्युम्युल्स ग्रे एक्सटीरियर

    लाइट ग्रे फिनिश उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आएगी जो अपनी एसयूवी में सिल्वर पेंट चाहते हैं। इसे सिंगल टोन सिल्वर कलर में भी पेश किया जाएगा।

    ब्लैक रूफ के साथ तिजुका ब्लू एक्सटीरियर

    इस लिस्ट में सबसे कलरफुल ऑप्शन तिजुका ब्लू कलर है जो मोनोटोन ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा।

    पेरला नेरा ब्लैक

    सिट्रॉन अपनी इस प्रीमियम एसयूवी को ऑल ब्लैक कलर ऑप्शन में भी उतारेगी। हालांकि, यह एकमात्र ऑप्शन है जो ड्यूल टोन फिनिश के साथ नहीं मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस की इन 35 तस्वीरों से जानिए कैसी होगी ये अपकमिंग एसयूवी

    भारत में सी5 एयरक्रॉस कार की प्राइस 28 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। यह गाड़ी केवल डीजल-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ही आएगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला जीप कंपास और अपकमिंग फोक्सवैगन टिग्वान एसयूवी से होगा। हमें कमेंट सेक्शन में बताएं सिट्रॉन एसयूवी का कौनसा शेड आपको सबसे ज्यादा पसंद आया। 

    यह भी देखें: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है