• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने फोक्सवैगन कारों पर पाएं 3 लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    सभी फोक्सवैगन कार पर एक लाख रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 08, 2024 17:21 ist
    info icon
    published onMar 08, 2024 17:21 IST
    last updated onMar 08, 2024 17:21 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Cars

    • फोक्सवैगन टिग्वान पर सबसे ज्यादा 3.40 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • फोक्सवैगन टाइगन पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • फोक्सवैगन वर्टस पर ग्राहक 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    • यह कार डिस्काउंट ऑफर मार्च 2024 के आखिर तक मान्य है।

    जर्मन कार कंपनी फोक्सवैगन मार्च 2024 में अपनी सभी कार - फोक्सवैगन टाइगन, फोक्सवैगन वर्टस और फोक्सवैगन टिग्वान पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इसके तहत ग्राहक इन पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 3 लाख रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए सभी मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    फोक्सवैगन टिग्वान

    Volkswagen Tiguan

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    75,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    75,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    1 लाख रुपये तक

    4 साल के लिए सर्विस वैल्यू पैकेज

    90,000 रुपये तक

    कुल बचत

    3.40 लाख रुपये तक

    • फोक्सवैगन टिग्वान पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • इस फोक्सवैगन एसयूवी पर चार साल के लिए 90,000 रुपये तक का सर्विस वैल्यू पैकेज भी मिल रहा है।

    • फोक्सवैगन टिग्वान की कीमत 35.17 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें: इस महीने टोयोटा डीजल कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जानिए कितना करना पड़ेगा इंतजार

    फोक्सवैगन टाइगन

    Volkswagen Taigun

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    60,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    40,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    कुल बचत

    1.30 लाख रुपये तक

    • टिग्वान की तरह इस कार के साथ सर्विस वैल्यू पैकेज नहीं दिया जा रहा है।

    • टाइगन स्पेशल एडिशन पर कोई ऑफर नहीं मिल रहा है।

    • फोक्सवैगन टाइगन की कीमत 11.70 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: फरवरी 2024 में मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई समेत इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कार, देखिए पूरी लिस्ट

    फोक्सवैगन वर्टस

    Volkswagen Virtus

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    30,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    कुल बचत

    75,000 रुपये तक

    • वर्टस पर भी सर्विस वैल्यू पैकेज नहीं मिल रहा है लेकिन इस पर बाकी सभी ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • टाइगन की तरह वर्टस सेडान के स्पेशल एडिशन पर कोई बेनेफिट नहीं मिल रहे हैं।

    • फोक्सवैगन वर्टस की कीमत 11.56 लाख रुपये से 19.41 लाख रुपये के बीच है।

    नोट

    • राज्य, शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी फोक्सवैगन डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।

    यह भी देखेंः फोक्सवैगन वर्टस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है