• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2024 में मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई समेत इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कार, देखिए पूरी लिस्ट

    अधिकांश कंपनियों की सेल्स में जनवरी के मुकाबले फरवरी में गिरावट दर्ज हुई है

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 08, 2024 11:33 ist
    info icon
    published onMar 08, 2024 11:33 IST
    last updated onMar 08, 2024 11:33 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    फरवरी 2024 में हर बार की तरह मारुति सुजुकी भारत की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने हुंडई को पीछे छोड़कर दूसरी पोजिशन हासिल की। महिंद्रा को छोड़कर एमजी और रेनो समेत सभी अन्य कंपनियों की मासिक सेल्स में गिरावट दर्ज हुई। यहां हमनें फरवरी में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट तैयार की है, जिस पर आप भी डालिए एक नजरः

    ब्रांड

    फरवरी 2024

    जनवरी 2024

    मासिक ग्रोथ %

    फरवरी 2023

    सालाना ग्रोथ %

    मारुति सुजुकी

    1,60,272

    1,66,802

    -3.9

    1,47,467

    8.7

    टाटा

    51,270

    53,635

    -4.4

    42,865

    19.6

    हुंडई

    50,201

    57,115

    -12.1

    46,968

    6.9

    महिंद्रा

    42,401

    43,068

    -1.5

    30,221

    40.3

    टोयोटा

    23,300

    23,197

    0.4

    15,267

    52.6

    किया

    20,200

    23,769

    -15

    24,600

    -17.9

    होंडा

    7,142

    8,681

    -17.7

    6,086

    17.4

    एमजी

    4,532

    3,825

    18.5

    4,193

    8.1

    रेनो

    4,080

    3,826

    6.6

    6,616

    -38.3

    फोक्सवैगन

    3,019

    3,267

    -7.6

    3,313

    -8.9

    Maruti Swift

    • हर बार की तरह फरवरी 2024 में मारुति सुजुकी भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड रहा। पिछले महीने मारुति ने 1.60 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची जो टाटा, हुंडई और महिंद्रा की कुल सेल्स से भी ज्यादा थी। हालांकि मारुति की मासिक सेल्स में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं सालाना सेल्स ग्रोथ करीब 9 प्रतिशत रही।

    • फरवरी 2024 में टाटा ने हुंडई को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी का दर्जा हासिल किया। पिछले महीने कंपनी 50,000 से ज्यादा कारें बेचने में कामयाब हुई। टाटा की सालाना ग्रोथ करीब 20 प्रतिशत रही।

    • हुंडई की मासिक सेल्स में 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, हालांकि फिर भी यह 50,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।

    Mahindra Thar

    • पिछले महीने महिंद्रा की मासिक सेल्स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। फरवरी में कंपनी ने 42000 से ज्यादा एसयूवी कार बेची। महिन्द्रा की सालाना सेल्स ग्रोथ 40 प्रतिशत से ज्यादा रही।

    • टोयोटा ने किया मोटर्स को पीछे छोड़कर लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। फरवरी में 23,000 से ज्यादा टोयोटा कार बिकी। कंपनी की मासिक ग्रोथ में मामूली सा इजाफा हुआ जबकि सालाना सेल्स ग्रोथ सबसे ज्यादा करीब 53 प्रतिशत रही।

    • फरवरी 2024 में किया मोटर्स की मंथली सेल्स में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। पिछले महीने कंपनी ने 20,000 से ज्यादा कार बेची लेकिन इसकी सालाना सेल्स में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

    Honda Elevate

    • पिछले महीने होंडा की सालाना सेल्स ग्रोथ करीब 17.5 प्रतिशत रही। जनवरी 2024 के मुकाबले फरवरी में कंपनी ने 1500 यूनिट्स कम बेची।

    • इस लिस्ट में एमजी मोटर्स इकलौती कार कंपनी है जिसकी मंथली और सालाना सेल्स में ग्रोथ देखी गई है। इसकी मंथली सेल्स ग्रोथ 18.5 प्रतिशत और सालाना सेल्स ग्रोथ 8 प्रतिशत से ज्यादा रही। कंपनी ने पिछले महीने 4500 से ज्यादा कारें बेची।

    • रेनो की सालाना सेल्स में 38 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। पिछले महीने कंपनी 4000 से ज्यादा कार बेचने में कामयाब रही। रेनो की मासिक ग्रोथ करीब 7 प्रतिशत रही।

    • फोक्सवैगन 3000 यूनिट से ज्यादा सेल्स के साथ इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है। फोक्सवैगन की मासिक और सालाना सेल्स ग्रोथ में क्रमशः 7.5 प्रतिशत और 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है