• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: 22 जनवरी 2020 को लॉन्च होगी टाटा अल्ट्रोज़

    कंपनी ने अल्ट्रोज़ की प्री-लॉन्च बुकिंग भी शुरू कर दी है और इसे 21,000 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 22, 2020 13:54 ist
    info icon
    published onDec 11, 2019 18:38 IST
    last updated onJan 22, 2020 13:54 IST
    691 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अल्ट्रोज (Altroz) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, इसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    Confirmed: Tata Altroz To Be Launched On January 22, 2020

    • 3 दिसंबर 2019 को इसके प्रोडक्शन मॉडल से उठाया गया था पर्दा
    • टाटा के नए अल्फा एआरसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया पहला प्रोडक्ट है ये कार
    • लॉन्च के समय अल्ट्रोज़ में मिलेगा दो इंजन का विकल्प
    • क्रुज़ कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग और 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर से लैस होगी ये गाड़ी
    • 5.5 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है संभावित कीमत
    • मारुति बलेनो और हुंडई एलीट आई20 को देगी कड़ी टक्कर

    टाटा मोटर्स ने 3 दिसंबर 2019 के दिन प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने इसे 22 जनवरी 2020 के दिन लॉन्च कर तय किया है। यह टाटा के नए अल्फा एआरसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया पहला प्रोडक्ट है। 

    Confirmed: Tata Altroz To Be Launched On January 22, 2020

     टाटा अल्ट्रोज़ 5 वेरिएंट: एक्सई, एक्सएम, एक्सटी, एक्सज़ेड, एक्सज़ेड ओ में उपलब्ध होगी। लॉन्च के वक्त अल्ट्रोज़ में दो इंजन 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल का ऑप्शन मिलेगा। इन इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टाटा ने इस बात की भी पुष्टि की है कि भविष्य में अल्ट्रोज़ ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स (डीसीटी) में भी उपलब्ध होगी। 

    Confirmed: Tata Altroz To Be Launched On January 22, 2020

    टाटा की य​ह अपकमिंग प्रीमियम हैचबैक अच्छे खासे फीचर्स से लैस होगी। इन फीचर्स में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, 7 इंच के टीएफटी कलर मल्टी इंफो डिस्प्ले के साथ सेमी डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही इसमें रियर एसी वेंट्स, एंबिएंट लाइटिंग और क्रुज़ कंट्रोल जैसे अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।सेफ्टी के लिहाज़ से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, फ्रंट और रियर फॉगलैंप और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    Confirmed: Tata Altroz To Be Launched On January 22, 2020

    टाटा ने अल्ट्रोज़ हैचबैक की प्राइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 5.5 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला मारुति सुज़ुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंज़ा, हुंडई एलीट आई20, फोक्सवैगन पोलो और होंडा जैज़ से होगा। 

    न्यूज़ सोर्स

    यह भी पढ़ें: अब 19 दिसंबर को शोकेस होगी टाटा नेक्सन ईवी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है