• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2023 में किस कॉम्पेक्ट एसयूवी पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    टोयोटा हाइराइडर एसयूवी पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है, इस गाड़ी को 2024 की दूसरी तिमाही तक घर लाया जा सकेगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 19, 2023 16:21 ist
    info icon
    published onJul 19, 2023 16:11 IST
    last updated onJul 19, 2023 16:21 IST
    840 Views
    • Write a कमेंट

    Compact SUV waiting period July 2023

    भारत के कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस जैसी कारों की एंट्री होने वाली है। इस सेगमेंट में फिलहाल हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा का दबदबा है। इस सेगमेंट की कारों की कीमत 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यदि आप भी कोई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां देखें देश के टॉप 20 शहरों में इन कारों पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड:

    शहर 

    हुंडई क्रेटा 

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    फोक्सवैगन टाइगन 

    टोयोटा हाइराइडर 

    स्कोडा कुशाक 

    एमजी एस्टर 

    दिल्ली 

    4 महीने 

    6 महीने 

    1 महीना 

    5-10 महीने 

    1 महीना 

    बेंगलुरु 

    5 महीने 

    1 महीना 

    10-14 महीने 

    1 हफ्ता 

    मुंबई 

    3-4 महीने 

    6-7 महीने 

    1 महीना 

    6-8 महीने 

    2-3 हफ्ते 

    हैदराबाद 

    2-2.5 महीने 

    4-4.5 महीने 

    2-4 हफ्ते 

    3-4 महीने 

    1 महीना 

    पुणे 

    3-4 महीने 

    2-3 महीने 

    1-2 हफ्ते 

    5 महीने 

    2-3 हफ्ते 

    चेन्नई

    2-4 महीने 

    2-3 महीने 

    2 हफ्ते 

    5 महीने 

    1 महीना 

    1-2 महीने 

    जयपुर 

    3-4 महीने 

    3-3.5 महीने 

    2 हफ्ते 

    12 महीने 

    1-1.5 महीने 

    2 महीने 

    अहमदाबाद 

    2-4 महीने 

    3-4 महीने 

    12 महीने 

    1-2 हफ्ते 

    1 महीना 

    गुरुग्राम 

    2.5-3 महीने 

    3 महीने 

    3-4 हफ्ते 

    6 महीने 

    2-3 महीने 

    लखनऊ 

    2-6 महीने 

    4-5 महीने 

    1.5-2 महीने 

    5-8 महीने 

    2-3 हफ्ते 

    1-2 महीने 

    कोलकाता 

    2-4 महीने 

    2.5-3 महीने 

    6-8 महीने 

    1 हफ्ता 

    ठाणे 

    3-4 महीने 

    6-7 महीने 

    4 महीने  (पेट्रोल) / 12 महीने  (हाइब्रिड)

    1.5 हफ्ते 

    1-2 महीने 

    सूरत 

    3-6 महीने 

    1-2 महीने 

    1-2 हफ्ते 

    5-8 महीने 

    1-2 हफ्ते 

    1 महीना 

    गाज़ियाबाद 

    3-6.5 महीने 

    4.5-5 महीने 

    3-4 हफ्ते 

    3-6 महीने 

    1-2 हफ्ते 

    2 हफ्ते 

    चंडीगढ़ 

    2-4 महीने 

    5-6 महीने 

    2 हफ्ते 

    3-5 महीने 

    3-4 हफ्ते 

    2-3 महीने 

    कोयंबटूर 

    3-6.5 महीने 

    4-5 महीने 

    1 महीना 

    5 महीने 

    3-4 हफ्ते 

    पटना 

    2-3 महीने 

    4-5 महीने 

    2 हफ्ता 

    5 महीने 

    2 हफ्ते 

    1 महीना 

    फरीदाबाद 

    3-6.5 महीने 

    4-5 महीने 

    3-4 हफ्ते 

    10-12 महीने 

    1 हफ्ता 

    2 महीने 

    इंदौर 

    2-4 महीने 

    4 महीने 

    3-5 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    नोएडा

    2-4 महीने 

    2.5-3 महीने 

    3-6 महीने 

    1-1.5 महीने 

    2 हफ्ते 

    • इंदौर, नोएडा, ठाणे, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में टाइगन एसयूवी को अभी घर लाया जा सकता है। जबकि, कुशाक एसयूवी पर वेटिंग पीरियड टाइगन से ज्यादा चल रहा है, लेकिन अधिकतर शहरों में इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड एक महीने से कम का है।
    • हुंडई क्रेटा सेगमेंट की बेस्ट सेलर कार है, इसकी पॉपुलेरिटी वेटिंग पीरियड को देखकर साफ तौर पर पता चलती है। क्रेटा एसयूवी को घर लाने के लिए आपको औसत तीन महीने का इंतज़ार करना होगा।  फरीदाबाद, कोयंबटूर, गाज़ियाबाद, सूरत और लखनऊ जैसे शहरों में इस कार पर छह महीने तक या उससे ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी पर औसत 3 से 4 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। बेंगलुरु में इस गाड़ी पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है, जबकि सूरत में इस कॉम्पेक्ट एसयूवी को एक महीने के अंदर घर लाया जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, ठाणे और चंडीगढ़ जैसे शहरों में इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए आपको 6 से 7 महीने तक का इंतज़ार करना होगा।
    • टोयोटा हाइराइडर एसयूवी ग्रैंड विटारा का ही रिबैज्ड वर्जन है, लेकिन इस गाड़ी पर इससे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। फरीदाबाद, ठाणे, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, दिल्ली जैसे शहरों में इसे घर लाने के लिए आपको लगभग एक साल का इंतज़ार करना होगा। इस गाड़ी के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। अनुमान है कि इसके रेगुलर पेट्रोल वर्जन की डिलीवरी जल्द मिल सकती है।

    • कोयंबटूर, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में एमजी एस्टर को अभी घर लाया जा सकता है। इस गाड़ी पर औसत एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • किया सेल्टोस को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि इसका फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। सेल्टोस फेसलिफ्ट को 10,000 से ज्यादा प्री-ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं।

    नोट: कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों के वेटिंग पीरियड की सही जानकारी चुने गए मॉडल के वेरिएंट और एक्सटीरियर कलर ऑप्शन पर निर्भर कर सकती है, सही डिटेल्स के लिए नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gaurav arora
    Jul 19, 2023, 9:42:24 PM

    Booked MG Astor at bangalore.. went for PDI today and found the VIN to be Jan23.. so simply refused to go ahead. Later they offered me Mar2023 VIN. No extra discount, is this acceptable?

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है