• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्स फरवरी 2021: हुंडई क्रेटा की बादशाहत कायम,जानिए दूसरी कारों का कैसा रहा हाल

    कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर सेगमेंट में इस वक्त 6 कारें: हुंडई क्रेटा,किया सेल्टोस,महिंद्रा स्कॉर्पियो,रेनो डस्टर,निसान किक्स और मारुति एस-क्रॉस मौजूद हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 16, 2021 18:17 ist
    info icon
    published onMar 12, 2021 13:53 IST
    last updated onMar 16, 2021 18:17 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति एस-क्रॉस की मासिक सेल्स 300 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।

    Hyundai Creta

    कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर सेगमेंट में इस वक्त 6 कारें: हुंडई क्रेटा,किया सेल्टोस,महिंद्रा स्कॉर्पियो,रेनो डस्टर,निसान किक्स और मारुति एस-क्रॉस मौजूद हैं। कुछ सालों पहले ये सेगमेंट काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ करता था मगर अब बिक्री के लिहाज से इस सेगमेंट में कुछ ही कारें अच्छा परफॉर्म कर पा रही हैं। हमनें यहां फरवरी 2021 में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की सेल्स रिपोर्ट तैयार की है जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

     

    फरवरी2021

    जनवरी2021

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर(%)

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    औसत सेल्स(6माह)

    हुंडई क्रेटा

    12428

    12284

    1.17

    45.4

    4.08

    41.32

    12137

    मारुति सुजुकी एस क्रॉस

    2505

    580

    331.89

    9.15

    0

    9.15

    1966

    रेनो डस्टर

    337

    336

    0.29

    1.23

    3.74

    -2.51

    370

    किया सेल्टोस

    8305

    9869

    -15.84

    30.34

    81.82

    -51.48

    8886

    निसान किक्स

    263

    150

    75.33

    0.96

    1.55

    -0.59

    130

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    3532

    4083

    -13.49

    12.9

    8.78

    4.12

    3673

    कुल

    27370

    27302

    0.24

    99.98

     

     

     

    • पूरे सेगमेंट की बात की जाए तो पिछले महीने 0.24 प्रतिशत की हल्की ग्रोथ देखने को मिली है। जहां जनवरी 2021 में  27,302 यूनिट कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें बिकीं थी तो वहीं फरवरी में 27,370 यूनिट बिक्री हुई है। 
    • इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा टॉप पर बरकरार है। इसके अलावा ये कार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी है जिसने किया सोनेट,हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को पछाड़ रखा है। 
    • जनवरी में क्रेटा की 12,284  यूनिट्स बिकी थी वहीं फरवरी में इसकी सेल्स 12,428 रही। इस तरह पिछले महीने इसकी सेल्स ग्रोथ में 1.17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 50 प्रतिशत हो गया है। 

    Kia Seltos GT Line

    • फरवरी में किया सेल्टोस को 8,305 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं जबकि जनवरी में इसकी  9,869 यूनिट्स बिकीं थी। ऐसे में इसकी सेल्स में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ये सेल्स चार्ट में सेकंड पोजिशन पर बरकरार है। वहीं इसका सालाना मार्केट शेयर 50 प्रतिशत गिरा है। 

    Mahindra Scorpio

    • इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो है जिसकी सेल्स में 14 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। जनवरी 2021 में स्कॉर्पियो की 4083 यूनिट्स बिकीं थी वहीं फरवरी में ये आंकड़ा  3532  यूनिट्स रहा। 

    • मासिक सेल्स में एस-क्रॉस को अच्छा खासा उछाल मिला है जहां जनवरी में इसकी महज  580 यूनिट्स ही बिकी थी मगर फरवरी में इसे 2,505 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिले। इस तरह से इसकी ग्रोथ 332 प्रतिशत तक बढ़ी है। 

    • सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी होने के बावजूद रेनो डस्टर की सेल्स बुरी तरह गिरी है। जनवरी के मुकाबले इसकी फरवरी में केवल एक यूनिट ज्यादा बिकी है। 

    Nissan Kicks

    • इस लिस्ट में निसान किक्स सबसे नीचे है मगर इसकी सेल्स में 75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फरवरी में इसकी 263 यूनिट्स बिकी है जबकि जनवरी 2021 में इसे 150 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। 

    यह भी पढ़ें: मार्च में हुंडई सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, ऑरा और कोना इलेक्ट्रिक समेत इन कारों पर मिल रही है 1.5 लाख रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है