• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की करीब 2 लाख कारों के ऑर्डर पड़े हैं पेडिंग, सीएनजी कारों की पेडेंसी एक लाख से ज्यादा

    नवंबर 2023 में मारुति सुजुकी के सेल्स एवं मार्केटिंग के सीनियर एग्ज्क्यिूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया था कि कंपनी की सीएनजी कारों की सेल्स मेंं 50 प्रतिशत हिस्सा मारुति अर्टिगा से आता है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 07, 2024 15:26 ist
    info icon
    published onMay 07, 2024 15:14 IST
    last updated onMay 07, 2024 15:26 IST
    724 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti's pending CNG orders

    हाल ही में आयोजित हुई एक इंवेस्टर मीटिंग में मारुति सुुजुकी ने जानकारी दी कि कंपनी को पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर तक 1.11 लाख सीएनजी कारें कस्टमर्स को डिलीवर करनी बाकी थी। इसके अलावा कंपनी के पास अभी कुल दो लाख के करीब ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। 

    पेंंडिंग ऑर्डर डीटेल्स

    Maruti Ertiga CNG

    इस मीटिंग में कंपनी ने जानकारी दी कि सीएनजी कारों की कुल पेंडेंसी में 30 प्रतिशत पेंडेंसी मारुति अर्टिगा की चल रही है। मारुति सुजुकी के चीफ इंवेस्टर रिलेशन ऑफिसर राहुल भारती ने कहा कि  'अर्टिगा एक ऐसी कार है जिसके सीएनजी मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड चल रही है। ऐसे में 100,000 कैपेसिटी वाले हमारे मानेसर प्लांट में हम अर्टिगा की सप्लाय पर ज्यादा ध्यान देंगे'

     

    हाल ही में टोयोटा ने भी अर्टिगा पर बेस्ड अपनी रुमियन एमपीवी की बुकिंग दोबारा से शुरू कर दी है। 

    यह भी पढ़ें: अप्रैल 2024 कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति सुजुकी,हुंडई और टाटा रहे बेस्ट सेलिंग ब्रांड्स,जानिए दूसरी कंपनियों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    सीएनजी सेल्स प्लान पर आगे के लिए क्या कुछ है अपडेट

    Some of the models in Maruti’s CNG lineup

    पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारुति ने करीब 4.5 लाख सीएनजी मॉडल्स बेचे थे और कंपनी का लक्षय मौजूदा 24-25 फाइनेंशियल ईयर में करीब 6 लाख सीएनजी कारें बेचने का है। इसी मीटिंग में कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए सीएनजी मॉडल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाएगी। मारुति ने ये भी माना है कि सप्लाय चेन में कुछ परेशानियां आ रही है मगर इसमें पहले से ज्यादा सुधार हुआ है। 

    ये भी देखें: मारुति अर्टिगा की ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है