• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन पर इन तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन की कीमत अभी सामने नहीं आई है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 18, 2024 14:27 ist
    info icon
    published onJun 18, 2024 14:27 IST
    last updated onJun 18, 2024 14:27 IST
    195 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition in real life images

    महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाने के तुरंत बाद ही सिट्रोएन ने सी3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन को पेश कर दिया है। सिट्रोएन ने इस स्पेशल एडिशन का ऐलान सी3 और सी3 एयरक्रॉस दोनों के लिए किया था। इनके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं और इनमें पैकेज के पार्ट के तौर पर कुछ एसेसरीज भी दी गई है। ये धोनी एडिशन अब डीलरशिप्स पर पहुंचने शुरू हो गए हैं जिनकी रियल लाइफ इमेज आप देखेंगे आगे:

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Front

    एक्सटीरियर की बात करें तो तस्वीर में नजर आ रहे धोनी एडिशन में ड्युअल टोन कॉस्मो ब्लू कलर और व्हाइट रूफ दी गई है जिसके साथ बोनट,रियर डोर और बूट पर '7' नंबर की डेकेल दी गई है।

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Exterior
    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Rear

    इसके साइड और रियर प्रोफाइल में 'धोनी एडिशन' का स्टिकर भी लगा है जिससे ये रेगुलर मॉडल से अलग नजर आ रहा है।

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Interiors
    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Signature

    हालांकि इस एडिशन में कोई एडिशनल फीचर्स नहीं दिए गए हैं और इनमें कुछ एसेसरीज दी गई है।

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Sill Guard

    इनमें इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स और ड्राइवर सीट पर '7' नंबर की एम्बॉसिंग वाले सीट कवर्स और पैसेंजर सीट पर धोनी के सिग्नेचर वाली एम्बॉसिंग दी गई है।

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Interiors
    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Seat Belt Cushion

    अन्य एसेसरीज में ड्युअल कलर कुशंस और सीट बेल्ट कुशंस के साथ 'धोनी' एडिशन ब्रांडिंग और सिट्रोएन का लोगो शामिल है। इसमें नए फीचर के तौर पर केवल फ्रंट डैश कैमरा ही दिया गया है।

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Dashcam
    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Dashboard

    धोनी एडिशन में दी गई एसेसरीज की लिस्ट इस प्रकार से है:

    धोनी डेकेल

    सीट कवर्स

    कुशन पिलो

    सीट बेल्ट कुशन

    इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट्स

    फ्रंट डैशकैम

    पावरट्रेंस

    Citroen C3 Aircross Dhoni Edition Exterior

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन में 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 1.2 लीटर टर्बो पेट्रल इंजन की चॉइस दी गई है जो कि 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। सी3 एयरक्रॉस में इस इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    कीमत और मुकाबला

    मगर माना जा रहा है कि रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। इस समय सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी कार की कीमत 8.99 लाख रुपये से लेकर 14.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।  सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी एस्टर, हुंडई क्रेटा, होंडा एलिवेट,किआ सेल्टोस,फोक्सवैगन टाइगन,स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा से है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक भी इसका एक दमदार विकल्प है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है