• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक भारत में आज होगी लॉन्च

    वर्तमान में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।  इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट्स में कोई नए फीचर्स शायद ही जोड़े जाएंगे। इस एसयूवी कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।    ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले 1.3 लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।   सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपए से 15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 29, 2024 10:38 ist
    info icon
    published onJan 29, 2024 10:38 IST
    last updated onJan 29, 2024 10:38 IST
    155 Views
    • Write a कमेंट
    • वर्तमान में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 

    • इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट्स में कोई नए फीचर्स शायद ही जोड़े जाएंगे।

    • इस एसयूवी कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।   

    • ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले 1.3 लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।  

    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपए से 15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।  

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। भारत में सी3 एयरक्रॉस एसयूवी कार को सबसे पहले अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। अब तक इस कार में केवल पेट्रोल-मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन मिल रहा था, लेकिन अब कंपनी इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी जोड़ने जा रही है। यहां देखें इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट से जुड़ी पूरी डिटेल :-

    सी3 एयरक्रॉस कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस/190 एनएम) के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी।  इस गाड़ी में पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन पहले से मिलता है। यह सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार में मिलने वाला इकलौता इंजन ऑप्शन है। 

    Citroen C3 Aircross Automatic

    फीचर में कोई बदलाव नहीं 

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव शायद ही किए जाएंगे। इस गाड़ी में ज्यादा दमदार कंफर्ट फीचर्स नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसमें मैनुअल एसी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक फीचर्स जरूर मिलते हैं। 

    Citroen C3 Aircross Touchscreen Infotainment System

    सी3 एयरक्रॉस सेगमेंट की इकलौती कार है जिसमें 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ रिमूवेबल थर्ड रो सीटें दी गई हैं। 

    कीमत

    वर्तमान में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस गाड़ी की कीमत 9.99 लाख रुपए से 12.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वहीं, इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की प्राइस मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले 1.3 लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। सेगमेंट में सी3 एयरक्रॉस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन और एमजी एस्टर से है। 

    यह भी पढ़ें : सिट्रोएन ईसी3 का नया टॉप मॉडल हुआ लॉन्च: इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे नए फीचर मिलेंगे, कीमत 13.20 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है