• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज (30 जून से 4 जुलाई): दिल्ली में पुरानी गाड़ी से फ्यूल प्रतिबंध हटा, किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का टीजर जारी, टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, और बहुत कुछ

    कई आधिकारिक अपडेट के अलावा पिछले सप्ताह का मुख्य हाइलाइट पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एमपीवी किआ कैरेंस क्लाविस ईवी थी

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 07, 2025 13:48 ist
    info icon
    published onJul 07, 2025 13:48 IST
    last updated onJul 07, 2025 13:48 IST
    163 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले सप्ताह भारत के कार बाजार में कई नई और अपकमिंग कार से जुड़े प्रमुख अपडेट मिले, इनके अलावा कुछ महत्वपूर्ण आधिकारिक घोषणाएं भी हुईं, जिनमें एक दिल्ली सरकार की तरफ से की गई थी। किआ ने अपनी नई कैरेंस क्लाविस एमपीवी के इलेक्ट्रिक वर्जन का टीजर जारी किया, जबकि टाटा ने हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन की प्राइस का खुलासा किया। महिंद्रा और एमजी भी पीछे नहीं रहे, महिंद्रा ने अपनी दो इलेक्ट्रिक कार को प्रमुख अपडेट दिए और एमजी ने भारत में अपनी बड़ी एमपीवी कार को शोकेस किया।

    यहां हम पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज के बार में जानेंगेः

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का टीजर जारी

    Kia Carens Clavis EV exterior design

    किआ मोटर्स ने कैरेंस क्लाविस ईवी का टीजर जारी किया है और इसे 15 जुलाई को भारत के मास मार्केट इलेक्ट्रिक एमपीवी कार सेगमेंट में पेश किया जाएगा। टीजर में इसके प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स, बैटरी पैक और रेंज की जानकारी सामने आई है। ऐसा लगता है कि इसमें हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वाला बैटरी पैक और मोटर दी जाएगी। कुछ डीलरशिप ने तो इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है।

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 पैक टू अपडेट

    Mahindra XEV 9e Pack Two variant front

    महिंद्रा ने एक्सईवी 9ई और बीई 6 के मिड पैक टू वेरिएंट्स को बड़े 79 केब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ पेश किया। इससे पहले यह बैटरी पैक केवल टॉप मॉडल पैक थ्री तक सीमित था। बड़े बैटरी पैक के साथ पैक टू की कीमत स्टैंडर्ड 59 केडब्ल्यूएच पैक से 1.60 लाख रुपये ज्यादा है, जबकि अब ग्राहकों के लिए बड़ा बैटरी पैक वर्जन ज्यादा किफायती हो गया है।

    महिंद्रा ने भी अपने नए कॉम्पैक्ट एसयूवी प्लेटफॉर्म का टीजर जारी किया है, दोनों को 15 अगस्त 2025 को शोकेस किया जाएगा।

    भारत एनकैप ने टोयाटा इनोवा हाईक्रॉस का क्रैश टेस्ट किया

    Toyota Innova Hycross crash tested by Bharat NCAP

    भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, और इसी के साथ यह इस एजेंसी द्वारा टेस्ट में वयस्क और चाइल्ड पैसेंजर के लिए शानदार रेटिंग प्राप्त करने वाली पहली एमपीवी कार बन गई है। इसे वयस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 32 में से 30.47 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 45 पॉइंट मिले।

    टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन की प्राइस का खुलासा

    Tata Harrier EV Stealth edition

    पिछले सप्ताह टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन की प्राइस का खुलासा हुआ और इसकी कीमत 28.24 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे टॉप मॉडल एम्पावर्ड पर तैयार किया गया है, इसे केवल बड़े बैटरी पैक और रियर-व्हील-ड्राइव व ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में पेश किया गया है। इसमें मैट ब्लैक एक्सटीरियर, ब्लैक अलॉय व्हील, स्टील्थ एडिशन बैजिंग, और ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है। हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से 75,000 रुपये ज्यादा है।

    हैरियर ईवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है, जबकि डिलीवरी इस महीने मिलना शुरू हो सकती है।

    एमजी एम9 के फीचर और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा

    MG M9

    एमजी ने एम9 इलेक्ट्रिक एमपीवी कार के भारतीय वर्जन से पर्दा उठाया, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। इस प्रीमियम एमपीवी कार में लग्जरी केबिन के साथ शानदार फीचर दिए गए हैं, जिनमें से कुछ तो भारत में कंपनी की कार में पहली बार मिलने जा रहे हैं। एम9 को एक फुल फीचर लोडेड वेरिएंट और 90 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा।

    निसान मैग्नाट सीएनजी अब ज्यादा राज्यों में उपलब्ध

    Nissan Magnite side profile

    निसान ने अब मैग्नाइट की डीलरशिप फिटेड सीएनजी किट को भारत के कई अन्य राज्यों में उपलब्ध करा दिया है, जबकि शुरूआत में यह केवल दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कनार्टक में उपलब्ध थी। मैग्नाइट सीएनजी की कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से 75,000 रुपये अधिक है।

    दिल्ली में पुराने व्हीकल को फ्यूल ना देने का प्रतिबंध हटा

    Fuel Ban Withdrawn In Delhi

    भारी जनाक्रोश के बाद दिल्ली सरकार ने नियम लागू होने के महज एक दिन बाद ही पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ी को फ्यूल नहीं देने का प्रतिबंध हटा दिया। इस नियम से 62 लाख से ज्यादा व्हीकल प्रभावित हुए, और 60 से ज्यादा टू-व्हीलर व दर्जनभर फोर व्हीलर गाड़ी जब्त हुई। जब्त हुई गाड़ियों को वापस प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन इन्हें सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं होगी।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है