• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का टीजर जारी, 15 जुलाई को होगी लॉन्च

    एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के अलावा किआ ने यह भी खुलासा किया है कि कैरेंस क्लाविस ईवी 7 सीटर में मिलेगी और इसकी फुल चार्ज में रेंज 490 किलोमीटर होगी

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 02, 2025 11:04 ist
    info icon
    published onJul 02, 2025 11:04 IST
    last updated onJul 02, 2025 11:04 IST
    137 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens Clavis EV teased

    • इसका एक्सटीरियर डिजाइन कुछ ईवी-स्पेसिफिक अपडेट को छोड़कर रेगुलर मॉडल जैसा होगा।

    • केबिन में 7 सीटर कॉन्फिगरेशन और नई ब्लैक व व्हाइट थीम मिलेगी।

    • फीचर लिस्ट में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो एसी शामिल होगी।

    • सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर मिल सकते हैं।

    • इसकी कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का आधिकारिक टीजर जारी हो गया है और भारत में इसे 15 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। यह कैरेंस क्लाविस एमपीवी कार का इलेक्ट्रिक अवतार है, टीजर में इलेक्ट्रिक एमपीवी कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन को दिखाया गया है, साथ ही यह भी खुलासा किया गया है कि कैरेंस क्लाविस ईवी की फुल चार्ज में रेंज 490 किलोमीटर तक होगी।

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    टीजर में क्या कुछ नजर आया, जानेंगे आगेः

    क्या नजर आया?

    Kia Carens Clavis EV exterior design

    टीजर के अनुसार किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का डिजाइन काफी हद तक इसके आईसीई पावर्ड वर्जन जैसा ही है। आगे इसमें इसी की तरह ट्राएंगुलर हाउसिंग में एलईडी डीआरएल के साथ 3-पोड हेडलाइट दी गई है और इसकी ग्रिल ब्लेंक ऑफ है, लेकिन ईवी को चार्ज करने के लिए एक चार्जिंग फ्लेप दिया गया है। आगे का बंपर भी उसी डिजाइन और पिक्सल-शेप फॉग लैंप्स के साथ मिलना जारी है, जो इसे अच्छा लुक देते हैं।

    Kia Carens Clavis EV charging flap at the front

    साइड से कैरेंस क्लाविस ईवी में वही बॉडी शेप मिलता है, और व्हील आर्क के चारों तरफ व दरवाजों के नीचे वाले हिस्से पर ब्लैक क्लेडिंग दी गई है। यहां मुख्य बदलाव के तौर पर नए एयरोडायनामिक डिजाइन अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिनका साइज पेट्रोल और डीजल मॉडल के बराबर हो सकता है।

    पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक कार में कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और शानदार दिखने वाले बंपर के साथ क्रोम असेंट दिया गया है, जो इसे प्रीमियम टच देते हैं।

    Kia Carens Clavis EV interior

    केबिन की भी झलक दिखी है, और डैशबोर्ड लेआउट व 7 सीटर कॉन्फिगरेशन रेगुलर कैरेंस के समान है, ईवी वर्जन में स्टैंडर्ड मॉडल के लोअर वेरिएंट की तरह ब्लैक और व्हाइट कलर स्कीम नजर आई है। सेंटर कंसोल को अपडेट किया गया है, इसमें गियर सिलेक्टर को हटाया गया है जिससे यहां ज्यादा स्पेस मिलता है। ऐसा लगता है कि इसमें एक स्लाइडिंग ट्रे दी गई है, जिससे अतिरिक्त स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा अधिकांश केबिन एलिमेंट्स में बदलाव नहीं हुआ है।

    Kia Carens Clavis EV gets 7 seats

    किआ मोटर्स ने पुष्टि की है कि कैरेंस क्लाविस ईवी की फुल चार्ज में रेज 490 किलोमीटर (एमआईडीसी पार्ट 1+2) होगी, और इसके बैटरी पैक व इलेक्ट्रिक मोटर की जानकारी का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: एमजी एम9 भारतीय वर्जन के फीचर व स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

    संभावित फीचर और सेफ्टी

    क्लाविस ईवी के स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि टीजर से संकेत मिले हैं कि किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में दो 12.3-इंच स्क्रीन मिलेगी, जिनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए होगी। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो एसी जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें आगे पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट के साथ प्रीमियम साउंड सिस्टम भी दिया जा सकता है, जो केबिन एक्सपीरियंस बेहतर करेंगे।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए किआ कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक कार में आईसीई पावर्ड वर्जन वाले सेफ्टी फीचर मिलना जारी रह सकते हैं। इनमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैस सेफ्टी फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    किआ कैरेंस क्लाविस की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। भारत में इसके कंपेरिजन में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि इसे हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के विकल्प के रूप में चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है