• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट : इस एसयूवी कार को कैसे करें बुक और क्या है इसकी डिलीवरी टाइमलाइन? यहां देखें इसकी पूरी जानकारी

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह गाड़ी डीलरशिप पर भी पहुंचने लगी है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 06, 2026 18:18 ist
    info icon
    published onAug 06, 2026 18:18 IST
    last updated onAug 06, 2026 18:18 IST
    15 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप लैडर-फ्रेम एसयूवी स्कॉपियो एन को नया फेसलिफ्ट अपडेट दिया है। इस गाड़ी के एक्सटीरियर में ज्यादा कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, मगर इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं और इसके केबिन को भी थोड़ा बहुत अपडेट किया गया है। अब इस एसयूवी कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी इसी हफ्ते से मिलने की उम्मीद है। नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को कैसे करें बुक? यहां देखें इसकी बुकिंग प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी :- 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को कैसे बुक करें? 

    नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को बुक करने के दो तरीके हैं: ऑनलाइन और ऑफलाइन। घर बैठे बुकिंग करनी हो तो महिंद्रा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और फिर एसयूवी सेक्शन में स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को सिलेक्ट करें। इसके बाद अपनी पसंद का फ्यूल टाइप (पेट्रोल/डीजल), ट्रांसमिशन (मैनुअल/ऑटोमैटिक), सीटिंग लेआउट और एक्सटीरियर कलर चुनें। कॉन्फिग्रेशन सेट होने के बाद नजदीकी डीलर सिलेक्ट करें, फाइनेंसिंग और एक्सचेंज की डिटेल्स भरें, फिर बुकिंग कंफर्म करने के लिए बुकिंग अमाउंट ऑनलाइन भर दें। इस तरह से आपकी ऑनलाइन बुकिंग पूरी हो जाएगी। 

    डीलरशिप के जरिए बुकिंग 

    जो ग्राहक गाड़ी को खुद देखकर और चलाकर ही फैसला करते हैं, वह नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर जा सकते हैं। वहां जाकर आपको स्कॉर्पियो एन का पूरा वॉकअराउंड मिलेगा, आप नए फीचर्स करीब से देख सकेंगे और आपकी टेस्ट ड्राइव भी बुक हो सकेगी। इससे आपको परफॉर्मेंस और कंफर्ट का असली अंदाजा मिल सकेगा, जो ऑनलाइन वीडियो से नहीं मिलता। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपनी पर्सनल जानकारी देनी होगी और फिर वेरिएंट और कलर ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद आप बुकिंग अमाउंट देकर अपनी नई स्कॉर्पियो एन को बुक कर सकते हैं। 

    ध्यान दें : 

    अपनी बुकिंग पूरी करने से पहले, हमारी सलाह है कि आप अपने परिवार को भी शोरूम ले जाएं, क्योंकि वो भी कार में समय बिताएंगे। अपनी चुनी हुई डीलरशिप से कैंसिलेशन पॉलिसी, फाइनेंस ऑप्शन और डिलीवरी की समयसीमा के बारे में भी पता कर लें, क्योंकि चुने गए कलर ऑप्शन के आधार पर वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है। 

    डिलीवरी टाइमलाइन 

    नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी इस हफ्ते के आखिर में या अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है। वेटिंग पीरियड चुने गए कलर ऑप्शन, वेरिएंट और डीलरशिप पर निर्भर करेगा। 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट से जुड़ी जानकारी 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    बाहर से देखें तो 2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट लगभग पहले जैसी ही लगती है। प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले इसके एक्सटीरियर में फर्क केवल एक है और वो नए डिजाइन वाले डुअल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स का है। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट गाड़ी के केबिन में टेक्नोलॉजी और फीचर्स दोनों पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया गया है। ड्राइवर साइड के लिए इसमें 10.25-इंच का फुली डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। इस एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और फ्रंट यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें 540-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस, ईएससी, हिल स्टार्ट/होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    इंजन ऑप्शन 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार में दो इंजन ऑप्शन: 2.0-लीटर एमस्टालियन टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल दिए गए हैं, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल (एमटी) और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (एटी) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यहां देखें इसके पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन

    2.0-लीटर एमस्टालियन टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम (एमटी) / 380 एनएम (एटी)

    370 एनएम (एमटी) / 400 एनएम (एटी)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्ल्यूडी

    आरडब्ल्यूडी / 4डब्ल्यूडी

    कीमत और मुकाबला 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार की कीमत 13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला थार रॉक्स के अलावा किसी से नहीं है। हालांकि, इसे टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

    कारदेखो का क्या है कहना…

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट बाहर से भले ही बहुत अलग ना दिखे, लेकिन इसमें जोड़े गए नए फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स इस एसयूवी कार की कुछ बड़ी कमियों को दूर करते हैं, जिससे यह एक बेहतरीन पैकेज बन जाती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है