• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे पावरट्रेन ऑप्शन, जानिए यहां

    यह एसयूवी कार सात वेरिएंट और दो पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 06, 2026 14:50 ist
    info icon
    published onAug 06, 2026 14:47 IST
    last updated onAug 06, 2026 14:50 IST
    12 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए अपडेट के साथ एसयूवी की स्टाइलिंग, कलर ऑप्शन और फीचर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसकी पावरट्रेन को पहले जैसा ही रखा गया है। यह एसयूवी कार कुल 7 वेरिएंट :  जेड2, जेड4, जेड6, जेड8एस, जेड8, जेड8टी और जेड8एल में उपलब्ध है, जिनमें 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलता है। हर वेरिएंट में इंजन, गियरबॉक्स और ड्राइवट्रेन के अलग-अलग कॉम्बिनेशन दिए गए हैं, जो इसे अलग-अलग तरह के ग्राहकों के लिए एक आकर्षक पैकेज बनाते हैं। यहां देखें नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन की जानकारी :- 

    पावरट्रेन ऑप्शन 

    यहां देखें 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी :- 

    इंजन

    2.0-लीटर एमस्टालियन टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम (एमटी) / 380 एनएम (एटी)

    370 एनएम (एमटी) / 400 एनएम (एटी)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्ल्यूडी

    आरडब्ल्यूडी / 4डब्ल्यूडी

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार में दो इंजन ऑप्शन : एक पेट्रोल और एक डीजल दिए गए हैं। दोनों ही इंजन अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और इनमें 6-स्पीड मैनुअल (एमटी) और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (एटी) गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल इंजन केवल रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्लूडी) कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जबकि पावरफुल डीजल इंजन के साथ आरडब्लूडी और फोर-व्हील-ड्राइव (4डब्लूडी) दोनों का विकल्प मिलता है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के शौकीन लोगों के लिए एक बेहतरीन चॉइस बनाता है।

    वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन

    वेरिएंट 

    पेट्रोल 

    डीजल 

    एमटी आरडब्लूडी 

    एटी आरडब्लूडी 

    एमटी आरडब्लूडी 

    एटी आरडब्लूडी 

    एमटी 4डब्लूडी

    एटी 4डब्लूडी

    जेड2

    ❌  

    ✅ 

    ❌  

    ❌ 

    ❌  

    जेड4

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    ❌  

    जेड6

    ❌ 

    ❌ 

    ✅ 

    ❌  

    ❌  

    जेड8एस

    ✅ 

    ✅ 

    ❌  

    ❌  

    जेड8

    ❌ 

    ❌ 

    ✅ 

    ❌  

    ❌  

    जेड8टी

    ✅ 

    जेड8एल (7-सीटर)

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    जेड8एल (6-सीटर)

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    ❌  

    ❌  

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन के हर वेरिएंट को खास तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें डीजल एमटी आरडब्लूडी सेटअप सभी सात वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलता है। पेट्रोल इंजन का ऑप्शन जेड6 और जेड8 वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है। जो लोग एक बजट-फ्रेंडली ऑफ-रोडर कार की तलाश में हैं, उनके लिए जेड4 डीजल एमटी 4डब्लूडी एक शानदार विकल्प है। वहीं, टॉप-एंड जेड8एल वेरिएंट में सभी तरह के पावरट्रेन कॉम्बिनेशन मिलते हैं, जिसमें पेट्रोल-ऑटोमैटिक से लेकर डीजल-ऑटोमैटिक 4डब्लूडी शामिल है। जेड8एल वेरिएंट में कैप्टन सीट के साथ 6-सीटर लेआउट का एक्सक्लूसिव ऑप्शन भी दिया गया है।

    फोटो गैलरी:

    क्या आप इस एसयूवी कार का लुक देखना चाहते हैं? यह फोटो गैलरी देखें। .

    फीचर और सेफ्टी 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

     नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कई मॉडर्न फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इसके केबिन एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इसमें अब 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जर, 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम और 540-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी।  

    सेफ्टी के मामले में भी इस एसयूवी कार में कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। बता दें कि स्कॉर्पियो एन को पहले ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। यहां देखें इसके टेस्ट के नतीजे।  

    कीमत और मुकाबला 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की कीमत 13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यहां देखें इसकी कीमत। 

    सेगमेंट इसका में सीधा मुकाबला थार रॉक्स के अलावा किसी से नहीं है। हालांकि, इसे टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

    कारदेखो का क्या है कहना…

    स्कॉर्पियो एन भारत की सबसे पॉपुलर एसयूवी कारों में से एक साबित हुई है, और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। यह एक दमदार गाड़ी है जिसका मजबूत और रग्ड प्लेटफॉर्म इसे एक क्लासिक अपील देता है, साथ ही इसमें वो सभी मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं जिनकी आप उम्मीद करते हैं। हमारे अनुभव के अनुसार, इन खूबियों की वजह से यह अपनी कीमत से कहीं ज्यादा महंगी गाड़ियों को भी कड़ी टक्कर देती है। इसमें मिलने वाले कई तरह के पावरट्रेन विकल्प इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण हैं। हालांकि, अगर कोई कमी निकालनी हो, तो हम चाहेंगे कि महिंद्रा इसके मिड-वेरिएंट में भी 4डब्लूडी ड्राइवट्रेन का विकल्प दे ताकि कीमत, क्षमता और फीचर्स के बीच एक बेहतर संतुलन बन सके।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है