• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर लिमिटेड एडिशन लॉन्च: 31 अक्टूबर 2024 तक ही रहेगा उपलब्ध, जानिए खूबियां

    टोयोटा टाइजर के इस लिमिटेड एडिशन में 20,160 रुपये तक की स्पेशल एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज दी गई है

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 16, 2024 17:58 ist
    info icon
    published onOct 16, 2024 17:58 IST
    last updated onOct 16, 2024 17:58 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • सिल्वर स्किड प्लेट्स,ग्रिल और हेडलाइट्स पर क्रोम गार्निश,साइड बॉडी क्लैडिंग और डोर वाइजर्स जैसी एसेसरीज दी गई है इसके एक्सटीरियर में 
    • 3डी मैट्स और पडल लैंप्स भी दिए गए हैं इसमें 
    • 20,160 रुपये तक की एसेसरीज दी गई है टाइजर लिमिटेड एडिशन में 
    • 31 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा टाइजर का ये लिमिटेड ​एडिशन

    टोयोटा टाइजर एक तरह से मारुति फ्रॉन्क्स का एक रीबैज्ड वर्जन है जिसका ​2024 फेस्टिवल सीजन को देखते हुए एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया गया है। जिससे इस सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी की ओवरऑल स्टाइलिंग ज्यादा अच्छी हो गई है। बता दें कि टाइजर लिमिटेड एडिशन केवल 31 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा और ये केवल इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है। 

    टाइजर लिमिटेड ​एडिशन में क्या कुछ हुए हैं बदलाव

    टाइजर लिमिटेड एडिशन में ग्रे और रेड कलर के फिनिशिंग ऑप्शंस के साथ फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स दी गई है। वहीं इसकी ग्रिल और हेडलाइट्स पर क्रोम गार्निश दी गई है। साथ ही इसमें डोर वाइजर्स,साइड बॉडी क्लैडिंग,डोर सिल गार्ड्स और 3 डी मैट्स और डोर के अंदर वेलकम लाइट्स दी गई है। ये सब एसेसरीज डीलरशिप्स पर कार की डिलीवरी के समय फिट की जाएंगी। 

    फीचर्स 

    Toyota Urban Cruiser Taisor cabin

    टोयोटा टाइजर में  9-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, हेड अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं । इसमें पैडल शिफ्टर्स और क्रूज़ कंट्रोल भी मिलता है। टाइजर में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक 360-डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    टोयोटा टेजर कार में दो इंजन के ऑप्शंस: 1 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    90 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    148 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    एटीः टॉर्क कनवर्टर

    प्राइस एवं कंपेरिजन

    टोयोटा टाइजर कार की कीमत 7.74 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)के बीच है। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का मुकाबला मारुति फ्रॉन्क्स के साथ साथ  मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट, हुंडई वेन्यू और किया सोनेट से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है