• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बंद हुई बीएस4 होंडा सिटी डीज़ल, लेकिन इस तर​ह करेगी वापसी!

    अब यह कार केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है जिसका पावर और टॉर्क आउटपुट क्रमश: 119 पीएस और 145 एनएम है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 07, 2020 11:39 ist
    info icon
    published onApr 07, 2020 10:47 IST
    last updated onApr 07, 2020 11:39 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    • 1.5 लीटर डीज़ल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जा चुका है, लेकिन अभी यह केवल अमेज़ (Honda Amaze) में ही है उपलब्ध
    • होंडा सिटी (Honda City) में 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था यह इंजन, 5-स्पीड एमटी और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता था इस इंजन के साथ
    • होंडा सिटी के न्यू जनरेशन मॉडल में दोबारा से पेश किया जाएगा डीज़ल इंजन
    • कोविड-19 बीमारी के चलते जनरेशन-5 होंडा सिटी (Fifth Generation Honda City) की लॉन्चिंग टली

    1 अप्रैल 2020 से लागू हुए बीएस6 नॉर्म्स के चलते होंडा (Honda) ने अपनी सिटी सेडान (City Sedan) के डीज़ल वेरिएंट को बंद कर दिया है। होंडा सिटी पेट्रोल (Honda City Petrol) की प्राइस 9.91 लाख रुपये से लेकर 14.31 लाख रुपये के बीच है। वहीं, सिटी डीज़ल (Honda City Diesel) की प्राइस 11.17 लाख रुपये से लेकर 14.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच थी। 

    बीएस4 होंडा सिटी डीज़ल में 1.5 लीटर इंजन दिया गया था जो 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था। होंडा इस इंजन का बीएस6 अवतार पेश कर चुकी है जो केवल अमेज़ सेडान (Honda Amaze) में ही उपलब्ध है। होंडा, सिटी डीज़ल को ​नेक्सट जनरेशन मॉडल के साथ फिर से पेश करेगी जो आने वाले कुछ समय में डब्ल्यूआरवी (Honda WRV) और जैज़ (Honda Jazz) के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 

    Honda City 2020

    नई होंडा सिटी 2020 (New Honda City 2020) को 16 मार्च के दिन शोकेस किया जाना था, मगर भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलने से कंपनी को ये इवेंट अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा। अब न्यू होंडा सिटी से ऑफिशियली पर्दा उठाए जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, मगर इस कार के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हम आपसे शेयर कर रहे हैं जो इस प्रकार है:- 

    यह भी पढ़ें : अब नहीं मिलेगी होंडा सिविक डीजल, जानिए क्यों हुई बंद

    •  एक आरटीओ दस्तावेज के अनुसार नई सिटी पहले की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगी। हालांकि, इस बार इसका पावर आउटपुट पहले से 2 पीएस ज्यादा (121 पीएस) होगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। 
    • इसके अलावा सिटी सेडान में 1.5 लीटर बीएस6 डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल दिया जाएगा और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शनल रखा जा सकता है। 
    • नई सिटी तीन वेरिएंट: वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध होगी। इस अपकमिंग 5-सीटर कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स,एलईडी हेडलैंप और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। 

    होंडा की ओर से सिटी 2020 को लॉन्च किए जाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि कोरोनावायरस का प्रकोप नियंत्रण में आने के बाद यह कार लॉन्च हो सकती है। नई होंडा सिटी की प्राइस (New Honda City Price) 10 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। पहले की तरह इसका मुकाबला हुंडई वरना फेसलिफ्ट (Hyundai Verna Facelift), मारुति सियाज (Maruti Ciaz), टोयोटा यारिस (Toyota Yaris), स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) और फोक्सवैगन वेंटो (Volkswagen Vento) से होगा। 

    यह भी पढ़ें : क्रैश टेस्ट में नई होंडा सिटी को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है