• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस भारत में लॉन्च, कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू

    टोयोटा ने भारत में नई इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों से पर्दा उठा दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 28, 2022 14:25 ist
    info icon
    published onDec 28, 2022 13:44 IST
    last updated onDec 28, 2022 14:25 IST
    702 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross

    इसे यहां 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसकी कीमत इस प्रकार से है:

    इनोवा हाईक्रॉस कीमत 

    वेरिएंट्स 

    7 सीटर 

    8 सीटर

    जी 

    18.30 लाख रुपये

    18.35 लाख रुपये

    जीएक्स

    19.15 लाख रुपये

    19.20 लाख रुपये

    वीएक्स स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 

    24.01 लाख रुपये

    24.06 लाख रुपये

    जेडएक्स स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    28.33 लाख रुपये

    -

    जेडएक्स ऑप्शनल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    28.97 लाख रुपये

     

    बता दें​ कि टोयोटा ने इसके नॉन हाइब्रिड जीएक्स वेरिएंट के मुकाबले स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वीएक्स वेरिएंट की कीमत 5 लाख रुपये ज्यादा रखी है। हालांकि कीमत में गैप काफी ज्यादा लग सकता है मगर आपको ज्यादा फीचर्स और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का फायदा भी मिल रहा है। इसके 8 सीटर वर्जन में सेकंड और थर्ड रो पर 3 सीटर बेंच टाइप सीट दी गई है तो वहीं 7 सीटर वर्जन में सेकंड रो पर कैप्टन सीट्स दी गई है जिसके लिए 5000 रुपये एक्सट्रा प्राइस देनी होगी। 

    टोयोटा अपनी इस एमपीवी के साथ तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी की पेशकश भी कर रही है। इसके अलावा इसके साथ पांच साल या 2.2 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी, तीन साल की फ्री रोड साइड असिस्टेंस और आठ साल या 1.6 लाख किलोमीटर की हाइब्रिड बैटरी पर भी वारंटी का ऑप्शन दिया जा रहा है। 

    Toyota Innova Hycross

    बता दें कि इसका जी वेरिएंट केवल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए ही उपलब्ध रहेगा। ऐसे में जीएक्स वेरिएंट एकमात्र नॉन ​हाइब्रिड वेरिएंट के तौर पर आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। 

    इनोवा हाईक्रॉस पावरट्रेन ऑप्शंस

    Toyota Innova Hycross Engine

    स्पेसिफिकेशन 

    हाइब्रिड 

    नॉन हाइब्रिड

    इंजन

    2-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल

    लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    152पीएस (इंजन) / 113एनएम (मोटर) - 186पीएस (कंबाइंड)

    174पीएस

    टॉर्क

    188एनएम (इंजन) / 206 एनएम (इलेक्ट्रिक मोटर)

    205एनएम

    ट्रांसमिशन

    ई-सीवीटी

    सीवीटी

    इस एमपीवी के इस न्यू जनरेशन मॉडल में नए 2 लीटर पेट्रोल इंजन के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन का ऑप्शन दिया गया है।नॉन हाइब्रिड वर्जन के मुकाबले ये हाइब्रिड वर्जन ज्यादा पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट है। फुल टैंक में यह गाड़ी 2-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ 1,000 से ज्यादा किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन के माइलेज को लेकर 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया है। 

    इनोवा हाईक्रॉस फीचर्स

    Toyota Innova Hycross Cabin

    क्रिस्टा के मुकाबले नई इनोवा हाईक्रॉस ज्यादा बड़ी,प्रीमियम और फीचर लोडेड एमपीवी कार है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, जेबीएल साउंड सिस्टम, सात इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्स ऑप्शनल में पावर एडजस्टमेंट और एक्सटेंडेड लेग रेस्ट के साथ सेकंड रो पर ओटोमन सीट्स का फीचर दिया गया है। 

    Toyota Innova Hycross Rear Seat

    सेफ्टी के लिए इस नई एमपीवी कार में छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    इन कारों से रहेगा मुकाबला

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा की इस एमपीवी कार का सीधे तौर पर तो किसी दूसरी कार से मुकाबला नहीं रहेगा। क्रिस्टा से प्रीमियम इस कार को किआ कार्निवल से नीचे और किआ कैरेंस से उपर पोजिशन किया गया है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है