• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंटीरियर स्पेस कंपेरिजन : बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़ Vs ऑडी ए6 Vs मर्सिडीज़ ई-क्लास Vs वोल्वो एस90

    भारत में लग्जरी कारों की डिमांड हमेशा से ही रही है। यह कारें केवल सिटी ड्राइविंग के हिसाब से ही अच्छी साबित नहीं होती, बल्कि लंबी रोड ट्रिप में एक फैमिली को कम्फर्टेबल राइड भी देती हैं। जब बात दूर के सफर की हो तो कार का स्पेसशियस होना बहुत जरूरी है। ये ही जानने के लिए यहां हमने लग्ज़री कार बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़, ऑडी ए6, मर्सिडीज़ ई-क्लास और वोल्वो एस90 का स्पेस कम्पेरिज़न किया है, तो चलिए जानते हैं कौनसी कार फैमिली राइड के हिसाब से ज्यादा बेहतर साबित होती है:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 15, 2020 18:28 ist
    info icon
    published onApr 15, 2020 18:28 IST
    last updated onApr 15, 2020 18:28 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    BMW 5 Series vs Mercedes-Benz E-Class vs Audi A6 vs Volvo S90

     

    एक्सटीरियर

    कार के एक्सटीरियर का साइज़ बहुत महत्व रखता है। यह इंटीरियर के स्पेस की जानकारी देने में मदद करता है।

     

    बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज

    ऑडी ए6

    मर्सिडीज़ ई-क्लास

    वोल्वो एस90

    लंबाई

    4936 मिलीमीटर

    4939 मिलीमीटर

    5063 मिलीमीटर

    4963 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    2126 मिलीमीटर

    2110 मिलीमीटर

    2065 मिलीमीटर

    2019 मिलीमीटर 

    ऊंचाई

    1466 मिलीमीटर

    1457 मिलीमीटर

    1494 मिलीमीटर

    1443 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2975 मिलीमीटर

    2924 मिलीमीटर

    3079 मिलीमीटर

    2941 मिलीमीटर

    Mercedes-Benz E-Class

    एक्सटीरियर डाइमेंशन की बात करें तो यहां ई-क्लास सबसे ज्यादा लंबी है। प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले इसका व्हीलबेस भी सबसे ज्यादा है। वहीं, चौड़ाई के मामले में यह गाड़ी ऑडी ए6 और बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़ से पीछे है। वहीं, वोल्वो एस90 अधिकांश पैमानों पर सबसे पीछे है। मगर, इसकी लंबाई ई-क्लास से थोड़ी ही कम है। 

    यह भी पढ़ें : लेक्सस एलसी 500एच में क्या है अच्छा और कहां रह गई कमी, जानिए यहां

    इंटीरियर 

    फ्रंट रो

    अब नज़र डालते हैं इनके इंटीरियर पर। वैसे तो यहां दी गई सभी कारें बेहद कम्फर्टेबल हैं। लेकिन, कौनसी कार सबसे ज्यादा एल्बो रूम स्पेस देती है, ये जानने के लिए यहां हमने इनका विस्तृत कम्पेरिज़न किया है। तो आइये नज़र डालें इस पर:- 

     

    बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज

    ऑडी ए6

    मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास

    वोल्वो एस90

    केबिन चौड़ाई

    1523 मिलीमीटर

    1467 मिलीमीटर

    1468 मिलीमीटर

    1460 मिलीमीटर

    हैडरूम

    1034 मिलीमीटर

    1054 मिलीमीटर

    1002 मिलीमीटर

    1027 मिलीमीटर

    BMW 5 Series cabin 

    ऊपर दी गई टेबल पर गौर करें तो यहां बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज के केबिन का फ्रंट सबसे ज्यादा चौड़ा है। तीनों प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले इसके केबिन के फ्रंट की चौड़ाई 5 सेंटीमीटर ज्यादा है। वहीं, ए6 और ई-क्लास की चौड़ाई लगभग बराबर है। यहां वोल्वो एस90 के फ्रंट की चौड़ाई सबसे कम है। हैडरूम स्पेस के मामले में ऑडी ए6 प्रतिद्वंदी कारों की तुलना में सबसे आगे है। इस पैमाने पर बीएमडब्ल्यू दूसरे स्थान पर है, जबकि वोल्वो एस90 और ई-क्लास तीसरी और चौथी पोज़िशन पर हैं।  

    यह भी पढ़ें : फीचर्स कंपेरिजन : बीएमडब्ल्यू एक्स1 Vs वोल्वो एक्ससी40

    रियर रो

    लग्ज़री कारों की रियर साइड के डायमेंशंस बहुत महत्व रखते हैं। चूंकि यह बड़ी कारें होती हैं, ऐसे में इसमें अक्सर रियर आर्मरेस्ट के लिए ड्रॉप-डाउन का ऑप्शन दिया जाता है। साथ ही साइड पैसेंजर्स के कम्फर्ट पर भी सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। ऐसे में मिडल पैसेंजर को ठीक-ठाक सीटिंग पोज़िशन मिल पाती है।

      

    बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज

    ऑडी ए6

    मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास

    वोल्वो एस90

    केबिन चौड़ाई

    1487 मिलीमीटर

    1436 मिलीमीटर

    1422  मिलीमीटर

      1420 मिलीमीटर

    हैडरूम

      977 मिलीमीटर

    973  मिलीमीटर

    970  मिलीमीटर

    961  मिलीमीटर 

    BMW 5 Series rear seats

    Audi A6 rear seats

    रियर साइड की चौड़ाई की बात करें तो यहां फिर एक बार बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज सबसे आगे है। इस पैमाने पर ऑडी ए6 दूसरे स्थान पर है, जबकि मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास और वोल्वो एस90 की चौड़ाई लगभग बराबर है। चारों कारों की तुलना में बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज में सबसे ज्यादा हैडरूम स्पेस मिलता है। इस मामले में ऑडी ए6, मर्सिडीज़ बेंज और वोल्वो एस90 क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। 

    कुल मिलाकर, चार पैसेंजर्स को कम्फर्टेबल सीटिंग पोज़िशन के साथ सबसे ज्यादा लेगरूम स्पेस मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास में मिलता है। वहीं, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज एक परफेक्ट फैमिली कार साबित होती है।

    यह भी पढ़ें : मंदी से जूझती ऑटो इंडस्ट्री ने सरकार के सामने लगाई गुहार, कहा जीएसटी में की जाए कटौती

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है