ऑडी ए6
ऑडी ए6 कीमत एन्ड& वेरिएंट
A6 के 2 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹63.74L से, सभी में 2.0L 45 TFSI पेट्रोल (265 PS / 370 Nm) के साथ 7-speed S tronic, यह Audi की executive sedan है, 0-100 सिर्फ 6.7 seconds में। 45 TFSI Premium Plus (₹63.74L) में मिलते हैं dynamic indicators वाले Matrix LED headlights, MMI Navigation Plus वाला 25.6cm haptic MMI touch display, 31.2cm Virtual Cockpit Plus, air ionizer और aromatization वाला 4-zone climate, 30-colour contour ambient lighting, soft door closure, 360° cameras वाला Park Assist Plus और 18-inch alloys। Technology (₹69.89L) सबसे ऊपर है, इसमें 19-inch diamond-turned graphite alloys और Brown Olive natural wood inlays मिलते हैं। ज़्यादातर बायर्स 45 TFSI Premium Plus (₹63.74L) पर आते हैं, यहीं Matrix LED, dual-haptic-screen और 4-zone ionized-air वाला पूरा experience standard मिल जाता है, और Technology के बड़े alloys तथा wood trim के लिए ~₹6.15L extra देने की ज़रूरत नहीं पड़ती, जो segment के सबसे पतले top-trim steps में से एक है।
| ए6 45 टीएफएसआई प्रीमियम प्लस(बेस मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.11 किमी/लीटर | ₹63.74 लाख* | ||
टॉप सेलिंग ए6 45 टीएफएसआई टेक्नोलॉजी(टॉप मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.11 किमी/लीटर | ₹69.89 लाख* |
ऑडी ए6 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1984 सीसी |
| पावर | 241.3 बीएचपी |
| टॉर्क | 370 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| टॉप स्पीड | 250 किलोमीटर प्रति घंटे |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
ए6 2026: लेटेस्ट updates
-
22 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 लागू होने के साथ ऑडी ए6 की नई कीमतें अब प्रभावी हो गई हैं। इस सेडान कार की प्राइस अब 63.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है।
-
8 सितंबर 2025: कीमत में गिरावट! जीएसटी 2.0 के चलते ऑडी ए6 की कीमत 3.64 लाख रुपये कम हुई है।
-
5 अगस्त 2025: ए6 सेडान समेत सभी ऑडी कार पर नए और पुराने ग्राहकों को अब 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 15 साल का रोडसाइड असिस्टेंस चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
ए6 expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- हाई-टेक डैशबोर्ड सेटअप
- अच्छी रोड प्रेजेंस
- स्मूद हैंडलिंग
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध
- फ्लैगशिप फीचर्स की कमी
- रियर सीट कंफर्ट ज्यादा खास नहीं
ऑडी ए6 रिव्यू
ओवरव्यू

ऑडी ए6 हमेशा से ही एक स्टेट्स सिंबल वाली कार के तौर पर साबित हुई है। गाड़ी के पांचवे जनरेशन मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई हाई-टेक अपडेट्स दिए गए हैं। लेकिन, भारत में लॉन्च किए गए नए मॉडल में कई फीचर्स की कमी रखी गई है, जिसके चलते इसकी प्राइस में भी कटौती हुई है। इस लिहाज से इसकी कीमत मर्सिडीज़ ई-क्लास और बीएमडब्लू 5-सीरीज जैसी प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले कम हो गई है। यदि आप 2019 ऑडी ए6 45 टीएफएसआई पर 59 लाख रुपए कीमत खर्च करते हैं तो ऐसे में क्या आपको इस हाई प्राइस रेंज पर भी फीचर्स के साथ समझौता करना पड़ेगा? आइये जानें यहां:
एक्सटीरियर

पिछले जनरेशन की ऑडी ए6 की डिज़ाइन में केवल हल्के-फुल्के बदलाव ही देखने को मिले थे, जबकि नई जनरेशन की ऑडी पहले से कहीं ज्यादा सुधरी हुई है। इसमें चारों तरफ शार्प क्रीज़ लाइंस दी गई है। गाड़ी के बोनट पर भी दोनों तरफ उभरी हुई लाइंस मिलती है। फ्रंट पर दिए गए हैडलैंप्स की डिज़ाइन भी बेहद लुभाने वाली है। बड़े साइज़ की ग्रिल और कई नए फीचर्स के चलते ऑडी ए6 पहले से ज्यादा प्रीमियम अहसास दिलाती है। लेकिन, इसका फ्रंट लुक काफी हद तक पहले जैसा ही दिखाई पड़ता है। रियर-व्यू मिरर में देखने पर यह दूसरी एसयूवी के मुकाबले बेहद आकर्षक लगती है। इसमें हैडलैंप्स पर ऑडी की मैट्रिक्स एलईडी लाइटों को फिट किया गया है। एलईडी लाइट्स के आसपास शार्प ग्राफिक्स वाली डे-टाइम रनिंग लाइटों को पोज़िशन किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध ऑडी ए6 में 21-इंच के व्हील्स लगे हैं। ऐसे में इस नई सेडान में व्हील आर्क का साइज़ भी बड़ा रखा गया है। वहीं, ऑडी ए6 के भारतीय मॉडल में 18-इंच के व्हील्स दिए गए हैं जिन पर 225/55 साइज़ के टायर्स चढ़े हुए हैं। इसके टेक्नोलॉजी वेरिएंट के केबिन को डार्क और लाइट ग्रे कलर की थीम के साथ पेश किया गया है। ऐसे में इसका लुक बेहद आकर्षक नज़र आता है।
पुरानी क्वाट्रो कार की तरह ही इसकी वेस्टलाइन भी रियर साइड पर जाकर मिलती है। रियर प्रोफाइल पर गौर करें तो इसके टेललैंप्स पर एलईडी एलिमेंट्स को वर्टिकल लेआउट दिया गया है। दोनों साइड पर दिए गए टेललैंप्स को क्रोम बार से कनेक्ट किया गया है। ऐसे में पीछे से देखने पर यह गाड़ी बेहद आकर्षक लगती है। कुल मिलाकर, ऑडी ए6 अच्छी रोड प्रेजेंस देने में सक्षम है। यह सेगमेंट की सबसे यूनीक कार है।
इंटीरियर

ऑडी ए6 का केबिन एकदम अलग ही अहसास दिलाता है। ड्राइवर इस में स्टीयरिंग व्हील और सीट को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। नई ऑडी ए6 लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें तीन बड़ी स्क्रीन 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़े क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन और 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दी गई हैं। जिसके चलते कार के केबिन में आकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी प्लेन के कॉकपिट में आ गए हों। इसमें दी गई एमआईडी स्क्रीन कार का दरवाजा खुले होने पर भी कोई सिग्नल नहीं देती। ऐसे में पैसेंजर को दरवाजा बंद करने के बाद उसे चेक जरूर करना पड़ता है।
गाडी का डैशबोर्ड एकदम सिंपल है। इसे हाइलाइट करने के लिए वुड की लेयर का इस्तेमाल किया गया है। यह सेंटर कंसोल तक फैली हुई है। इसकी डैशबोर्ड की फिनिशिंग एकदम प्रीमियम अहसास दिलाती है। डैशबोर्ड के नीचे की तरफ दिया गया पियानो ब्लैक एलिमेंट लाइट कलर के डैशबोर्ड को कॉन्ट्रास्ट देता नज़र आता है। पूरे केबिन की फिटिंग-फिनिशिंग ऑडी की दूसरी कारों की तरह ही एकदम प्रीमियम है।
यदि आप इस सेडान का स्टीयरिंग और सीट्स को मेमोरी फंक्शन में सेट करते हैं तो यह अपने आप इलेक्ट्रिकली एडजस्ट हो जाती हैं। गाड़ी की सीटें एकदम नीची व ऊंची आसानी से हो जाती है। ऐसे में छोटे व बड़े कद के पैसेंजर्स कम्फर्टेबल पोज़िशन में बैठ पाते हैं। इसमें सीट बेस पर अंडर थाई सपोर्ट के लिए पैसेंजर्स को मैनुअल एक्सटेंशन भी मिलता है, यानी की पैसेंजर्स अपने हिसाब से सीट को एडजस्ट भी कर सकते हैं। इसकी ड्राइवर सीट बेहद आरामदायक है। ऐसे में इसमें कई घंटे आराम से बिताए जा सकते हैं। वहीं, इसका स्टीयरिंग व्हील फ्लैट-बॉटम है और राइड्स के दौरान अच्छा रिस्पांस देता है।
स्टोरेज स्पेस की बात करें तो गाड़ी के दरवाजों में अच्छी खासी स्पेस मिलती है। ऐसे में 1-लीटर तक की बोतल और कई छोटे कैन्स को आसानी से रखा जा सकता है। सेंटर कंसोल पर भी दो कप होल्डर्स दिए गए हैं। लेकिन, आर्मरेस्ट के नीचे की तरफ दी गई स्टोरेज स्पेस वायरलैस फोन चार्जर से घिरी हुई है। ऐसे में यह स्पेस अन्य आइटम्स जैसे वॉलेट या चाबी के लिए थोड़ी छोटी पड़ती है। इसके अलावा इसमें कोई स्टोरेज स्पेस नहीं मिलती है।
टेक्नोलॉजी
ऑडी ए6 में वह सभी फीचर्स दिए गए हैं जो आप एक लग्जरी सेडान से उम्मीद करते हैं। यह मल्टी-ज़ोन एम्बिएंट लाइटिंग, 16-स्पीकर, 705 वॉट बैंग एन्ड ओल्यूफसन साउंड सिस्टम और फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल से लैस है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ब्लैक बैकग्राउंड मिलता है। यह अलग-अलग मेन्यू को एक्सेस करने पर एप्पल 3डी टच की तरह फीडबैक देता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम की साउंड क्वॉलिटी बेहद दमदार है, लेकिन इसकी आदत डालने के लिए पैसेंजर्स को थोड़ा सा प्रयास करना पड़ सकता है।
सेन्टर कंसोल के नीचे की तरफ दी गई स्क्रीन कार में लगी एसी को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और रियर सनब्लाइंड के लिए भी कई बटन दिए गए हैं। हमारे अनुसार ऑडी ए6 की बॉटम स्क्रीन को केवल क्लाइमेट कंट्रोल के लिए ही नहीं, बल्कि ऑडियो और परफॉर्मेंस डिस्प्ले के तौर पर भी दिया जा सकता है।
कुल मिलाकर, यह गाड़ी अच्छे-खासे फीचर्स से लैस है। मगर, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध ऑडी ए6 के वेरिएंट्स में अडेप्टिव सस्पेंशन, रियर व्हील स्टीयरिंग, क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इन सभी फीचर्स की कमी इंडियन वर्जन में रखी गई है। ऐसे में यह गाड़ी टेक्नोलॉजी के मामले में ज्यादा अच्छी साबित नहीं होती।
रियर साइड की बात करें तो इस गाड़ी से हमें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। पीछे की तरफ दिए गए दरवाजे थोड़े छोटे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इसमें अंदर जाने और बाहर निकलने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती। इसकी रियर सीटें बैठने के लिहाज से कम्फर्टेबल हैं और अच्छा सपोर्ट भी देती हैं। लेकिन, लग्ज़री कार होने के बावजूद भी इसमें सीटों का रिक्लाइन एंगल थोड़ा अटपटा लगता है। फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर्स अपने पैरों को आसानी से रख पाते हैं। इसमें लैगरूम स्पेस की कमी बिलकुल भी नहीं खलती है। लेकिन, अंडर थाई सपोर्ट इसमें थोड़ा कम मिलता है। हालांकि, कार में नीरूम, हैडरूम और शोल्डर रूम स्पेस फ्रंट व रियर साइड के पैसेंजर्स को अच्छी-खासी मिल पाती है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर साइड पर टू-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, दो यूएसबी चार्जर और 12 वोल्ट सॉकेट दिए गए हैं। इसमें सनब्लाइंड को मैनुअल रूप से एडजस्ट किया जा सकता है। आर्मरेस्ट पर भी इसमें थोड़ी बहुत स्टोरेज स्पेस मिलती है। यह दो कप होल्डर्स के साथ आती है जिसे आर्मरेस्ट पर दिया गया है। मगर, इसमें रियर साइड पर मीडिया, नेविगेशन और इंफोटेनमेंट को ऑपरेट करने के लिए कोई कंट्रोल बटन नहीं दिए गए हैं।
केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग को अच्छे से फिट किया गया है। दरवाजों, सेंटर कंसोल और फ्लोर पर भी इसमें लाल रंग की लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में इसका केबिन बेहद प्रीमियम नज़र आता है। केबिन का इन्स्युलेशन लेवल भी बहुत अच्छा है, ऐसे में इसमें बाहर का शोर शराबा बहुत कम ही सुनाई पड़ता है।
सुरक्षा

पैसेंजर्स सेफ्टी के लिहाज से ऑडी ए6 में सात एयरबैग, ईबीडी, एचसीए और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेन डिपार्चर वॉर्निंग फीचर भी मिलता है जो स्टीयरिंग व्हील पर वाइब्रेशन फीडबैक देता है। इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल की कमी रखी गई है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, ऑडी ए6 बेहद आकर्षित करने वाली कार है। इसका न्यू जनरेशन वर्जन पहले ही नजर में पसंद आने वाला है। गाड़ी का केबिन एकदम प्रीमियम अहसास दिलाता है। आगे की तरफ दिया गया इंफोटेनमेंट सिस्टम अच्छा रिस्पांस देता है। मगर, इसकी आदत डालने के लिए पैसेंजर्स को थोड़ा सा प्रयास जरूर करना पड़ सकता है। गाड़ी की हैंडलिंग क्वॉलिटी काफी अच्छी है, लेकिन ड्राइवर की राइड को रोमांचक बनाने के लिए इसमें और पावरफुल पॉवरट्रेन दी जा सकती थी।
इसमें इंजन को रिफाइन करके पेश किया गया है, ऐसे में सिटी व हाइवे पर यह कम्फर्टेबल साबित होती है। बैठने के लिहाज से गाड़ी की सीटें बेहद आरामदायक हैं। 60 लाख रुपए की कीमत में आने वाली यह कार एक बेहतरीन 'वैल्यू फॉर मनी' कार साबित होती है। लेकिन, डेली ड्राइविंग के हिसाब से इसे चुनना सही ऑप्शन नहीं है।
परफॉरमेंस

ऑडी ए6 के 45 टीएफएसआई वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 245 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम। यह इंजन फ्रंट पहियों पर पावर पहुंचाने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें कोई दूसरा इंजन नहीं दिया गया है। 0-100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को यह कार 7.04 सेकंड में तय कर लेती है। वहीं, 100 किमी/घंटे से 0 किमी/घंटे पर आने में यह गाड़ी 38.72 मीटर की दूरी तय करती है।
नई ऑडी में पेट्रोल इंजन को रिफाइन करके पेश किया गया है। राइड्स के दौरान गाड़ी की मोटर की आवाज़ बिलकुल भी सुनाई नहीं पड़ती। पम्पिंग शुरू होने पर इंजन की तरफ से किसी तरह का कोई वाइब्रेशन भी नहीं होता। सिटी राइड्स के दौरान यह गाड़ी एक इलेक्ट्रिक कार की तरह अनुभव देती है। इसके इंजन को एफिशिएंसी मोड में डालकर छोड़ने से फ्यूल की काफी हद तक बचत हो पाती है। इसके अलावा यह यू-टर्न और पेडेस्ट्रियन क्रासिंग में रुकते समय भी फ्यूल की बचत करने में सक्षम रहती है। अलग-अलग मोडस को बदलते समय गाड़ी के थ्रॉटल रिस्पांस पर थोड़ा फर्क जरूर देखने को मिल सकता है। सिटी राइड्स के दौरान एफिशिएंसी मोड पर ड्राइव करते समय आने वाले अटकाव आसानी से दूर हो जाते हैं। हालांकि, थ्रॉटल रिस्पांस और फ्रंट व्हील्स के बीच पावर की कमी जरूर महसूस होती है।
20-80 किमी/घंटे की स्पीड को ऑडी ए6 केवल 4.48 सेकंड में पकड़ लेती है। गाड़ी की पावर डिलीवरी काफी अच्छी है, एकदम से स्पीड बढ़ाने के लिए आपको पैडल को तेज़ दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। गाड़ी का इंजन बहुत कम आवाज़ करता है जिसके चलते केबिन का इंस्युलेशन लेवल भी एकदम सही रहता है। हाइवे पर गाड़ी का इंजन 1500 आरपीएम मार्क पर 100 किमी/घंटे की गति के साथ सातवें गियर में पहुंचता है। इस दौरान यह इंजन बिलकुल भी आवाज़ नहीं करता। एफिशिएंसी मोड पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे की स्पीड पर चलते हुए इंजन की पावर कम हो जाती है जिससे फ्यूल की खपत कम होती है और आपको गाड़ी से ज्यादा माइलेज मिलता है।
राइड व हैंडलिंग
गाड़ी की राइड व हैंडलिंग क्वॉलिटी बेहद अच्छी है। मोड़ते समय इस कार के साथ किसी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। टर्न लेते समय यह कार एकदम स्टेबल रहती है। चूंकि यह फ्रंट व्हील ड्राइव कार है और इसकी लंबाई भी ज्यादा है, ऐसे में टर्न लेने पर इसमें ओवर स्टीयरिंग महसूस होती है, जिसके चलते ड्राइविंग के दौरान टर्न लेते समय स्पीड का जरूर ध्यान रखना पड़ता है। इसका स्टीयरिंग व्हील कम स्पोर्टी है। स्पोर्ट्स मोड में इसका फीडबैक ज्यादा अच्छा नहीं आता। सिटी राइड्स के दौरान स्टीयरिंग व्हील बेहद हल्का महसूस होता है। कम पार्किंग स्पेस के बावजूद भी यह गाड़ी आसानी से पार्क हो जाती है।
ऑडी ए6 का सस्पेंशन सेटअप एकदम बैलेंस्ड है। यह स्पीड ब्रेकर्स और गड्ढों से आसानी से गुजर जाती है। इसमें बड़े साइज़ के व्हील्स पर चढ़े फैट रबर टायर्स का कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा है। यह कम्फर्टेबल राइड्स देने में सक्षम है। इसमें एयर सस्पेंशन का कोई ऑप्शन नहीं रखा गया है, ऐसे में यह सेटअप आपको किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं देगा। गाड़ी के साथ थोड़ी बहुत समस्या का सामना केवल ख़राब और टूटी-फूटी सड़कों पर हो सकता है। कुल मिलाकर, यह गाड़ी राइड्स के हिसाब से बेहतरीन है।
इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा है, ऐसे में छोटे-मोटे ब्रेकर्स को यह आसानी से पार कर जाती है। इसमें 560 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। ऐसे में लंबी दूरी के सफर में आप इसमें अच्छा-खासा सामान रखकर ले जा सकते हैं।
ऑडी ए6 कलर
भारत में ऑडी ए6 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
फर्मामेंट ब्लू मेटेलिक
मैनहट्टन ग्रे मैटेलिक
मैडिरा ब्राउन मेटेलिक
मिथोस ब्लैक मेटेलिक
ग्लेशियर व्हाइट मैटेलिक
comparing ऑडी ए6 rivals
Rs.63.74 - 69.89 लाख* | Sponsored बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेसRs.60.60 - 64.20 लाख* | Rs.48.69 लाख* | Rs.77 लाख* | Rs.77.80 लाख* | Rs.46.88 - 55.83 लाख* | Rs.51.99 - 55.99 लाख* | Rs.66.20 - 73.55 लाख* |
| रेटिंगUser Review (95) | User Review (71) | User Review (41) | User Review (45) | User Review (104) | User Review (119) | User Review (1) | User Review (24) |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक |
| इंजन1984 सीसी | 1998 सीसी | 2487 सीसी | 1998 सीसी | 2998 सीसी | 1984 सीसी | 1984 सीसी | 1995 सीसी |
| पावर241.3 बीएचपी | 187.74 - 258 बीएचपी | 227 बीएचपी | 255 बीएचपी | 368.78 बीएचपी | 207 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 268.2 बीएचपी |
| टॉप स्पीड250 किलोमीटर प्रति घंटे | - | - | - | 253 किलोमीटर प्रति घंटे | 241 किलोमीटर प्रति घंटे | 229 किलोमीटर प्रति घंटे | - |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 Star | - | - | - | 5 Star | - | - | - |
| बूट स्पेस530 लीटर | 480 लीटर | - | - | 480 लीटर | 460 लीटर | - | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | व्यू ऑफर | ए6 बनाम कैमरी | ए6 बनाम 5 सीरीज | ए6 बनाम 3 सीरीज | ए6 बनाम ए4 | ए6 बनाम क्यू3 | ए6 बनाम रैंगलर |
ऑडी ए6 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
ऑडी ए6 यूज़र रिव्यू
- सभी (95)
- स्टाइलिंग से जुड़े (24)
- कंफर्ट (43)
- माइलेज (12)
- इंजन (34)
- इंटीरियर (28)
- स्पेस (6)
- कीमत (20)
- और...
- नई
- उपयोगी
- About This CarPremium look with Premium logo smooth driving experience, luxury interior, and strong performance and interior quality is also premium including dashboard seat cushion quality is also good. With top speed 250 kmpl with strong power capacity of this car with carrying advance technology screen touch.और देखें
- Audi A6 The BeastI have been driving Audi a6 for close a year its not owned by me its my friends car and i must say this car is very good and i will take this soon , performance and comfort is very good the 2.0l turbo petrol engine ..OMG! is very smooth and respossive .. overall well round A6 is very good sedan and comfortable.और देखें1 1
- My Dream CeThis is my dream , when ever i seen this car i fall in love with it and I love this look and I love thi futures of the carऔर देखें2 1
- Audi A6 ReviewNice car , nice looks and safety is nice interior is very beautiful of this car I just love audi a6 and the price is too good according to features of this carऔर देखें
- Elegance Meets PracticalityWe recently bought the Audi A6 and I am impressed by its sleek design, roomy cabin space and technology. The interiors are luxurious with leather seats and dual screen display setup. The 2 litre engine offers smooth and powerful performance giving an effortless driving experience. The suspensions are tuned to ensure maximum comfort even on bumpy roads. It is a great sedan for those who appreciate luxury and practicality. It is still a class leading sedan, elegant and feature packed.और देखें
- अधिक देखें
ऑडी ए6 माइलेज
ऑडी ए6 केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। ऑडी ए6 का माइलेज 14.11 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 14.11 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
ऑडी ए6 प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Audi A6 has max power of 241.3 bhp @ 5000-6500 rpm.
A ) The Audi A6 includes advanced technology features like the MMI touch response sy...और देखें
A ) The Audi A6 has maximum torque of 370Nm@1600-4500rpm.
A ) The Audi A6 is offered in 3 variants namely 45 TFSI Premium Plus, 45 TFSI Techno...और देखें
A ) The Audi A6 has seating capacity of 5.

ऑडी ए6 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग ऑडी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
ऑडी ए4Rs.46.88 - 55.83 लाख*
ऑडी क्यू3Rs.51.99 - 55.99 लाख*
ऑडी क्यू7Rs.87.17 - 96.15 लाख*
ऑडी क्यू5Rs.63.75 - 69.86 लाख*
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैकRs.54.25 लाख*
पॉपुलर लग्ज़री कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
मर्सिडीज मेबैक एस-क्लासRs.3.35 करोड़*
बेंटले फ्लाइंग स्परRs.5.25 - 7.60 करोड़*
रोल्स-रॉयस फैंटमRs.8.99 - 10.48 करोड़*
डिफेंडरRs.1.07 - 2.62 करोड़*
पोर्श 911Rs.2 - 3.80 करोड़*
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख*
मर्सिडीज एस-क्लासRs.2.20 - 2.38 करोड़*
एस्टन मार्टिन डीबीएक्सRs.4.15 करोड़*
मर्सिडीज जीएलईRs.1 - 1.17 करोड़*
रेंज रोवर स्पोर्टRs.1.43 - 2.35 करोड़*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा नेक्सन ईवीRs.12.49 - 17.89 लाख*

