• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की तारीखों का हुआ ऐलान

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो दिल्ली एनसीआर की तीन जगह पर आयोजित होगा

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 13, 2024 20:16 ist
    info icon
    published onMar 13, 2024 20:16 IST
    last updated onMar 13, 2024 20:16 IST
    326 Views
    • Write a कमेंट

    Bharat Mobility Global Expo 2025

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का पहला एडिशन फरवरी में आयोजित हुआ था। इस एक्सपो के समापन के दौरान वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि यह एक्सपो हर साल आयोजित होगा और यह हर दो साल में आयोजित होने वाले एक्सपो एक्सपो की जगह ले सकता है। अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की तारीखों का ऐलना कर दिया है और यह अगले साल 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित होगा।

    दिल्ली एनसीआर की तीन जगह पर होगा आयोजित

    भारत मोबिलटी ग्लोबल एक्सपो 2024 नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुआ था। वहीं भारत मोबिलिटी एक्सपो अगले साल दिल्ली एनसीआर की तीन जगह पर आयोजित किया जाएगा जिनमें भारतमंडपम (प्रगति मैदान), द्वारका की यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशन कनवेंशन और एक्सपो सेंटर), और ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्क शामिल है।

    यह भी पढ़ें: आनंद महिंद्रा ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रग्गनानंद को गिफ्ट की महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

    क्या है उम्मीदें?

    Auto Expo 2023 Top Cars

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो मौजूदा ऑटो एक्सपो से काफी बड़ा है और इसमें हर तरह की मोबिलिटी को कवर किया गया है जिसमें कार से लेकर कमर्शियल व्हीकल और फ्यूल तक शामिल है। इस एक्सपों को कई जगह पर आयोजित करने की ये बड़ी वजह है। 2025 एडिशन में बड़ी रेंज डिस्प्ले होगी जिसमें इलेक्ट्रिक कार, टू-व्हीलर, ऑटो पार्ट्स, कंपोनेंट, टायर, बैटरी और व्हीकल व कंस्ट्रक्शन मशीनरी के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी डिस्प्ले होगी। इस इवेंट में ईईपीसी इंडिया (इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल) और सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) जैसे कई ऑटोमोबाइल एसोसिएशन भी भाग लेंगे।

    ऑटो एक्सपो के बारे में

    ऑटो एक्सपो हर दो साल में एक आयोजित होता था जिसे अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो से रिप्लेस कर दिया गया है, जो हर साल आयोजित होगा। भारत मोबिलिटी एक्सपो अब भारतीय और ग्लोबल कंपनियों को अपने नए प्रोडक्ट और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी शोकेस करने के लिए केंद्रीय मंच के रूप में काम करेगा।

    2024 भारत मोबिलिटी एक्सपो के कुछ हाइलाइट्स

    Tata Curvv

    2024 में इस इवेंट में टाटा, किया, टोयोटा और स्कोडा जैसी कई कार कंपनियों ने हिस्सा लिया था। एक्सपो में टाटा कर्व, टाटा नेक्सन सीएनजी, टाटा हैरियर ईवी के अलावा कस्टमाइज्ड टोयोटा हाइलक्स और किया कैरेंस शोकेस हुई थी।

    ऑटो एक्सपो से रिप्लेस होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के बारे में आपके क्या विचार हैं? आप भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कौनसे मॉडल और कॉन्सेप्ट की उम्मीद लगा रहे हैं? हमें अपने विचार कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है