• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा दिवाली डिस्काउंट ऑफर्स: इन मॉडल्स पर करें 22000 रुपये तक की बचत

    टोयोटा केवल अपनी दो कारों ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर पर ही डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 13, 2021 19:32 ist
    info icon
    published onOct 13, 2021 19:32 IST
    last updated onOct 13, 2021 19:32 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    • टोयोटा ग्लैंजा पर दिया जा रहा सबसे ज्यादा 22000 रुपये तक का डिस्काउंट
    • इस हैचबैक पर वेरिएंट अनुसार ही मिलेंगे अलग अलग ऑफर्स
    • अर्बन क्ररुजर पर केवल 15000 रुपये के एक्सचेंज बोनस की पेशकश
    • ऑफर्स केवल 31 अक्टूबर तक मान्य

    त्यौहारी सीजन के चलते काफी सारे कारमेकर्स अपने कुछ पॉपुलर मॉडल्स पर तरह तरह के डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब टोयोटा भी शामिल हो गई है जो केवल अपनी दो कारों ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर पर ही डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने इन दोनों कारों में से किसी एक की खरीद पर आपको कैसा और कितना होगा फायदा ये आप जानेंगे आगे:

    ग्लैंजा

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    15,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस

    5,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल फायदे

    22,000 रुपये तक

    • इस कार के टॉप मॉडल वी मैनुअल पर ही डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • यदि आप ग्लैंजा का बेस मॉडल जी मैनुअल वेरिएंट लेते हैं तो टोयोटा इसपर आपको उपर बताया गया कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही दे रही है मगर इसपर आपको 5000 रुपये तक का ही ​कैश डिस्काउंट दिया जाएगा और एक्सचेंज बोनस वही रहेगा। 
    • इसके बाकी वेरिएंट्स पर कंपनी 8000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं कैश और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जी मैनुअल वेरिएंट की तर्ज पर ही मान्य रहेगा। 
    • टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस 7.49 लाख रुपये से लेकर 9.45 लाख रुपये के बीच है। 

    दिए गए लिंक पर क्लिक कर लेटेस्ट डील और डिस्काउंट्स देखें

    अर्बन क्रूजर

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कुल फायदे

    15,000 रुपये तक

    • टोयोटा अर्बन क्रूजर पर केवल 15000 रुपये के एक्सचेंज बोनस की पेशकश की जा रही है। 
    • इस सब 4 मीटर एसयूवी की प्राइस 8.73 लाख रुपये से लेकर 11.41 लाख रुपये के बीच है। 

    टोयोटा ने हाल ही में अपनी यारिस कॉम्पेक्ट सेडान को बंद किया है जिसे मारुति सियाज का ​रीबैज्ड मॉडल बेल्टा सेडान जल्द रिप्लेस करेगा। टोयोटा आने वाले समय में हाइलक्स और रीबैज्ड मारुति अर्टिगा को भी लॉन्च करेगी जिसे यहां रुमियन नाम से लॉन्च किया जा सकता है। ये सभी कारें 2022 तक लॉन्च की जा सकती है। 

    नोट: उपर बताए गए सभी ऑफर्स अलग अलग लोकेशन और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग अलग हो सकते हैं। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर विजिट करें। 

    यह भी पढ़ें: अर्टिगा बेस्ड टोयोटा रुमियन एमपीवी साउथ अफ्रीका में हुई लॉन्च, क्या भारत आएगी यह कार?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है