• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए निसान कश्काई से जुड़ी ख़ास बातें

    निसान इंडिया ने अपने ग्लोबल लाइनअप की तीन एसयूवी कार चौथी जनरेशन की एक्स-ट्रेल, तीसरी जनरेशन की कश्काई और सेकंड जनरेशन जूक को भारत में हाल ही में एक इवेंट में शोकेस किया है। एक्स-ट्रेल का भारत आना कन्फर्म हो गया है, वहीं कंपनी भारत में कश्काई की क्षमताओं को परखने के लिए इस गाड़ी की टेस्टिंग जल्द शुरू करेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 19, 2022 11:51 ist
    info icon
    published onOct 19, 2022 11:49 IST
    last updated onOct 19, 2022 11:51 IST
    402 Views
    • Write a कमेंट

    यह मिड-साइज़ एसयूवी कार भारत में 2024 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

    Nissan Qashqai

    निसान इंडिया ने अपने ग्लोबल लाइनअप की तीन एसयूवी कार चौथी जनरेशन की एक्स-ट्रेल, तीसरी जनरेशन की कश्काई और सेकंड जनरेशन जूक को भारत में हाल ही में एक इवेंट में शोकेस किया है। एक्स-ट्रेल का भारत आना कन्फर्म हो गया है, वहीं कंपनी भारत में कश्काई की क्षमताओं को परखने के लिए इस गाड़ी की टेस्टिंग जल्द शुरू करेगी।

    हम में से अधिकांश लोग इस नई एसयूवी कार से परिचित नहीं हैं तो चलिए अब इस गाड़ी के बारे में जानते हैं आगे :-

    आकर्षक इंटीरियर व एक्सटीरियर

    Nissan Qashqai

    कश्काई का फ्रंट निसान की दूसरी कारों की तरह ही लगता है। फ्रंट पर इसमें चौड़ी वी-मोशन ग्रिल दी गई है और ग्रिल के पास इसमें एंग्री ब्रो एलईडी डीआरएल्स के साथ शार्प हेडलाइट सेटअप दिया गया है। इसकी फ्रंट प्रोफाइल पर शार्प क्रीज़ लाइंस और स्लोपिंग रूफलाइन मिलती है। राइडिंग के लिए इसमें स्टाइलिश ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स (यूरोपियन मॉडल में 20-इंच) लगे हुए हैं जो इसे प्रीमियम रोड प्रजेंस देते हैं।

    Nissan Qashqai Rear

    रियर साइड पर इसमें किक्स कार की तरह ही रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स दी गई है, साथ ही इसमें क्रोम कलर में 'कश्काई' ब्रांडिंग भी मिलती है। इस एसयूवी कार में रियर बंपर पर फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है जिससे इसकी रियर प्रोफाइल को फ्रंट के मुकाबले ज्यादा दमदार लुक मिलता है।

    कश्काई कार हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से बड़ी है, लेकिन टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर जैसी मिड-साइज़ एसयूवी कारों से छोटी है। हालांकि, यह फोक्सवैगन टिग्वान और जीप कंपास जैसी कारों के मुकाबले एक अच्छा ऑप्शन है।

    Nissan Qashqai Cabin
    Nissan Qashqai Cabin

    इस गाड़ी के केबिन में ऑल-ब्लैक कलर थीम दी गई है, साथ ही इसमें सिल्वर स्ट्रिप भी मिलती है जो इसके डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैली हुई है। इसके कंसोल लेआउट को दो बड़े डिस्प्ले से हाइलाइट किया गया है और इस पर प्रीमियम फिनिशिंग भी मिलती है। डैशबोर्ड के पास दिए गए सभी कंट्रोल्स पर बटंस और डायल्स मिलते हैं।

    फीचर लोडेड कार

    Nissan Qashqai digital driver's display and head-up display
    Nissan Qashqai touchscreen

    निसान ने कश्काई के टॉप वेरिएंट्स में 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, वहीं इसके लोअर वेरिएंट्स में 8-इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। इस एसयूवी कार में 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.8 इंच हेड-अप डिस्प्ले, रेन-सेंसिंग वाइपर, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    Nissan Qashqai ADAS

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटर और कई सारे एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर्स जैसे अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट मिलते हैं।

    दो पावरट्रेन की चॉइस

    पावरट्रेन

    1.3-लीटर पेट्रोल इंजन (माइल्ड-हाइब्रिड)

    1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन  

    पावर

    158 पीएस तक 

    190 पीएस 

    टॉर्क 

    270 एनएम तक 

    330 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    मैनुअल व ऑटोमेटिक  

    ऑटोमेटिक  

    ड्राइवट्रेन 

    2-व्हील-ड्राइव, 4-व्हील-ड्राइव 

    2-व्हील-ड्राइव 

    Nissan Qashqai mild-hybrid powertrain

    यूरोपियन मार्केट में कश्काई कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस मिलते हैं जिनमें एक इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और दूसरा निसान का ई-पावर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम (एसयूवी कार में पहली बार मिलने वाला) शामिल है। इसका माइल्ड-हाइब्रिड इंजन फोर-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) ऑप्शन के साथ आता है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइवट्रेन (2डब्ल्यूडी) मिलती है।

    भारत में कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत?

    हमारा मानना है कि कंपनी इस मिड-साइज़ एसयूवी कार को भारत में 2024 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। कश्काई भारतीय मॉडल की प्राइस 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    इनसे होगा मुकाबला

    Nissan Qashqai

    निसान कश्काई कार एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और फॉक्सवैगन टिग्वान से भी रहेगा।

    यह भी पढ़ें : भारत, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में निसान लॉन्च करेगी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है