2022 में ये सात फीचर्स इन ब्रांड्स की कारों में पहली बार हुए शामिल
2022 में अलग-अलग ब्रांड की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस कारों को लॉन्च किया गया। कार कंपनियों ने इस साल अपनी कारों में पहली बार कई सारे नए फीचर्स को भी शामिल किया। कई मास मार्केट कारें एडीएएस फीचर्स से लैस हुईं, तो कई कारें ऐसी भी रहीं जिनमें पैनोरमिक सनरूफ और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम शामिल हुए। मारुति की कारों के अलावा टोयोटा-मारुति के शेयर्ड मॉडल्स में कई सारे नए फीचर्स पहली बार जोड़े गए जिससे कई प्रीमियम कारों को कड़ी टक्कर दी जा सके।