• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी में मारुति बलेनो सीएनजी के मुकाबले मिलेंगे यह पांच नए फीचर्स

    टाटा ने अल्ट्रोज़ सीएनजी को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था और अब कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। टाटा की इस प्रीमियम सीएनजी हैचबैक का मुकाबला मारुति बलेनो सीएनजी और टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी से रहेगा। टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी में मारुति बलेनो सीएनजी और ग्लैंजा सीएनजी के मुकाबले कौनसे पांच एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे, इस पर डालते हैं एक नज़र :- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 21, 2023 15:51 ist
    info icon
    published onApr 21, 2023 15:51 IST
    last updated onApr 21, 2023 15:51 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी हैचबैक की बुकिंग फिलहाल जारी है। इस गाड़ी की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी। 

    5 Features Tata Altroz CNG Gets Over The Maruti Baleno CNG

    टाटा ने अल्ट्रोज़ सीएनजी को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था और अब कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। टाटा की इस प्रीमियम सीएनजी हैचबैक का मुकाबला मारुति बलेनो सीएनजी और टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी से रहेगा। टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी में मारुति बलेनो सीएनजी और ग्लैंजा सीएनजी के मुकाबले कौनसे पांच नए फीचर्स मिलेंगे, इस पर डालते हैं एक नज़र :- 

    सनरूफ 

    Tata Altroz CNG Sunroof

    अल्ट्रोज़ सीएनजी में सबसे बड़ा फीचर एडिशन सनरूफ का किया गया है। टाटा ने एक टीज़र के जरिए कंफर्म किया है कि अल्ट्रोज़ सीएनजी में सनरूफ फीचर दिया जाएगा। लॉन्च होने पर यह सेगमेंट की इकलौती कार होगी जिसमें सनरूफ फीचर मिलेगा।  

    अनुमान है कि कंपनी सनरूफ का ऑप्शन अल्ट्रोज़ के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स में भी शामिल कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह हुंडई आई20 के बाद सेगमेंट का दूसरा मॉडल होगा जिसमें सनरूफ फीचर मिलेगा।

    ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी  

    Tata Twin-Cylinder Technology

    Toyota Glanza CNG Boot Space

    सीएनजी कारों में सबसे बड़ी कमी यह रहती है कि इसमें बड़ा सिलेंडर रखे होने के कारण बूट स्पेस ना के बराबर मिल पाती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए टाटा ने अल्ट्रोज़ के सीएनजी वर्जन में ट्विन-सिलेंडर सेटअप दिया है जिसमें एक बड़े सीएनजी टैंक की बजाए एक जैसी केपेसिटी वाले दो छोटे टैंक को बूट बेड के नीचे पोज़िशन किया गया है। ऐसे में अब लोगों को इसमें अपने लगेज को रखने के लिए अच्छी स्पेस मिल सकेगी। 

    सीएनजी मोड में होती है स्टार्ट 

    Direct Start In CNG Mode

    बलेनो और ग्लैंजा समेत कई सीएनजी कारें पहले पेट्रोल मोड में स्टार्ट होती हैं और फिर उसे सीएनजी में स्विच करना पड़ता है, लेकिन टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी के साथ ऐसा नहीं है। टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी में एक ऐसा फीचर दिया गया है जो इस गाड़ी को सीधे सीएनजी मोड में स्टार्ट कर देता है।  

    रेन सेंसिंग वाइपर 

    Tata Altroz CNG Front

    टाटा अल्ट्रोज़ के टॉप वेरिएंट्स एक्सज़ेड, एक्सजेड+ और एक्सज़ेड (ओ) में रेन सेंसिंग वाइपर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। चूंकि इन फीचर लोडेड वेरिएंट्स में भी अब नया सीएनजी ऑप्शन मिलेगा, ऐसे में अल्ट्रोज़ सीएनजी सेगमेंट की इकलौती कार होगी जो इस फीचर के साथ आएगी। यह फीचर बारिश आने पर ड्राइवर के इनपुट ना डालने के बावजूद भी कार में ऑटोमेटिक रूप से शुरू हो जाता है। रेन सेंसिंग वाइपर फीचर मारुति और टोयोटा की सीएनजी कारों के साथ नहीं मिलता है।   

    क्रूज़ कंट्रोल 

    Tata Altroz CNG Front

    टाटा, अल्ट्रोज़ हैचबैक के टॉप वेरिएंट्स के साथ सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन देगी। अल्ट्रोज़ सीएनजी क्रूज़ कंट्रोल फीचर के साथ आएगी जो हाइवे ड्राइविंग के दौरान बेहद काम आने वाला फीचर है। बलेनो और ग्लैंजा के रेगुलर मॉडल में भी यह फीचर मिलता है, लेकिन इसे इनके सीएनजी वेरिएंट्स के साथ नहीं दिया गया है क्योंकि इसमें सीएनजी पावरट्रेन केवल मिड वेरिएंट्स के साथ ही मिलती है। 

    टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी चार वेरिएंट्स एक्सई, एक्सएम+, एक्सजेड और एक्सजेड+ एस में आएगी। इन सभी वेरिएंट्स की प्राइस स्टैंडर्ड अल्ट्रोज़ से एक लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में टाटा अल्ट्रोज़ की कीमत 6.45 लाख रुपए से 10.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज सीएनजी में मिलेगा सनरूफ, रेगुलर वेरिएंट्स में भी दिया जा सकता है ये फीचर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है