• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 5-डोर फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 2024 में हो सकती है लॉन्च

    नया साल आने ही वाला है, ऐसे में कई सारी नई कारों (एसयूवी समेत) को मार्केट में लॉन्च किया जाना बाकी है। इनमें से एक एसयूवी 5-डोर महिंद्रा थार भी है, जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। नई महिंद्रा थार को एक बार फिर टेस्ट करते देखा गया है, तस्वीरों में यह गाड़ी अपने प्रोडक्शन के काफी करीब लग रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 27, 2023 18:29 ist
    info icon
    published onNov 27, 2023 18:28 IST
    last updated onNov 27, 2023 18:29 IST
    295 Views
    • Write a कमेंट

    5 door Mahindra Thar spied again

    • टेस्टेड मॉडल में एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट, अलॉय व्हील और सिंगल-पेन सनरूफ लगा हुआ नजर आया है।

    • इसके केबिन में बड़ी टचस्क्रीन, ड्यूल जोन एसी और रियर एसी वेंट्स दिए जा सकते हैं।

    • नई महिंद्रा थार में 3-डोर थार वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं, लेकिन इसका पावर आउटपुट इससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

    • इस ऑफ-रोडर एसयूवी कार में रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) और 4-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    नया साल आने ही वाला है, ऐसे में कई सारी नई कारों (एसयूवी समेत) को मार्केट में लॉन्च किया जाना बाकी है। इनमें से एक एसयूवी 5-डोर महिंद्रा थार भी है, जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। नई महिंद्रा थार को एक बार फिर टेस्ट करते देखा गया है, तस्वीरों में यह गाड़ी अपने प्रोडक्शन के काफी करीब लग रही है।

    तस्वीरों में क्या आया है नजर?

    5-door Mahindra Thar headlights and fog lamps

    टेस्टिंग की तस्वीरों में इस एसयूवी कार में प्रोडक्शन रेडी एलईडी हेडलाइटें और टेललाइटें, नए डिजाइन की ग्रिल, अलॉय व्हील और हैलोजन फॉग लैंप्स लगे हुए नजर आए हैं। इससे पहले सामने आए स्पाय शॉट में इस कार में सिंगल पेन सनरूफ और सर्कुलर एलईडी डीआरएल भी देखने को मिली थी। महिंद्रा थार 5-डोर में एडिशनल डोर दिए गए हैं और इसके व्हीलबेस का साइज भी पहले से बड़ा है।

    केबिन अपडेट

    इस एसयूवी कार का केवल एक्सटीरियर ही 3-डोर वर्जन से अलग नहीं होगा, बल्कि इसमें इंटीरियर पर भी काफी कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे पहले सामने आए स्पाय शॉट को देख कर संकेत मिले थे कि इसमें बड़ी टचस्क्रीन (शायद स्कॉर्पियो एन वाली) और नई केबिन थीम दी जा सकती है।

    5-door Mahindra Thar sunroof

    बड़ी टचस्क्रीन और सनरूफ के अलावा 5-डोर महिंद्रा थार में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रिवर्सिंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    इंजन

    अनुमान है कि थार लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में मौजूदा मॉडल वाले 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। हालांकि, यह इंजन इसमें ज्यादा पावर आउटपुट दे सकता है। इन दोनों इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जा सकती है। महिंद्रा थार 5-डोर वर्जन में रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) और 4-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) ऑप्शंस भी मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: साल के आखिर में कार खरीदने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानिए यहां

    कीमत व मुकाबला

    5-door Mahindra Thar rear spied

    भारत में महिंद्रा थार 5-डोर की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति जिम्नी और अपकमिंग 5-डोर फोर्स गुरखा से रहेगा।

    इमेस सोर्स

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है