• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर

    4.3354 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 5.55 - 8.84 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अगस्त ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टाटा टिगॉर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1199 सीसी
    पावर74.47 - 85 बीएचपी
    टॉर्क96.5 एनएम - 113 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज19.28 से 19.6 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    टाटा टिगॉर प्राइस

    Tigor के 14 वेरिएंट हैं, कीमत ₹5.55L से शुरू, पेट्रोल और CNG में, MT और AMT दोनों में, ये Tata की कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें ढंग का बूट स्पेस मिलता है। XM (₹5.55L) आपके रोज़ के कम्यूट को संभाल लेती है, इसमें डुअल airbags, ABS और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं, टाइट जगहों वाली सिटी ड्राइविंग के लिए इतनी सेफ्टी काफी है। XT (₹6.28L) में इंफोटेनमेंट, पावर विंडोज़ और स्टीयरिंग कंट्रोल्स जुड़ जाते हैं, जिससे स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक कम थकाने वाला लगता है। XZ (₹6.83L) असली अपग्रेड है, इसमें Apple CarPlay वाला 17.78cm टचस्क्रीन फोन-माउंट की आदत खत्म कर देता है, LED हेडलैम्प देर शाम की ड्राइव को कम थकाऊ बनाते हैं और रियर पार्किंग कैमरा मल्टी-स्टोरी पार्किंग का टेंशन खत्म कर देता है। XZ Plus Lux (₹7.83L) इसे 360° कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट के साथ पूरा कर देता है, उन बायर्स के लिए जो केबिन को प्रीमियम फील कराना चाहते हैं। ज़्यादातर बायर्स XZ (₹6.83L) पर आते हैं, इसमें CarPlay वाला टचस्क्रीन, LED हेडलैम्प और ESP मिलते हैं, और XZ Plus Lux के 360° कैमरा और ऑटो क्लाइमेट के लिए ~₹1L ज़्यादा नहीं देने पड़ते।

    और देखें
    टिगॉर एक्सएम(बेस मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.28 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड5.55 लाख*
    टिगॉर एक्सटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.28 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.28 लाख*
    टिगॉर एक्सटीए एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.6 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.72 लाख*
    टिगॉर एक्सजेड1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.28 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड6.83 लाख*
    टिगॉर एक्सटी सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड7.22 लाख*
    टिगॉर एक्सजेडए एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.6 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड7.27 लाख*
    टॉप सेलिंग
    टिगॉर एक्सजेड प्लस1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.28 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    7.38 लाख*
    टिगॉर एक्सजेड सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड7.77 लाख*
    टिगॉर एक्सजेड प्लस लक्स1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.28 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड7.83 लाख*
    टिगॉर एक्सजेडए प्लस एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.6 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड7.90 लाख*
    टिगॉर एक्सजेडए एएमटी सीएनजी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड8.29 लाख*
    टिगॉर एक्सजेड प्लस सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड8.32 लाख*
    टिगॉर एक्सजेड प्लस लक्स सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड8.77 लाख*
    टिगॉर एक्सजेडए प्लस एएमटी सीएनजी(टॉप मॉडल)1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड8.84 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा टिगॉर रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    टाटा टिगोर 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार है और वैल्यू फोर मनी प्रोडक्ट के चलते इसे नजरअंदाज करना आसान नहीं है। इसके ज्यादातर वेरिएंट में सीएनजी और एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है जिससे ग्राहकों को इसमें काफी विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में थोड़ा पुराना लगता है।

    Overview

    Tigor, Tata Motors की सब-4 मीटर सेडान कार है, जिसे Global NCAP से मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जाना जाता है। इसे Tiago हैचबैक वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। अगर आप एक स्पेशियस सब-4 मीटर सेडान कार की तलाश कर रहे हैं जिसमें CNG ऑप्शन भी मिले, तो आपको Tigor पर जरूर विचार करना चाहिए।

    और देखें

    Tata Tigor का डिजाइन हमेशा से ही आकर्षक रहा है। 2017 में लॉन्च होने के बाद इसे 2020 में एक बड़ा BS6 अपडेट मिला था। फिर, 2025 में कंपनी ने इसमें कई हल्के-फुल्के बदलाव किए ताकि यह समय के साथ-साथ मॉडर्न दिख सके। काफी समय से बाजार में मौजूद होने के बावजूद, टाटा टिगोर का लुक अभी भी अच्छा लगता है और यह अपने नए प्रतिद्व्न्दियों के सामने इतनी ज्यादा पुरानी भी नहीं लगती। 

    Tata Tigor Front

    फ्रंट पर इसमें एक शार्प ग्रिल दी गई है, जिसके बीच में टाटा लोगो पोजिशन किया गया है। आगे की तरफ इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और स्लीक LED DRLs (डेटाइम रनिंग लैंप्स) दी गई हैं जो कार को एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती हैं। बंपर के नीचे की तरफ इसमें कट्स और क्रीज लाइंस के साथ हैलोजन फॉग लैंप्स दिए गए हैं। 

    Tata Tigor Side

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसका कूपे जैसा रूफलाइन सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। हालांकि, लॉन्चिंग के बाद से ही इसके साइड लुक में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। राइडिंग के लिए इसमें 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके स्टांस को और बेहतर बनाते हैं। दरवाजों और खिड़कियों के चारों ओर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे अपमार्केट फील मिलती है।

    Tata Tigor Shark Fin Antenna

    पीछे की तरफ इसमें क्लियर लेंस के साथ LED टेललैंप्स दिए गए हैं जो इसे एक खास लुक देते हैं, और टेललैंप्स को चौड़ी क्रोम स्ट्रिप से जोड़ा गया है। Tata Tigor सेडान कार पांच आकर्षक कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें शामिल हैं :-

    • Supernova Copper

    • Meteor Bronze

    • Arizona Blue

    • Daytona Grey

    • Pristine White

    कुल मिलाकर, Tigor कार का डिजाइन स्टाइलिश और बैलेंस्ड लगता है, जो इसे भीड़ से अलग खड़ा करता है।

    और देखें

    Tata Tigor के केबिन में जाने के बाद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह कार अब काफी पुरानी लगने लगी है। मॉडल ईयर 2025 अपडेट के साथ इसमें एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (सेगमेंट का सबसे बड़ा) जुड़ गया है। यह डिस्प्ले ना केवल दिखने में शानदार है, बल्कि इसका यूजर इंटरफेस भी काफी स्मूद और रेस्पॉन्सिव है। साथ ही, कार में इल्युमिनेटेड लोगो के साथ एक नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जो नेक्सन और पंच जैसी नई टाटा कारों से लिया गया है।

    Tata Tigor Cabin

    डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही है, जिसमें ब्राउन और बेज कलर की डुअल-टोन स्कीम का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, डैशबोर्ड पर इस्तेमाल हुए मटीरियल हार्ड प्लास्टिक के हैं, जो कीमत के हिसाब से ठीक हैं। इसमें इस्तेमाल हुए ज्यादातर पार्ट्स की फिट और फिनिश क्वालिटी एक जैसी है, लेकिन डैशबोर्ड के निचले हिस्से में कुछ जगहों पर इसे और बेहतर किया जा सकता था। ब्राउन और बेज कलर स्कीम इसे एक यूनीक वाइब देती है। 

    सीटों की बनावट काफी अच्छी है और यह लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं। स्पेस के मामले में Tigor चार वयस्क पैसेंजर्स के लिए एक आरामदायक कार है। आगे वाली सीटों पर इसमें पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलता है। पीछे वाली सीट पर इसमें दो 6 फुट के पैसेंजर आगे पीछे होकर आराम से बैठ सकते हैं, लेकिन तीन लोगों के लिए रियर सीट थोड़ी असुविधाजनक महसूस हो सकती है। इसकी पीछे वाली सीट थोड़ी कम थोड़ी चौड़ी लगती है। कुल मिलाकर, यह दो वयस्क पैसेंजर और एक छोटे बच्चे के बैठने के लिहाज से अच्छी है। 

    और देखें

    फीचर्स के मामले में भी Tata Tigor काफी अच्छी है। 10.25-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 8-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है जो अपने सेगमेंट में बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स में शामिल हैं :-

    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    • क्रूज कंट्रोल

    • कीलेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट

    • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    • कूल्ड ग्लवबॉक्स

    • ऑटो फोल्डिंग ORVMs (आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स)

    Tata Tigor 10.25-inch Touchscreen

    हालांकि, इसमें कुछ फीचर्स की कमी भी है। Tigor में वायरलेस चार्जर और सनरूफ का ऑप्शन नहीं मिलता है, जबकि इसके कुछ प्रतिद्वंद्वी जैसे हुंडई ऑरा यह दोनों फीचर्स ऑफर करते हैं। 

    और देखें

    Tata Tigor Dual-front Airbags

    सेफ्टी के मामले में Tata की सभी कारें बेहद शानदार है और Tigor भी इस मामले में कोई अलग नहीं है। इसे 2021 में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी को लेकर ग्लोबल NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। इस सेडान कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। अन्य सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं :- 

    • 360-डिग्री कैमरा

    • ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    • हिल होल्ड असिस्ट

    हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सेगमेंट में मुकाबला कड़ा है। नई मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा जैसी कारें अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर ऑफर करती हैं। इस लिहाज से Tigor अपनी 4-स्टार रेटिंग के बावजूद, एयरबैग्स की संख्या और ADAS की कमी के कारण थोड़ी पीछे रह जाती है।

    और देखें

    प्रैक्टिकैलिटी के मामले में टाटा टिगोर सेगमेंट में सबसे आगे है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस गाड़ी में आप एक छोटे परिवार का वीकेंड लगेज आसानी से रख सकते हैं। इसमें एक छोटा और मीडियम साइज का सूटकेस और कई सॉफ्ट बैग्स रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।

    Tata Tigor Boot Space 

    यदि आप इसके सीएनजी वेरिएंट को चुनते हैं तो भी आपको बूट स्पेस के साथ कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा क्योंकि Tata ने इसमें ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी दी है। 

    और देखें

    Tata Tigor में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट ऑप्शनल दी गई है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    पैरामीटर Tata Tigor पेट्रोल  Tata Tigor CNG 
    इंजन  1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल  1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल + सीएनजी  
    पावर  86 पीएस  75.5 पीएस 
    टॉर्क  113 एनएम  96.5 एनएम 
    ट्रांसमिशन ऑप्शन  5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी   5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी  

    Tata Tigor AMT

    शहर में ड्राइविंग के लिए यह इंजन पर्याप्त पावर देता है। इसका लो-एंड टॉर्क अच्छा है, जिससे ट्रैफिक में गाड़ी चलाना आसान हो जाता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्मूद है और इसका क्लच भी हल्का है। AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो ट्रैफिक में आराम चाहते हैं। हालांकि, हाईवे पर परफॉर्मेंस को केवल एवरेज कहा जा सकता है। तेज गति पर या ओवरटेक करते समय इंजन पर थोड़ा दबाव महसूस होता है और यह थोड़ा शोर भी करता है। यह एक ऐसी कार नहीं है जो आपको रोमांचक परफॉर्मेंस देगी, बल्कि यह आरामदायक और किफायती ड्राइविंग के लिए बनी है। Tigor की सबसे बड़ी खासियत इसका CNG AMT कॉम्बिनेशन है। यह पावरट्रेन कॉम्बिनेशन इसे अपने सेगमेंट में सबसे यूनिक बनाता है। ग्राहक अब कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा का भी आनंद ले सकते हैं, जो इसे सिटी कम्यूटिंग के लिए एक बेहतरीन पैकेज बनाता है।

    और देखें

    Tata Tigor पांच वेरिएंट : XM, XT, XZ, XZ+ और XZ+ Lux में उपलब्ध है। 

    Tata Tigor XM

    यह इसका बेस वेरिएंट है जिसका एक्सटीरियर एकदम सिंपल है। इसमें हैलोजन हेडलाइट्स, 14-इंच स्टील व्हील्स, ब्लैक डोर हैंडल्स और ओआरवीएम्स और एलईडी टेललाइट जैसे फीचर मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्राउन और लाइट ग्रे कलर डैशबोर्ड थीम, फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री और स्टीयरिंग व्हील पर इल्युमिनेटेड लोगो दिया गया है। इसमें मैनुअल AC, मैनुअल ORVMs, टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, फ्रंट एडजस्टेबल हेडरेस्ट और फ्रंट पावर विंडो दी गई हैं। ड्राइवर के लिए सेमी-डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इसमें कोई टचस्क्रीन या म्यूजिक सिस्टम नहीं मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ISOFIX माउंट्स, इनसाइड रियर-व्यू मिरर (डे/नाइट वाला नहीं), ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर दिए गए हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिनका बजट कम है। 

    Tata Tigor XT

    यह पेट्रोल इंजन के लिए एंट्री-लेवल ऑटोमैटिक वेरिएंट है। बेहतर स्टाइलिंग के लिए इसमें एंटीना और 14-इंच व्हील्स के लिए डुअल-टोन व्हील कवर दिए गए हैं। साथ ही, इसमें हेडलाइट के लिए 'फॉलो-मी-होम' फंक्शन भी मिलता है। बेहतर एडजस्टमेंट के लिए इसमें हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। नए फीचर्स में सेंट्रल लॉकिंग, चारों पावर विंडो, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और USB पोर्ट शामिल हैं। इसमें माइक्रोफोन और 4-स्पीकर्स के साथ 3.5-इंच का नॉन-टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, लेकिन इसमें ब्लूटूथ या Android Auto/Apple CarPlay कनेक्टिविटी नहीं है। बेहतर सेफ्टी के लिए मैनुअल डे/नाइट IRVM और रियर डिफॉगर दिया गया है।

    Tata Tigor XZ

    यह CNG के लिए एंट्री-लेवल ऑटोमैटिक वेरिएंट है। इसके एक्सटीरियर हाइलाइट में LED हेडलाइट, LED DRLs, बॉडी-कलर डोर हैंडल, कॉन्ट्रास्ट के लिए B-पिलर पर ब्लैक टेप, टर्न इंडिकेटर्स के साथ पियानो ब्लैक ORVMs और बड़े 15-इंच व्हील्स के लिए डुअल-टोन व्हील कवर्स शामिल हैं, जो इसे ज्यादा स्टाइलिश लुक देते हैं। बेहतर कंफर्ट के लिए इसमें फ्रंट और रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट (कपहोल्डर के साथ), ड्राइवर विंडो के लिए वन-टच अप/डाउन और इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में Android Auto/Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही इसमें वीडियो/इमेज प्लेबैक और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर जोड़े गए हैं। 

    Tata Tigor XZ+

    एक्सटीरियर अपडेट में केवल फ्रंट फॉग लाइट्स, शार्क फिन एंटीना और क्रोम-फिनिश वाले डोर हैंडल शामिल हैं। केबिन के अंदर इसमें लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, वैनिटी मिरर, कूल्ड ग्लवबॉक्स और मैगज़ीन पॉकेट्स दी गई हैं जो इसे शानदार और सुविधाजनक कार बनाती हैं। इस गाड़ी में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, ऑटो AC, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, क्रूज़ कंट्रोल (सिर्फ़ पेट्रोल), टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे कंफर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं। एंटरटेनमेंट एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay के साथ बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी पैकेज में रिवर्सिंग पार्किंग कैमरा जोड़ा गया है।

    Tata Tigor XZ+ Lux

    यह केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। राइडिंग के लिए इसमें 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसके बाहरी लुक को बेहतर बनाते हैं। नए फीचर्स में पीछे बैठने वालों के लिए टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। सेफ्टी किट में केवल टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम फीचर जोड़ा गया है।

    कारदेखो की राय 

    अगर आपको शहर में चलाने के हिसाब से एक बेसिक कार चाहिए, जिसमें कोई फैंसी फीचर मौजूद ना हों और आप गाड़ी में बाहर से कोई एसेसरीज भी नहीं लगवाना चाहते, तो XT वेरिएंट को लेना सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें सभी जरूरी चीज़ें और एक बेसिक साउंड सिस्टम मिलता है। जबकि, मिड वेरिएंट XZ लाइनअप का सबसे ज़्यादा वैल्यू-फॉर-मनी वेरिएंट है। इसमें मॉडर्न फीचर्स, बेहतर स्टाइलिंग और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिससे यह एक बैलेंस्ड और बिना किसी समझौते वाला पैकेज बन जाता है। जो लोग कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, उनके लिए इसमें CNG इंजन के साथ ऑटोमैटिक (AMT) का ऑप्शन भी मिलता है। वहीं, अगर आपको ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरिएंस चाहिए तो XZ+ और XZ+ Lux आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन रहेंगे। 

    और देखें

    टाटा टिगॉर कंपेरिजन

    टाटा टिगॉर
    टाटा टिगॉर
    Rs.5.55 - 8.84 लाख*
    टाटा टियागो
    टाटा टियागो
    Rs.4.70 - 8.55 लाख*
    होंडा अमेज जनरेशन 2
    होंडा अमेज जनरेशन 2
    Rs.5.99 - 7.80 लाख*
    मारुति सुजुकी डिजायर
    मारुति सुजुकी डिजायर
    Rs.6.31 - 9.41 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.70 - 10.67 लाख*
    निसान मैग्नाइट
    निसान मैग्नाइट
    Rs.5.68 - 10.99 लाख*
    टाटा अल्ट्रोज़
    टाटा अल्ट्रोज़
    Rs.6.30 - 10.77 लाख*
    होंडा अमेज
    होंडा अमेज
    Rs.7.65 - 10 लाख*
    रेटिंग4.3User Review (354)रेटिंग4.6User Review (32)रेटिंग4.3User Review (338)रेटिंग4.7User Review (561)रेटिंग4.7User Review (160)रेटिंग4.5User Review (202)रेटिंग4.7User Review (119)रेटिंग4.5User Review (112)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल
    इंजन1199 सीसीइंजन1197 सीसी - 1199 सीसीइंजन1199 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन1199 सीसीइंजन999 सीसीइंजन1199 सीसी - 1497 सीसीइंजन1199 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल
    पावर74.47 - 85 बीएचपीपावर74.46 - 85 बीएचपीपावर88.5 बीएचपीपावर69 - 80 बीएचपीपावर72 - 118 बीएचपीपावर71 - 99 बीएचपीपावर72.49 - 88.76 बीएचपीपावर89 बीएचपी
    माइलेज19.28 से 19.6 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज18.3 से 18.6 किमी/लीटरमाइलेज24.79 से 25.71 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज17.9 से 19.9 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज18.65 से 19.46 किमी/लीटर
    बूट स्पेस419 लीटरबूट स्पेस242 लीटरबूट स्पेस420 लीटरबूट स्पेस382 लीटरबूट स्पेस366 लीटरबूट स्पेस336 लीटरबूट स्पेस345 लीटरबूट स्पेस416 लीटर
    एयरबैग2एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग4 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग2 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंटिगॉर बनाम टियागोटिगॉर बनाम अमेज जनरेशन 2टिगॉर बनाम डिजायरटिगॉर बनाम पंचटिगॉर बनाम मैग्नाइटटिगॉर बनाम अल्ट्रोज़टिगॉर बनाम अमेज

    टाटा टिगॉर न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू

      जब मैंने शुरुआती रिपोर्ट लिखी थी, तब ओडोमीटर 1,500 किलोमीटर से थोड़ा ही ज़्यादा था।

      तीर्थon जुलाई 17, 2026
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​

      चार हफ़्तों से कुछ ज़्यादा समय में ही यह मेरे साथ 1,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, ऑफिस आने-जाने, शहर के कामों में मेरा साथ देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तीर्थon मई 18, 2026
    • गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!
      गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!

      यह छोटी सी दमदार क्रॉसओवर गाड़ी हमेशा सबसे खराब ट्रैफिक जाम में भी आसानी से अपना रास्ता बना लेती है, और यहां तक ​​कि पुणे-मुंबई की कभी-कभार की यात्रा भी इसके साथ आसान, स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है।

      तीर्थon जनवरी 20, 2026
    • टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी
      टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी

      हाल ही में कारदेखो लॉन्ग टर्म टेस्ट फ्लीट में शामिल हुई पंच शायद आपको तुरंत प्रसन्न ना करे, लेकिन एक खरीदार के नजरिए से देखने पर यह हर तरह से खरी उतरती है।

      cardekhoon जनवरी 06, 2026
    • टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ
      टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ

      लगभग 2,000 किलोमीटर चलने के बाद, यह छोटी टाटा कार अब उस भरोसेमंद दोस्त जैसी लगने लगी है जो कभी देर नहीं करती और शायद ही कभी शिकायत करती है।

      तीर्थon अक्टूबर 24, 2025

    टाटा टिगॉर यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड354 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (354)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (85)
    • कंफर्ट (153)
    • माइलेज (113)
    • इंजन (76)
    • इंटीरियर (63)
    • स्पेस (60)
    • कीमत (55)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • s
      sayandeb roy on अगस्त 24, 2026
      3.8
      Good But Mileage Issue
      I own xz plus lux model 2025. The mileage i am getting currently after 1st service is 11k, i'm Utterly disappointed but the comfort is extraordinary and features as well but mileage is not that good. The car handles good and stable but the engine is not punchy, it is good for city drive but the issue is mileage. Overall great car.
      और देखें
    • सनी कुमार on जून 30, 2026
      5
      Car Review Complete
      This car allows comfortable ride quality, specious cabin, large boot with good fuel efficiency. it's comes with strong safety features this car gives most advanced technology for your safety and the maintenance is also in budget, I will prefer this car in this budget and also have smart led.
      और देखें
      1
    • s
      shubhankar sarkar on जून 12, 2026
      4.7
      BEST CAR FOR U
      My brother bought this car for me. It's super in looks and comfort. It provides nice mileage. Maintenance is pocket friendly. Good for family and provides nice safety. I genuinely prefer Tata company car for there build quality and engine and its parts are also cheap and u can get them super easily in the market.
      और देखें
      1
    • a
      ankush gupta on मार्च 17, 2026
      4.8
      Best Family Car Of India
      Very nice car I used to drive my car it gives very nice experience for me, the system is very good and comfort is also good my wife likes this car beacuse this car is budget friendly and gives experience like expensive cars overall performance is best at this price, mileage is also good, driving experience is excellent.
      और देखें
      5
    • m
      mukthang debbarma on फरवरी 08, 2026
      3.8
      Best For First Time Car Buyers.
      Tata Tigor Xz our first car! It was during the intial cars when Infotainment screens were introduced. However, after 1 year, Tata tigor Increased their display size of Infotainment which was disappointing as it could have provided it in a bigger size from the beginning itself when it introduced the Tata tigor in the market. So here's the Review. Trust me its very Reliable and Strong and performance wise Its best of best.
      और देखें
      1
    • सभी टिगॉर रिव्यूज देखें

    टाटा टिगॉर माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19.28 किमी/लीटर से 19.6 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम से 28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक19.6 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल19.28 किमी/लीटर
    सीएनजीऑटोमेटिक28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम
    सीएनजीमैनुअल26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टाटा टिगॉर प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टाटा टिगॉर की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में टिगॉर की ऑन-रोड कीमत 6,14,369 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) टाटा टिगॉर पर अगस्त महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अगस्त 2026 के महीने में दिल्ली में टाटा टिगॉर पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) टिगॉर और टियागो में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) टिगॉर की कीमत 5.55 लाख रुपये एक्स-शोरूम और टियागो की कीमत 4.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टाटा टिगॉर के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 5.75 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टाटा टिगॉर की ईएमआई ₹12,162 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹64,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या टाटा टिगॉर में सनरूफ मिलता है ?
      A ) टाटा टिगॉर में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Imrankhan asked on 12 Jan 2025
      Q ) Does the Tata Tigor offer automatic climate control?
      By CarDekho Experts on 12 Jan 2025

      A ) Yes, the Tata Tigor offers automatic climate control in select variants, enhanci...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Imrankhan asked on 11 Jan 2025
      Q ) How many engine options does the Tata Tigor offer?
      By CarDekho Experts on 11 Jan 2025

      A ) The Tata Tigor has two engine options: a 1.2-liter petrol engine and a 1.05-lite...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Imrankhan asked on 10 Jan 2025
      Q ) Does the Tata Tigor have rear AC vents?
      By CarDekho Experts on 10 Jan 2025

      A ) Yes, the Tata Tigor has rear AC vents.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Aayushdeshpande asked on 3 Nov 2024
      Q ) Will tata tigor icng support ethanol
      By CarDekho Experts on 3 Nov 2024

      A ) The Tata Tigor iCNG is designed to run on compressed natural gas (CNG) and not e...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Shridhar asked on 25 Oct 2024
      Q ) What is the difference between SUV and sedan
      By CarDekho Experts on 25 Oct 2024

      A ) SUVs and sedans differ in size, design, and performance. Sedans are more compact...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      14,530ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टाटा टिगॉर ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में टिगॉर की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.6.75 - 10.68 लाख*
      मुंबईRs.6.50 - 9.92 लाख*
      पुणेRs.6.50 - 9.92 लाख*
      हैदराबादRs.6.66 - 10.53 लाख*
      चेन्नईRs.6.60 - 10.44 लाख*

      ट्रेंडिंग टाटा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर सेडान कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अगस्त ऑफर देखें

      टाटा टिगॉर लेटेस्ट अपडेट

      • 13 अक्टूबर 2025: अक्टूबर 2025 में टाटा टिगॉर कार पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 

      • 22 सितंबर 2025: टाटा टिगॉर कार पर 30,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है जो 30 सितंबर तक मान्य है। 

      • 22 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 लागू के साथ टाटा टिगॉर गाड़ी अब 5.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) शुरूआती प्राइस पर उपलब्ध है। 

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है