• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्मः भारत में 2024 में किया मोटर्स लॉन्च करेगी ये 3 नई कार

    फेसलिफ्ट किया सेल्टोस कंपनी की भारत में 2023 में लॉन्च होने वाली इकलौती कार थी। अब कंपनी ने 2024 में 3 नई कार लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें एक फ्लैगशिप ईवी भी शामिल होगी। 2024 में कौनसी किया कार होंगी लॉन्च, जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 18, 2023 16:15 ist
    info icon
    published onDec 18, 2023 16:15 IST
    last updated onDec 18, 2023 16:15 IST
    388 Views
    • Write a कमेंट

    Upcoming Kia cars in 2024

    फेसलिफ्ट किया सेल्टोस कंपनी की भारत में 2023 में लॉन्च होने वाली इकलौती कार थी। अब कंपनी ने 2024 में 3 नई कार लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें एक फ्लैगशिप ईवी भी शामिल होगी। 2024 में कौनसी किया कार होंगी लॉन्च, जानेंगे आगे:

    किया सोनेट फेसलिफ्ट

    New Kia Sonet

    किया सोनेट फेसलिफ्ट भारत में शोकेस हो चुकी है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर से जुड़ी सभी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। नए अपडेट के साथ यह सब-4 मीटर एसयूवी कार पहले से ना केवल ज्यादा बोल्ड और शार्प हो गई है, बल्कि इसमें कई दमदार फीचर (सेफ्टी फीचर अपडेट समेत) भी जुड़ गए हैं। हालांकि, इसमें अब भी पुरानी सोनेट कार वाले ही पावरट्रेन ऑप्शंस मिलेंगे। इस एसयूवी कार में अब डीजल-मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी जुड़ गया है।

    संभावित लॉन्च : जनवरी 2024

    संभावित कीमत : 8 लाख रुपये 

    नई किया कार्निवल

    2024 Kia Carnival

    लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकर चौथी जनरेशन किया कार्निवल भारत में लॉन्च होने जा रही है। यहां इस गाड़ी की बिक्री 2024 में शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि कंपनी इसका भारत में फेसलिफ्ट वर्जन उतार सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल ही में पर्दा उठा था। यह डिजाइन, फीचर्स और लुक्स के मामले में मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा बेहतर होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गाड़ी में कई सारे पावरट्रेन ऑप्शंस मिलेंगे। भारत आने वाली 2024 किया कार्निवल कार की पावरट्रेन डिटेल्स फिलहाल सामने आनी बाकी है।

    संभावित लॉन्च : अप्रैल 2024

    संभावित प्राइस : 40 लाख रुपये 

    यह भी पढ़ें: 2024 किया सोनेट एचटीएक्स+ वेरिएंट में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    किया ईवी9

    Kia EV9

    किया ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार ईवी9 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2023 में लॉन्च किया था। यह एक थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसमें कई सारे बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव की चॉइस भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार 541 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करती है। अनुमान है कि भारत में किया ईवी9 को इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है।

    संभावित लॉन्च : 2024 की दूसरी तिमाही 

    संभावित कीमत : 80 लाख रुपये 

    किया की ये तीनों कार भारत में 2024 में लॉन्च होंगी। आप इन कार को लेकर कितने उत्साहित हैं और इनके अलावा कौनसी नई किया कार लॉन्च होते देखना चाहेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है