• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किया सोनेट एचटीएक्स+ वेरिएंट में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    किया सोनेट फेसलिफ्ट भारत में शोकेस हो चुकी है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह नई एसयूवी कार तीन वेरिएंट्स: टेक (या एचटी) लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन में आएगी, जिनके कई सब वेरिएंट्स होंगे। हम इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट जीटीएक्स+ की जानकारी पहले ही साझा कर चुके हैं, अब हम आपके लिए इसके एचटीएक्स+ वेरिएंट की फुल डिटेल लेकर आए हैं तो चलिए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि सोनेट फेसलिफ्ट कार के फुली लोडेड एचटीएक्स+ वेरिएंट में क्या कुछ मिलेगा खास:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 18, 2023 12:01 ist
    info icon
    published onDec 18, 2023 12:01 IST
    last updated onDec 18, 2023 12:01 IST
    226 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Kia Sonet HTX+

    किया सोनेट फेसलिफ्ट भारत में शोकेस हो चुकी है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह नई एसयूवी कार तीन वेरिएंट्स: टेक (या एचटी) लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन में आएगी, जिनके कई सब वेरिएंट्स होंगे। हम इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट जीटीएक्स+ की जानकारी पहले ही साझा कर चुके हैं, अब हम आपके लिए इसके एचटीएक्स+ वेरिएंट की फुल डिटेल लेकर आए हैं तो चलिए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि सोनेट फेसलिफ्ट कार के फुली लोडेड एचटीएक्स+ वेरिएंट में क्या कुछ मिलेगा खास:

    एक्सटीरियर

    2024 Kia Sonet HTX+

    इसकी फ्रंट प्रोफाइल जीटीएक्स+ वेरिएंट से थोड़ी अलग नज़र आती है। आगे की तरफ इसमें नई डिजाइन की ग्रिल दी गई है जिस पर सिल्वर इंसर्ट का अभाव है। सोनेट फेसलिफ्ट के एचटीएक्स+ वेरिएंट में 360-डिग्री यूनिट नहीं दी गई है, जिसके चलते इसमें फ्रंट कैमरा भी नहीं मिलता है।

    2024 Kia Sonet HTX+ front 

    यदि आप इसे करीब से देखें तो आपको इसके एचटीएक्स+ वेरिएंट में लंबी डीआरएल स्ट्रिप नजर आएगी जो बंपर के नीचे तक जाती है। इसमें 3-पीस एलईडी फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं जिसे वर्टिकल लेआउट में पोजिशन किया गया है। इसमें नए डिजाइन का बंपर और बड़ा सेंट्रल एयर डैम भी दिया गया हैI

    2024 Kia Sonet HTX+ side
    2024 Kia Sonet HTX+ alloy wheel

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो किया सोनेट एचटीएक्स+ वेरिएंट में 16-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं जो लुक्स में जीटीएक्स+ वेरिएंट से थोड़े अलग नज़र आते हैं। चूंकि इस वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा नहीं दिया गया है, ऐसे में इसमें ओआरवीएम माउंटेड कैमरा भी नहीं मिलता है।

    2024 Kia Sonet HTX+ rear

    2024 किया सोनेट कार के एचटीएक्स+ वेरिएंट में वॉशर और डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। पीछे की तरफ इसमें 'सोनेट' बैजिंग भी मिलती है जिसे अब पहले से थोड़ा नीचे पोजिशन कर दिया गया है। रियर साइड पर इसमें बंपर के नीचे की तरफ चौड़ी सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है।

    इंटीरियर

    2024 Kia Sonet HTX+ cabin

    फेसलिफ्ट किया सोनेट कार के एचटीएक्स+ वेरिएंट में केबिन के अंदर ब्राउन इंसर्ट के साथ ब्लैक और ब्राउन कलर थीम दी गई है। इस वेरिएंट में नए डिज़ाइन का क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और फेसलिफ्ट सेल्टोस वाली 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, छह एयरबैग और 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट (केवल डीजल-आईएमटी कॉम्बिनेशन के साथ) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    2024 Kia Sonet HTX+ rear seats

    2024 किया सोनेट कार के एचटीएक्स+ वेरिएंट में रियर पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट, कपहोल्डर के साथ आर्मरेस्ट, सनशेड, एडजस्टेबल हेडरेस्ट (मिडल पैसेंजर के लिए नहीं), आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और 3-पॉइंट सीटबेल्ट भी दी गई है।

    फेसलिफ्ट किया सोनेट एचटीएक्स+ वेरिएंट में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स (आईएमटी समेत) का ऑप्शन दिया गया है।

    अनुमानित लॉन्च व कीमत

    नई किया सोनेट एसयूवी को जनवरी 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इस गाड़ी की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और मारुति फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर से रहेगा।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है