• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

    इस एसयूवी कार को एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 5 स्टार जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 12, 2022 19:55 ist
    info icon
    published onDec 12, 2022 19:55 IST
    last updated onDec 12, 2022 19:55 IST
    706 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N Global NCAP

    #SaferCarsForIndia  कैंपेन के तहत ग्लोबल एनकैप ने हाल ही में कई कारों का क्रैश टेस्ट किया जिनमें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन समेत 4 मॉडल्स शामिल हैं। इस क्रैश टेस्ट में स्कॉर्पियो एन के बेस वेरिंएट को ही शामिल किया गया था जिसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स और एबीएस एवं ईबीडी का फीचर दिया गया है। हालांकि साइड पोल इंपेक्ट टेस्ट के लिए इसके 6 एयरबैग्स से लैस टॉप वेरिएंट का इस्तेमाल किया गया। 

    एडल्ट प्रोटेक्शन एवं चाइल्ड प्रोटेक्शन

    Mahindra Scorpio N Global NCAP adult occupant protection result

    स्कॉर्पियो एन को एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगिरी में 34 में से 29.25 पॉइन्ट्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन की सेफ्टी को अच्छा बताया गया वहीं छाती की सुरक्षा को 'मार्जिनल' मार्किंग दी गई। साथ ही ड्राइवर और पैसेंजर के घुटनों की प्रोटेक्शन को भी अच्छा बताया गया। 

    इस कार के फुटवेल एरिया को स्टेबल यानी स्थिर बताया गया है। वहीं बॉडीशेल को भी स्टेबल बताया गया है। 

    ग्लोबल एनकैप के नए प्रोटोकॉल के तहत शामिल किए गए साइड इंपैक्ट टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर्स की छाती,एब्स और पेल्विस एरिया को भी अच्छी प्रोटेक्शन मिली। 

    इसके अलावा स्कॉर्पियो एन को साइड पोल इंपेक्ट टेस्ट में भी आजमाया गया जहां ड्राइवर और पैसेंजर्स के सिर,एब्स और पेल्विस एरिया को कर्टेन एयरबैग से अच्छी प्रोटेक्शन मिली मगर छाती की सुरक्षा कमजोर पाई गई। 

    Mahindra Scorpio N Global NCAP

    चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी की बात करें तो इसमें एक तीन साल के बच्चे की डमी को ​कार की उल्टी दिशा में इंस्टॉल किया गया और फ्रंट इंपैक्ट टेस्ट के दौरान उसके सिर को पूरी तरह प्रोटेक्शन मिली। दूसरी तरफ एक डेढ़ साल के बच्चे की डमी को भी ऐसे ही इंस्टॉल किया गया और उसके भी सिर को फुल प्रोटेक्शन मिली। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन सेफ्टी फीचर्स

    Mahindra Scorpio N

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल-होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसकेे टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे एडिशनल सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    Mahindra Scorpio N

    स्कॉर्पियो एन 4 ट्रिम्स: जेड2,जेड4,जेड6 और जेड8 में उपलब्ध है जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 23.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    G
    gb muthu
    Dec 12, 2022, 5:39:42 PM

    Wow! Very impressive for a BOF chassis vehicle.?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      gb muthu
      Dec 12, 2022, 5:39:42 PM

      Wow! Very impressive for a BOF chassis vehicle.?

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है