• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    महिंद्रा की गाड़ियों की रेंज में स्कॉर्पियो एन मॉडर्न टेक्नोलॉजी और पारंपरिक एसयूवी कैरेक्टर के बीच बेहतरीन संतुलन बनाती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 06, 2026 13:15 ist
    info icon
    published onAug 06, 2026 13:15 IST
    last updated onAug 06, 2026 13:15 IST
    7 Views
    • Write a कमेंट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा ने 2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हालांकि, इसे बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट नहीं कहा जा सकता है, लेकिन नए फीचर्स के जुड़ने से इसके केबिन एक्सपीरिएंस में फर्क जरूर महसूस होता है। स्कॉर्पियो एन एसयूवी को मार्केट में अपनी दमदार मौजूदगी और साइज के हिसाब से सही कीमत के लिए जाना जाता है। 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलता है खास, जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    एक्सटीरियर 

    आगे की डिजाइन 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    इसकी एक्सटीरियर डिजाइन में ज्यादा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, जिससे इसका लुक अभी भी जाना-पहचाना लगता है। इसकी विंडशील्ड सीधी है और बोनट लंबा है, जिस पर बनी कैरेक्टर लाइंस फ्रंट हिस्से तक जाती हैं। आगे की तरफ इसमें वही सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं, जिसमें ट्विन-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, महिंद्रा की 6-स्लैट ग्रिल और बंपर पर सी-शेप्ड डीआरएल्स के साथ इंटीग्रेटेड फॉग लैंप्स शामिल हैं। निचले हिस्से पर बीच में लोअर एयर डैम दिया गया है जिस पर एडीएएस के लिए रडार सेंसर और एक फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो इसके रग्ड कैरेक्टर को और निखारती है।

    साइड 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    साइड से देखने पर स्कॉर्पियो एन का बॉक्सी और अपराइट स्टांस साफ नजर आता है। सबसे बड़ा अपडेट इसमें नए 18-इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील्स का हुआ है, जो कि केवल इसके टॉप जेड8टी और जेड8एल वेरिएंट में मिलते हैं। इसके अलावा इसमें क्रोम डोर हैंडल्स, विंडो के चारों तरफ क्रोम लाइन और रूफ रेल्स पर सिल्वर फिनिश जैसे एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। यह सभी एलिमेंट्स एसयूवी को एक प्रीमियम और मजबूत लुक देते हैं। व्हील आर्क के ऊपर बनी मस्कुलर कैरेक्टर लाइंस एसयूवी की साइड प्रोफाइल को और उभारती हैं। 

    पीछे की डिजाइन 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    स्कॉर्पियो एन के पीछे का हिस्सा दूर से ही पहचान में आता है और इसमें पहले जैसी ही स्टाइलिंग दी गई है। इस एसयूवी कार में वर्टिकल एलईडी टेललैंप्स, एक सीधा टेलगेट और बीच में महिंद्रा का 'ट्विन-पीस' लोगो दिया गया है। बंपर पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो इसके ऑफ-रोड कैरेक्टर को और निखारते हैं। कुल मिलाकर, इसकी रियर डिजाइन सिंपल और फंक्शनल लगती है, जो एक पारंपरिक एसयूवी की अपील को बनाए रखती है। 

    कलर ऑप्शन :

    स्कॉर्पियो एन पांच कलर ऑप्शन : एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, स्टेल्थ ब्लैक, ओशियन (डार्क ब्लू) और डीप फॉरेस्ट में उपलब्ध है। 

    इंटीरियर

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के केबिन में सबसे बड़ा अपडेट टेक्नोलॉजी और फीचर्स को लेकर किया गया है जिससे अब इसमें ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ शामिल किया गया है, जो केबिन को हवादार और खुला-खुला दिखाता है। डैशबोर्ड पर अब एक नया 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। यह वही यूनिट है जो सबसे पहले थार रॉक्स में देखी गई थी। इसके अलावा, इसमें पुराने एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह अब 10.25-इंच का फुली-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी ब्राउन और ब्लैक लेदरेट थीम पहले जैसी ही है। सेकंड रो पर इसमें तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं, जबकि तीसरी रो की सीटें कम दूरी के सफर के लिए या फिर बच्चों के लिए बिलकुल उपयुक्त हैं।

    फीचर और सेफ्टी 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी कार फीचर्स के मामले में काफी अपडेट हुई है। इस एसयूवी कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, यूएसबी फास्ट चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स कीलेस एंट्री और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, हिल-होल्ड असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और फ्रंट एयरबैग्स, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन, 540-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है। सबसे बड़ा सेफ्टी अपग्रेड टॉप जेड8एल वेरिएंट में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) का हुआ है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को 2022 में ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    इंजन ऑप्शन 

    फेसलिफ्ट महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार में दो इंजन ऑप्शन : 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-

    इंजन 

    2-लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल 

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल 

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस

    टॉर्क 

    380 एनएम तक 

    400 एनएम तक

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्लूडी 

    आरडब्लूडी /4डब्लूडी

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि फोर-व्हील ड्राइव (4डब्लूडी) सिस्टम सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।

    कीमत और मुकाबला

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला थार रॉक्स के अलावा किसी से नहीं है। हालांकि, इसे टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है। यहां देखें नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की लॉन्च स्टोरी। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

    स्कॉर्पियो एन उन खरीदारों को पसंद आती है जो एक मजबूत, फुल-साइज एसयूवी कार चाहते हैं जिसकी सड़क पर जबरदस्त मौजूदगी हो। कई मॉडर्न मोनोकॉक एसयूवी के मुकाबले इसमें पारंपरिक बॉडी-ऑन-फ्रेम कैरेक्टर है, साथ ही इसमें कई आरामदायक और टेक्नोलॉजी लोडेड फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और एडीएएस जैसे मॉडर्न फीचर्स का जुड़ना शहर और परिवार के लोगों को काफी आकर्षित करता है। यह अपडेट स्कॉर्पियो एन को आने वाले कुछ सालों के लिए अपने सेगमेंट में ताजा और प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद करेगा, खासकर उन प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले जो लगातार नए फीचर्स के साथ अपडेट हो रहे हैं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है