ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक कीमत एन्ड& वेरिएंट
Q3 Sportback का 1 ही वेरिएंट है, 40 TFSI Quattro (₹54.25L, CBU), यह coupe-styled Q3 है जो एक ही fully-loaded S line spec में बिकती है, 2.0L TFSI पेट्रोल (190 PS / 320 Nm) से चलती है साथ में quattro, 0-100 सिर्फ 7.3 seconds में। Standard kit में मिलते हैं 6 airbags, dynamic rear indicators वाले LED headlamps, panoramic glass sunroof, electric front seats और 4-way lumbar वाला leather/leatherette upholstery, wired Audi Smartphone Interface वाला 25.65cm MMI Navigation Plus touch display, 31.24cm Audi Virtual Cockpit Plus, Audi Sound System (10 speakers / 180W), 2-zone climate, ambient lighting package plus (30 colours), progressive steering, Audi Drive Select, Parking Aid Plus वाला rear camera और R18 5-spoke V-style alloys, साथ में anthracite grille और illuminated door sills वाला पूरा S line exterior। यहाँ कोई trim चुनने का झंझट नहीं, ₹54.25L पर आपको मिलती है style-first Q3, BMW X2 जैसा sloped-roof presence वाला alternative, वो भी quattro grip के साथ।
टॉप सेलिंग क्यू3 स्पोर्टबैक 40 टीएफएसआई क्वाट्रो1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10.14 किमी/लीटर | ₹54.25 लाख* |
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1984 सीसी |
| पावर | 187.74 बीएचपी |
| टॉर्क | 320 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | एडब्ल्यूडी |
| माइलेज | 10.14 किमी/लीटर |
क्यू3 स्पोर्टबैक 2026: लेटेस्ट updates
-
22 सितंबर 2025: नई जीएसटी दरें लागू होने के साथ ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक की कीमत अब 53.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
-
05 अगस्त 2025: क्यू3 स्पोर्टबैक एसयूवी समेत सभी ऑडी कार पर नए और पुराने ग्राहकों को अब 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 15 साल का रोडसाइड असिस्टेंस मिलेगा।
क्यू3 स्पोर्टबैक expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- कूपे एसयूवी स्टाइलिंग होने की वजह से क्यू3 से ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है ये
- फ्लैट फोल्डिंग रियर सीट के जरिए ज्यादा बूट स्पेस किया जा सकता है तैयार
- कंफर्टेबल है इसकी राइड क्वालिटी
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- बड़े टायर और दूसरे अच्छे कलर्स से इसके लुक्स में लग सकते थे चार चांद
- मेमोरी फंक्शन के साथ वेंटिलेटेड सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स की है कमी
- मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तरह नहीं दिया गया है डीजल इंजन का ऑप्शन
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक रिव्यू
ओवरव्यू

पिछले साल ऑडी क्यू3 का न्यू जनरेशन अवतार में कमबैक हुआ था। इसके कुछ महीनों बाद ही इसका स्पोर्टबैक वर्जन भी लॉन्च किया गया। ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक कंपनी की क्यू3 पर ही बेस्ड है जिसके एक्सटीरियर में आपको थोड़े बहुत अंतर दिखाई देंगे। अब सवाल ये उठता है कि थोड़े ज्यादा पैसे खर्च कर क्या आपको ये स्पोर्टबैक लेनी चाहिए या फिर इसका एसयूवी वर्जन ही रहेगा बेहतर? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर

क्यू3 स्पोर्टबैक काफी हद तक क्यू3 एसयूवी जैसी ही दिखाई देती है। दोनों में सबसे बड़ा अंतर ये है कि क्यू3 स्पोर्टबैक की पीछे की स्टाइलिंग कूपे जैसी है। हालांकि स्पोर्टबैक के लुक्स ज्यादा स्पोर्टी है और ये काफी भारी भरकम कार भी नजर आती है। ये आपको कुछ कुछ ऑडी ए8 और लैम्बॉर्गिनी यूरस की भी याद दिलाती है।
कुल मिलाकर ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक काफी कॉम्पैक्ट और एक क्यूट सी कार नजर आती है। शार्प क्रीज और शोल्डर लाइन के रहते इसे एक बोल्ड लुक भी मिल रहा है। क्यू3 के मुकाबले इसमें दिए गए 18 इंच के अलॉय व्हील्स ज्यादा बेहतर नजर आते हैं, मगर इसके इंटरनेशनल वर्जन में दिए गए 19 इंच के अलॉय व्हील्स के आगे इनकी चमक थोड़ी फीकी पड़ती है। ऑडी ने इसका एस लाइन पैकेज भी पेश किया है जो ज्यादा स्पोर्टी और दमदार है।

स्पोर्टबैक एक ऐसी कार है जिसे लोग मुड़ मुड़कर देखेंगे, मगर कई लोग इसे क्यू3 भी समझ बैठते हैं। मगर करीब से देखने पर आपको इन दोनों कारों के बीच अंतर समझ आ जाएगा और इस ब्लू कलर में तो ये काफी ज्यादा आकर्षक नजर आ रही है।
इंटीरियर

क्यू3 स्पोर्टबैक एक रिच और क्लासी कार है। इसके इंटीरियर का लेआउट क्यू8 से इंस्पायर्ड लगता है और जो लोग ये बात जानते हैं उन्हें ये चीज पसंद आएगी। इस कार में पहली बार बैठने वालों को ये फैंसी और लग्जरी लगेगी।

इसमें 3 लेयर्स वाला डैशबोर्ड दिया गया है, जिसपर सॉफ्ट टच मैटेरियल्स का इस्तेमाल हुआ है। ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट और ब्लैक बैकग्राउंड वाला टचस्क्रीन सिस्टम भी आपको काफी आकर्षित करेगा। इसके अलावा इसमें 30 कलर एंबिएंट लाइटिंग का फीचर भी दिया गया है जो रात में काफी कूल नजर आता है। वहीं डैशबोर्ड पर जब 'क्वात्रो' की बैजिंग जगमगाती है तो ये चीज और भी ज्यादा आकर्षक लगती है।

इसमें 12.3 इंच का वर्चुअल कॉकपिट, 10-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 30-कलर एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, पावर्ड फ्रंट सीट्स और फ्रेमलैस आईआरवीएम जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यही सब फीचर्स क्यू3 एसयूवी में भी दिए गए हैं।
ब्लैक बैकग्राउंड के साथ इसमें दिया गया टचस्क्रीन सिस्टम काफी शानदार नजर आता है। इस्तेमाल करने में इसका इंटरफेस काफी क्रिस्प, ईजी और स्मूद है। इससे आपको कभी कोई शिकायत नहीं रहेगी। दूसरी सबसे शानदार चीज इसमें दिया गया वर्चुअल कॉकपिट प्लस, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए वीएजी स्पीक है जिसपर आपको कई तरह की इंफॉर्मेशन मिल जाएगी। कई तरह की कस्टमाइजेशन डिस्प्ले के बीच आप फुल स्क्रीन करके मैप्स देख सकते हैं या पुराने दौर का टैकोमीटर लगा सकते हैं या फिर फुल डिजिट्स देख सकते हैं।

स्पोर्टबैक का केबिन इसके एसयूवी वर्जन जैसा ही है जो काफी शानदार है। मगर इसकी कीमत को देखते हुए इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट सीट्स के लिए मेमोरी फ़ंक्शन और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स की कमी महसूस होती है। ये सारे फीचर्स आज आपको 15 लाख से 20 लाख रुपये तक के बजट वाली कारों में आराम से मिल जाएंगे।
रियर सीट कंफर्ट

स्लोपिंग रूफलाइन की वजह से इसके बैक में हेड स्पेस थोड़ा कम मिलता है। ऐसे में जिन लोगों की लंबाई 6 फीट तक है उनका सिर इसकी रूफ से लगता है। हालांकि इसमें मिलने वाला लेग स्पेस काफी अच्छा है और इसका सीट बेस काफी अच्छा और कंफर्टेबल है। इसकी रियर सीट को रिक्लाइन किया जा सकता है और इसे एडजस्ट भी किया जा सकता है जिससे पीछे आप अपने लिए भी जगह बना सकते है या फिर ज्यादा बूट स्पेस भी तैयार कर सकते हैं।
इस कार की रियर सीट पर आप लॉन्ग ड्राइव आराम से कर सकते हैं, चाहे फिर वहां दो लोग ही बैठे हों। हालांकि यहां अगर तीन लोग बैठ जाएं तो कुछ समस्या हो सकती है, क्योंकि मिडिल सीट का बेस थोड़ा छोटा है और फ्लोर पैनल में भी कम जगह होने से आप अपने पैरों को आराम नहीं दे पाते हैं।

खास बात ये है कि सीटों के दोनों ओर छोटे स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं, जहां आप मोबाइल जैसे कुछ छोटे मोटे आइटम्स रख सकते हैं। ये चीज इसे काफी प्रैक्टिकल टच देती है। प्रैक्टिकैलिटी के बारे में और ज्यादा बात करें तो सेंटर में आपको फोन रखने के लिए थोड़ा और स्पेस मिल जाएगा, मगर पीछे की तरफ इसमें आपको चार्जिंग पोर्ट नहीं मिलेगा। हालांकि पीछे के दोनों दरवाजों और पर बॉटल होल्डर्स और सेंटर आर्मरेस्ट पर कपहोल्डर्स दिए गए हैं, जिससे थोड़ी सुविधा बढ़ जाती है।
बूट स्पेस

इस कार में 530 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसमें आप वीकेंड ट्रिप के लायक दो सूटकेस और कुछ डफल बैग्स रख सकते है। आप कुछ एक्सट्रा सामान रखना चाहते हैं तो आपको बूट कवर को हटाना पड़ेगा जिससे आपको इस्तेमाल करने लायक स्पेस मिल जाएगा। वहीं रियर सीट्स को स्प्लिट एडजस्ट करके आप और ज्यादा स्पेस तैयार कर सकते हैं। हालांकि क्यू3 के मुकाबले स्पोर्टबैक में इस्तेमाल किया जा सकने वाला बूटस्पेस काफी कम मिलता है।
परफॉरमेंस

प्रैक्टिकैलिटी, फीचर्स और लुक्स के बारे में बात करने के बाद अब बात आती है इंजन परफॉर्मेंस की। ड्राइवर सीट एक ऐसी जगह है जहां से आप ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक को बहुत ज्यादा एंजॉय करेंगे। इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल टीएसआई इंजन दिया गया है जो 190 पीएस की पावर जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है और इस पावरट्रेन को एक वाक्य में बयान किया जाएगा तो हम कहेंगे 'ये काफी स्पोर्टी' है।
अपने एसयूवी वर्जन की तरह क्यू3 स्पोर्टबैक कार फन टू ड्राइव व्हीकल है। स्मूद और ईजी गोइंग ड्राइविंग बिहेवियर से लेकर मात्र कुछ सेकंड में इसका तेज रफ्तार को छू लेना आपको काफी पसंद आएगा। सिटी में ये कम स्पीड के साथ ड्राइव करने में काफी आसान लगती है। वहीं हाईवे पर आप हाई स्पीड को फटाफट छू सकते हैं।

इसमें दिया गया 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स इंजन के साथ अच्छी तरह से ट्यून किया गया है। इसके शिफ्ट्स काफी स्मूद है और गाड़ी के रफ्तार पकड़ते वक्त काफी अच्छा रिस्पॉन्स देते हैं। एकदम से एक्सलरेट करने के बाद ये कार तुरंत रफ्तार पकड़ लेती है और ऐसी स्थिति में इसके डीएसजी गियरबॉक्स से काफी सपोर्ट मिलता है।
क्यू3 स्पोर्टबैक के इंजन की सबसे बड़ी हाईलाइट ये है कि सिटी कम्यूटिंग के लिए अपना काम बखूबी निभाता है और हाई स्पीड ड्राइविंग के दौरान अच्छा बैलेंस देता है। हालांकि बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज बेंज जीएलए जैसी कारों में दिए गए डीजल इंजन के ऑप्शन की इस कार में कमी महसूस होती है। ना सिर्फ इस इंजन से मिलने वाली ज्यादा टॉर्क की दरकार महसूस होती है बल्कि आपको ये भी पता रहता है कि आपके पास एक डीजल इंजन का भी ऑप्शन है।
राइड और हैंडलिंग

क्यू3 स्पोर्टबैक की राइड क्वालिटी काफी कंफर्टेबल है और ये कार गड्ढों को आराम से पार कर लेती है। इसमें बैठने के बाद आपको खराब सड़कों का पता ही नहीं लगता है, तो कहा जा सकता है कि जर्मन क्वालिटी बहुत बेस्ट है।
कॉम्पैक्ट साइज के चलते ये सिटी की संकरी सड़कों और बहुत सारे ट्रैफिक में ड्राइव करने में काफी आसान लगती है। हाईवे पर ये कार हाई स्पीड के दौरान भी काफी स्थिर रहती है। इसके केबिन का नॉइस इंसुलेशन काफी अच्छा है जो सड़क से आने वाली आवाजों को काफी हद तक केबिन के अंदर आने से रोकता है।

हैंडलिंग की बात करें तो इस मोर्चे पर भी ये कार काफी अच्छी है। एक एसयूवी होते हुए भी ये किसी स्पोर्टी हैचबैक जैसा फील कराती है। कॉर्नर्स पर इसे ड्राइव करने में काफी मजा आता है और यहां ये अपनी स्पोर्टीनैस शो करती है। कुल मिलाकर इस कार में कंफर्ट और स्पोर्टी ड्राइव का एक परफैक्ट बैलेंस नजर आता है।
निष्कर्ष

क्यू3 के टॉप वेरिएंट टेक्नोलॉजी की कीमत 50.39 लाख रुपये है। वहीं स्पोर्टबैक के लिए आपको करीब 1 लाख रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, जिसकी कीमत 51.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस एक्सट्रा एक लाख रुपये की एवज में आपको काफी हैंडसम और ज्यादा स्पोर्टी लुक वाली एसयूवी कूपे कार मिल रही है। बस केवल आपको इसमें हेडस्पेस और बूटस्पेस से थोड़ा समझौता करना पड़ेगा। यदि आप प्रैक्टिकैलिटी के बजाए लुक्स को तरजीह देना चाहते हैं तो स्पोर्टबैक एक अच्छी चॉइस साबित होगी। इसके अलावा आपको एक ऐसी कार मिल रही है जिसके लुक्स काफी अच्छे हैं और केबिन आलीशान है। साथ ही ये फन टू ड्राइव कार भी है।
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक कलर
भारत में ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
डेटोना ग्रे पर्ल इफेक्ट
मिथोस ब्लैक मेटेलिक
ग्लेशियर व्हाइट मैटेलिक
नवर्रा ब्लू मेटेलिक
progressive रेड metallic
comparing ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक rivals
Rs.54.25 लाख* | Rs.52.90 लाख* | Rs.50 लाख* | Rs.49.90 लाख* | Rs.49 लाख* | Rs.45.80 - 48.90 लाख* | Rs.43.35 - 48.77 लाख* | Rs.51.80 - 55 लाख* |
| रेटिंगUser Review (46) | User Review (143) | User Review (3) | User Review (2) | User Review (54) | User Review (12) | User Review (241) | User Review (32) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक |
| इंजन1984 सीसी | 1499 सीसी | 1993 सीसी | 1499 सीसी | लागू नहीं | 1499 सीसी | 2755 सीसी | 1332 सीसी - 1950 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल | डीजल | डीजल / पेट्रोल |
| पावर187.74 बीएचपी | 134.1 बीएचपी | 181 बीएचपी | 154.21 बीएचपी | 237.99 बीएचपी | 154 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 160.92 - 187.74 बीएचपी |
| माइलेज10.14 किमी/लीटर | 16.35 किमी/लीटर | 22.8 किमी/लीटर | 15.5 किमी/लीटर | - | 16.35 किमी/लीटर | 10.52 किमी/लीटर | 17.4 से 18.9 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस380 लीटर | 500 लीटर | - | 540 लीटर | 414 लीटर | - | - | 427 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 8 | 8 | 7 | 6 | 7 | 7 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | व्यू ऑफर | क्यू3 स्पोर्टबैक बनाम जेडआर-वी | क्यू3 स्पोर्टबैक बनाम एक्स1 एलडब्ल्यूबी | क्यू3 स्पोर्टबैक बनाम ईएक्स40 | क्यू3 स्पोर्टबैक बनाम 2 सीरीज ग्रां कूपे | क्यू3 स्पोर्टबैक बनाम फॉर्च्यूनर लेजेंडर | क्यू3 स्पोर्टबैक बनाम जीएलए |
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक दूसरा hand कारें
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक यूज़र रिव्यू
- सभी (46)
- स्टाइलिंग से जुड़े (21)
- कंफर्ट (28)
- माइलेज (5)
- इंजन (20)
- इंटीरियर (12)
- स्पेस (16)
- कीमत (7)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Great Car!A fun to drive car the handling is great it's great at turns and the features in the car are top notch totally love it. If any one is looking to get a car thats reliable and has all the features and luxury they must try it once in their life. Overall a great experience with this car no major issues.और देखें1
- Loved The DriveI went on test drive just to check the vehicle mileage & its worth? but i just really loved the car? i booked with immediate effect? cant wait to drive it?और देखें1
- Sporty Design Meets UtilityThe Q3 Sportback combines the practicality of Audi Q3 with sporty looks. The coupe design makes it stand out of the crowd, the 2 litre engine gives a lively driving experience. The interiors are of good quality with supportive seats and comfortable spacing. The rear headroom is reduced a little because of the sloping roof but the the boot is spacious. It is an excellent sporty looking SUV for daily use.और देखें
- In Love With The Q3 SportbackI have fallen in love with the Audi Q3 Sportback. The design is sporty and stylish making every drive feel special. The interiors are good and comfortable. The handling is great. The engine is powerful. It is a great compact SUV for city driving and weekend getaway.और देखें
- Sporty Q3 SportbackWith the 10 years rule in NCR, we finalised the Audi Q3 Sportback. It looks gorgeous, the sloping roof gives it a sporty look. The Turbo petrol engine is quick and powerful coupled with 7 speed DSG gearbox.The suspension setup is the best in the segment. Fit and finish are top notch. The quarttro AWD helps get out of tricky situations. But it misses out on Blind Spot assist and 360 degree cameraऔर देखें
- अधिक देखें
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक माइलेज
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक का माइलेज 10.14 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | * सिटी माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 10.14 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Audi Q3 Sportback is equipped with Audi's Quattro All-Wheel-Drive system...और देखें
A ) The Audi Q3 Sportback features a more coupe like design with a sloping roofline,...और देखें
A ) The Audi Q3 Sportback comes under the category of Sport Utility Vehicle (SUV) bo...और देखें
A ) The fuel type of Audi Q3 sportback is petrol.
A ) The Audi Q3 Sportback has ground clearance of 170mm.

ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग ऑडी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख*
किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख*
टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडरRs.43.35 - 48.77 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स1Rs.52.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स3Rs.69.90 - 78.20 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख* - न्यू वैरिएंट
बीवाईडी सीलायन 7Rs.41.90 - 55.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबीRs.49.90 लाख*
होंडा जेडआर-वीRs.50 लाख*- न्यू वैरिएंट
फॉक्सवेगन टेरॉनRs.41.99 - 47.74 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*

