मर्सिडीज जीएलए
मर्सिडीज जीएलए कीमत एन्ड& वेरिएंट
GLA के 3 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹51.80L से, entry Mercedes SUV, 7 airbags और 8-year engine + transmission वारंटी के साथ. GLA 200 (₹51.80L) में 1.3L turbo petrol (163 hp) है, 7-speed DCT के साथ Progressive trim में. GLA 220d 4MATIC (₹53L) में इसकी जगह 2.0L diesel (190 hp / 400 Nm) आता है, all-wheel drive, 8-speed DCT और downhill speed regulation वाले off-road package के साथ. 220d AMG Line (₹55L) में AMG styling, 19-inch alloy व्हील्स और sports सीट्स एक्स्ट्रा मिलती हैं. सभी में dual 10.25-inch MBUX डिस्प्ले, wireless CarPlay, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक मेमोरी सीट्स, 360° कैमरा, blind spot assist, hands-free tailgate वाला keyless-go और 64-colour ambient lighting मिलते हैं. ज़्यादातर बायर्स GLA 220d 4MATIC (₹53L) पर आते हैं, diesel torque, AWD ग्रिप और पूरा tech लोड मिलता है, बिना AMG Line के styling pack के लिए ~₹2L एक्स्ट्रा चुकाए.
| जीएलए 200(बेस मॉडल)1332 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.4 किमी/लीटर | ₹51.80 लाख* | ||
| जीएलए 220डी 4मैटिक1950 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.9 किमी/लीटर | ₹53 लाख* | ||
टॉप सेलिंग जीएलए 220डी 4मैटिक एएमजी लाइन(टॉप मॉडल)1950 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.9 किमी/लीटर | ₹55 लाख* |
मर्सिडीज जीएलए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1332 सीसी - 1950 सीसी |
| पावर | 160.92 - 187.74 बीएचपी |
| टॉर्क | 270Nm - 400 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| टॉप स्पीड | 210 किलोमीटर प्रति घंटे |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव और एडब्ल्यूडी |
जीएलए 2026: लेटेस्ट updates
मर्सिडीज-बेंज जीएलए की कीमत क्या है?
मर्सिडीज-बेंज जीएलए की कीमत 50.80 लाख रुपये से 55.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
मर्सिडीज बेंज जीएलए कितने वेरिएंट में आती है?
मर्सिडीज-बेंज जीएलए कार दो वेरिएंट: प्रोग्रेसिव लाइन और एएमजी लाइन में आती है। इसमें पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल प्रोग्रेसिव लाइन के साथ दिया गया है, जबकि डीजल इंजन का ऑप्शन दोनों वेरिएंट के साथ मिलता है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एएमजी लाइन वेरिएंट में स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं जैसे बड़े अलॉय व्हील्स, ज्यादा दमदार लुक्स वाला बंपर और डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील।
मर्सिडीज बेंज जीएलए का सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट कौनसा है?
मर्सिडीज बेंज जीएलए का सबसे वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट प्रोग्रेसिव लाइन वेरिएंट है। इसमें वो सभी फीचर दिए गए हैं जिसकी उम्मीद एंट्री-लेवल लग्ज़री एसयूवी कार से की जाती है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है।
यदि आपको बेस मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी ऑप्शन चाहिए तो आप इसका एएमजी लाइन वेरिएंट चुन सकते हैं।
मर्सिडीज-बेंज जीएलए में कौनसे फीचर दिए गए हैं?
मर्सिडीज-बेंज जीएलए कार में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-ज़ोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं।
मर्सिडीज-बेंज जीएलए कितनी स्पेशियस कार है?
मर्सिडीज-बेंज जीएलए गाड़ी में दो छह फुट लंबे पैसेंजर को पास में बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इसमें पीछे वाली सीट पर स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन भी दिया गया है। पीछे वाली सीट पर इसमें एसी वेंट्स और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा भी दी गई है जिससे इसमें अच्छा रियर सीट एक्सपीरिएंस मिलता है।
मर्सिडीज-बेंज जीएलए में कौनसे इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं?
मर्सिडीज-बेंज जीएलए में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं:
-
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल : यह 4-सिलेंडर इंजन 163 पीएस की पावर और 270 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के जरिए आगे वाले पहियों पर पावर पहुंचाता है। इस गाड़ी का पेट्रोल इंजन शहर और हाइवे पर अच्छी परफॉर्मेंस देता है। हालांकि, इसकी परफॉर्मेंस इतनी भी रोमांचक नहीं लगती है।
-
2-लीटर डीजल : जीएलए गाड़ी का 2-लीटर डीजल इंजन 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। इसका डीजल इंजन रोजाना चलाने के हिसाब से काफी अच्छा है। डीजल इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है।
मर्सिडीज-बेंज जीएलए कितनी सुरक्षित है?
मर्सिडीज-बेंज जीएलए एक सुरक्षित कार है जिसे यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हो चुकी है। इसमें सात एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
मर्सिडीज-बेंज जीएलए में कौनसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं?
मर्सिडीज-बेंज जीएलए पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन : माउंटेन ग्रे, इरिडियम सिल्वर, स्पेक्ट्रल ब्लू, पोलर व्हाइट और कॉसमॉस ब्लैक में आती है। चुने गए कलर ऑप्शन के अनुसार इसमें ब्लैक या ब्लैक/बेज इंटीरियर कलर थीम मिलती है।
हमें इसका यह कलर ऑप्शन सबसे ज्यादा पसंद है:
कॉसमॉस ब्लैक, यदि आपको आकर्षक लुक्स वाली कार चाहिए।
स्पेक्ट्रल ब्लू, यदि आप अपनी जीएलए कार को हट कर दिखाना चाहते हैं तो ये चुनें।
क्या आपको मर्सिडीज-बेंज जीएलए खरीदनी चाहिए?
यदि आपको एंट्री-लेवल एसयूवी कार चाहिए जिसकी स्नॉब वैल्यू 3-स्टार हो तो मर्सिडीज बेंज जीएलए को चुनना अच्छी चॉइस होगी। इसकी डिजाइन बेहद आकर्षक है और इसमें अपमार्केट इंटीरियर भी दिया गया है। यह एक फीचर लोडेड कार है जिसमें चार लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलती है, साथ ही इसमें पावरफुल डीजल इंजन भी दिया गया है।
इस बजट में आप बीएमडब्ल्यू एक्स1 और ऑडी क्यू3 भी चुन सकते हैं, जिसकी जीएलए से सबसे करीबी टक्कर है। यदि आप इसी प्राइस में कोई इलेक्ट्रिक ऑप्शन चाहते हैं तो हुंडई आयनिक 5 को चुन सकते हैं, जिसकी स्नॉब वैल्यू मर्सिडीज बैज के बराबर तो नहीं है, लेकिन यह सभी मामलों में एक शानदार कार है। आप ऑडी ए4, मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास और बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज जैसी सेडान कार भी चुन सकते हैं।
जीएलए expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- एएमजी लाइन एसेंट्स के साथ स्पोर्टी लुक वाली एसयूवी
- इंटीरियर क्वालिटी और लेआउट काफी प्रीमियम है इसका
- माइलेज फ्रैंडली और फन टू ड्राइव है इसका डीजल इंजन
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- रोड प्रजेंस उतनी आकर्षक नहीं
- 19 इंच व्हील्स के साथ बड़े गड्ढे आने पर बड़े बंप्स को केबिन में किय जा सकता है महसूस
मर्सिडीज जीएलए रिव्यू
ओवरव्यू

लंबे समय से एंट्री लेवल लग्जरी कारों को लेकर यही माना जाता रहा है कि इनमें काफी कम फीचर्स दिए जाते हैं और ये बात जीएलए पर भी लागू होती है। मर्सिडीज ने अपनी एंट्री लेवल एसयूवी जीएलए अपडेट मॉडल लॉन्च किया है और इसके लुक्स, फीचर्स और इंटीरियर को बेहतर कर दिया है। मगर क्या फिर भी अब ये लोगों को कर पाएगी आकर्षित?
मर्सिडीज की एंट्री लेवल एसयूवी मर्सिडीज बेंज जीएलए एक कॉम्पैक्ट मगर प्रैक्टिकल कार है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1 और ऑडी क्यू3 जैसी कारों से है। मर्सिडीज के लाइनअप में इसे जीएलसी, जीएलई और जीएलएस एसयूवी के नीचे रखा गया है।
एक्सटीरियर

जब बात एसयूवी कारों की होती है तो रोड प्रजेंस काफी जरूरी पहलू माना जाता है। नतीजतन इससे कंपनियों के बीच ज्यादा विजुअल अपील देने की होड़ मच जाती है। इस अपडेट के साथ जीएलए बेहतर हुई है, मगर इसकी ओवरऑल अपील एक बड़ी हैचबैक जैसी ही है।
कंपनी ने इसके फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव किए हैं। इसमें अपडेटेड ग्रिल, बंपर और हेडलैंप्स दिए गए हैं जिससे ये पहले से ज्यादा दमदार नजर आ रही है। हालांकि स्लोपिंग बोनट और स्लोपिंग रूफ शेप के कारण ये एसयूवी से ज्यादा हैचबैक जैसी नजर आती है। इसके डिजाइन का लुक तो अच्छा है, मगर ट्रेडिशनल एसयूवी के सेंस में बात करें तो ये उतना दमदार नहीं है।

एएमजी लाइन में आपको खराब सड़कों पर बिना रिम की चिंता करने के लिए चंकी साइडवॉल्स के साथ स्टाइलिश 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिल जाएंगे। इसमें व्हील आर्क क्लैडिंग को बॉडी कलर फिनिशिंग दी गई है और यहां तक कि ग्रिल पर भी क्रोम एसेंट्स दिए गए हैं।
बैक पोर्शन की बात करें तो यहां इसमें दिए गए नए एलईडी टेललैंप्स मॉडर्न नजर आ रहे हैं और टेलगेट का बाकी का पोर्शन जीएलए के ओवरऑल डिजाइन से मैच करने के लिए काफी क्लीन रखा गया है।
इंटीरियर

कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल के इंटीरियर में हल्के फुल्के बदलाव किए हैं। नई अपहोल्स्ट्री के अलावा इसके एएमजी लाइन वेरिएंट में नए एएमजी स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल माउंटेड टचपैड्स और कंट्रोल्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड के लेफ्ट में मौजूद ट्रिम भी नई है और दोनों वेरिएंट्स में अलग अलग तरह की ट्रिम दी गई है।

रिमूवेबल टचपैड की बात करें तो ये सुविधाजनक तो है ही मगर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आने के बाद से अब इसकी जरूरत महसूस नहीं होती है।
जीएलए के इंटीरियर की फिट, फिनिश और मैटेरियल्स की क्वालिटी काफी स्ट्रॉन्ग है और स्टीयरिंग और टर्बाइन स्टाइल एसी वेंट्स काफी प्रीमियम महसूस होती है।
फीचर
जीएलए में कस्टमर की जरूरत के हिसाब से सभी बेसिक फीचर मिलते आए हैं। अब ये इस मोर्चे पर एक कदम आगे हो गई है। अब आपको इसमें एसयूवी जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए कुछ एक्सट्रा फीचर्स मिल जाएंगे।

इसमें नया टचस्क्रीन इंटरफेस दिया गया है जो अब एमबीयूएक्स सॉफ्टवेयर के लेटेस्ट जनरेशन पर काम करता है। साथ ही इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले भी दिया गया है जो ज्यादा सुविधा देता है। फास्ट वायरलेस चार्जर की मदद से बिना वायरों के झंझट के आप अपना फोन चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सिस्टम में कार के पार्किंग मोड में होने पर सुडोकू, पेयर्स या शफल पैक्स जैसे गेम्स खेल सकते हैं।
इसके अलावा अब इस एसयूवी के अपडेटेड मॉडल में 360 डिग्री कैमरा भी दे दिया गया है। इससे कार पार्क करना आसान हो जाता है और पैरेलल पार्किंग के दौरान एक्टिव पार्किंग असिस्ट स्टीयरिंग का कंट्रोल ले लेता है। इसके अलावा इसमें मेमोरी फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 2 जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनके चलते जीएलए अब फीचर्स के मोर्चे पर काफी अप टू डेट हो गई है।
रियर सीट एक्सपीरियंस

जीएलए की रियर सीट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये काफी स्पेशियस है और इनकी कुशनिंग भी अच्छी है, मगर इनका बैकरेस्ट एंगल थोड़ा ऊंचा है। यहां स्टोरेज, रियर एसी वेंट्स और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं, मगर आर्मरेस्ट में कप होल्डर्स की कमी महसूस होती है। आप इसकी रियर सीट को रिक्लाइन और स्लाइड कर सकते हैं, मगर इससे पैसेंजर्स को ज्यादा कंफर्ट मिलने के बजाए ज्यादा बूट स्पेस के लिए ही जगह बनती है।
बूट स्पेस
जीएलए में 425 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जो काफी स्पेशियस है। आप यहां बड़े और छोटे सूटकेस रख सकते हैं। इसकी रियर सीट 40ः20ः40 के अनुपात में बंट जाती है और ज्यादा स्पेस के लिए आप इन्हें आगे की तरफ स्लाइड भी कर सकते हैं।
परफॉरमेंस

पहले की तरह नई जीएलए में 2 इंजन ऑप्शंसः 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल की चॉइस दी गई है। इसमें डीजल इंजन के साथ 4मैटिक एडब्ल्यूडी सिस्टम दिया गया है और हमनें इसी वेरिएंट को ड्राइव किया था। 190 पीएस की पावर और 400 एनएम के टॉर्क आउटपुट के साथ ये डीजल इंजन एएमजी लाइन वेरिएंट में भी उपलब्ध है जो काफी पावरफुल है। इस वेरिएंट को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7.5 सेकंड का समय लगता है और ये 18.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है।
नंबर्स को अलग रख दें तो वैसे इस इंजन का रिफाइनमेंट काफी अच्छा है और ये तेजी से स्पीड बदल लेता है। सिटी में ड्राइव करने पर आपको कोई परेशानी नहीं आती है। गैप मिलने पर जीएलए तेजी से निकल जाती है। इसके डाउनशिफ्ट्स थोड़े स्लो महसूस होते हैं, मगर एक्सलरेशन आने के बाद ये सैटल हो जाते हैं। हाईवे पर जीएलए आराम से 100 से ज्यादा की स्पीड पर ड्राइव की जा सकती है। आप इस दौरान ही इसकी ओवरटेकिंग करने की क्षमताओं से भी काफी इंप्रैस हो जाएंगे और ये कब 80 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है इसका पता ही नहीं चलता है। कुल मिलाकर ये इंजन एक तरह से ऑल राउंडर है जो अच्छे माइलेज के साथ साथ अच्छा बैलेंस और परफॉर्मेंस डिलीवर करता है।
राइड और हैंडलिंग

एएमजी लाइन वेरिएंट में 19 इंच के रिम्स दिए गए हैं। हालांकि इससे चिंता ये रहती है कि कोई गड्ढा आने पर ये कहीं टूट ना जाए, मगर इसे 235/50 साइज के टायर संभाल लेते हैं। हालांकि इससे फिर इसका सस्पेंशन का ट्रैवल कम हो जाता है। कम खराब रास्तों या स्पीड ब्रेकर्स पर तो जीएलए काफी कंफर्टेबल रहती है। मगर कोई बड़ा बंप आने पर सस्पेंशन से गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देती है। हालांकि ये आपको अनकंफर्टेबल नहीं करता है बस आपको गाड़ी स्लो कर देनी पड़ती है।

हाईवे पर जीएलए काफी स्टेबल रहती है। तेजी से लेन बदलना हो या ओवरटेकिंग करनी हो, इससे सस्पेंशंस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और गाड़ी में बैठे लोग कंफर्टेबल रहते हैं। इसकी हैंडलिंग भी काफी अच्छी है और ये टर्न करने में काफी शार्प है और इसका स्टीयरिंग काफी अच्छा कॉन्फिडेंस देता है। इसके ग्रिप लेवल भी काफी अच्छे हैं और आपको इसे हिल स्टेशन में ड्राइव करने में मजा आएगा। इसका ड्राइविंग नेचर स्पोर्टी तो नहीं है, मगर एक छोटी फैमिली एसयूवी के हिसाब से ये अच्छी है।
निष्कर्ष

मर्सिडीज जीएलए ग्राहकों को लग्जरी एसयूवी लाइफस्टाइल में एंट्री लेने के लिए उपलब्ध है। इसके लुक्स हैचबैक कार जैसे हैं मगर लुक्स को छोड़ दें तो आपको इसमें अच्छा रियर सीट कंफर्ट मिलेगा और ये लगभग सभी मोर्चों पर आपको इंप्रैस करेगी। इसके केबिन में हाई क्वालिटी लग्जरी एक्सपीरियंस मिलता है और इसकी फीचर लिस्ट भी काफी लंबी हो चुकी है। इसका ना केवल केबिन बल्कि फीचर्स की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। इसमें दिया गया डीजल इंजन एक ऑल राउंडर है जो आपको लगभग सभी परिस्थितियों में सैटिसफाय करने में सक्षम है। कुल मिलाकर जीएलए पहले से बेहतर हो गई है और एक छोटी फैमिली इसे लेकर लग्जरी एसयूवी कारों की दुनिया में एंट्री ले सकती है।
मर्सिडीज जीएलए कलर
भारत में मर्सिडीज जीएलए निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
माउंटेन ग्रे
इरिडियम सिल्वर
पोलर व्हाइट
कॉस्मॉस ब्लैक
comparing मर्सिडीज जीएलए rivals
Rs.51.80 - 55 लाख* | Rs.52.90 लाख* | Rs.36.99 - 46.99 लाख* | Rs.48.69 लाख* | Rs.51.99 - 55.99 लाख* | Rs.41.90 - 55.90 लाख* | Rs.63.74 - 69.89 लाख* | Rs.59.90 - 65.60 लाख* |
| रेटिंगUser Review (32) | User Review (143) | User Review (13) | User Review (41) | User Review (1) | User Review (10) | User Review (95) | User Review (112) |
| फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक |
| इंजन1332 सीसी - 1950 सीसी | 1499 सीसी | 1984 सीसी | 2487 सीसी | 1984 सीसी | लागू नहीं | 1984 सीसी | 1496 सीसी - 1999 सीसी |
| पावर160.92 - 187.74 बीएचपी | 134.1 बीएचपी | 201 बीएचपी | 227 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 228 - 523 बीएचपी | 241.3 बीएचपी | 197.13 - 254.79 बीएचपी |
| टॉप स्पीड210 किलोमीटर प्रति घंटे | 219 किलोमीटर प्रति घंटे | - | - | 229 किलोमीटर प्रति घंटे | - | 250 किलोमीटर प्रति घंटे | 246 किलोमीटर प्रति घंटे |
| बूट स्पेस427 लीटर | 500 लीटर | 786 लीटर | - | - | 500 लीटर | 530 लीटर | 540 लीटर |
| वर्तमान में देख रहे हैं | व्यू ऑफर | जीएलए बनाम कोडिएक | जीएलए बनाम कैमरी | जीएलए बनाम क्यू3 | जीएलए बनाम सीलायन 7 | जीएलए बनाम ए6 | जीएलए बनाम सी-क्लास |
मर्सिडीज जीएलए 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore मर्सिडीज जीएलए दूसरा hand कारें
मर्सिडीज जीएलए यूज़र रिव्यू
- सभी (32)
- स्टाइलिंग से जुड़े (12)
- कंफर्ट (17)
- माइलेज (6)
- इंजन (8)
- इंटीरियर (8)
- स्पेस (4)
- कीमत (5)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Mercedes Gla 220dBest comfort best in segment and great in luxury. Such a amazing vehicle. It is my dream vehicle. When I have a budget I will buy this machine. I am fully impressed to see this amazing car. It become my dream vehicle. Instead of buying their competitor i will choose this. Such a wonderful car. Love this car.और देखें
- Gla Is The Best CarVery good, its so marvelous. I am impressed of it mileage, safety performance. Stability is so good I like the car very much It's very comfortable suspension is so amazing. It's comfortable to ride, i like the engine performance and the interior dashboard. The steering wheel is so good and audio system is fabulous.और देखें1
- Much Better Than ExpectedBest experience with best safety features and benefits which will be best for experience on handling maintenance and much more. I got it over my expectations and the experience I got is too good. In driving it give The luxurious feel I like it the way in which it design. I will do some modifications for myself rather than it is too good for purchasingऔर देखें
- Mercedes Gla The Comfort TheMercedes gla the comfort the the best and seafty is to good they have 6 air bags and the is good not very good the power is awesome look like it cost is above 1 crore but I surprised the price the mileage and the is best suv I recommended this because is it Mercedes I love this car you should have take a test drive.और देखें1 2
- The Amazing Ride ComfortI bought this car and its about 2 years now and i just really love this car. Mercedes is knows for its comfort and aggression. The GLA is just way too good if we talk about the comfort or the ride quality. This car has just a very powerful engine which i feel as i don't have to think while overtaking other cars or touching high speeds. Even if u drive at 160-180 you won't feel that you are driving at such high speed because of its comfort. In city it provides a decent mileage but on highways , it just way too good. Service cost is not that much as u only have to pay a nominal amount considering you own a mercedes. The re-sale value of the car is also preety good as.और देखें
- अधिक देखें
मर्सिडीज जीएलए माइलेज
मर्सिडीज जीएलए का माइलेज 17.4 से 18.9 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 18.9 किमी/लीटर है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 17.4 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | ऑटोमेटिक | 18.9 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 17.4 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
मर्सिडीज जीएलए प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Mercedes-Benz GLA Automatic Petrol variant has a mileage of 13.7 kmpl. The A...और देखें
A ) The Mercedes-Benz GLA is available in Petrol and Diesel variants with 7-speed Au...और देखें
A ) The Mercedes-Benz GLS features All-Wheel-Drive (AWD).
A ) The Mercedes-Benz GLA has 4 cylinder engine.
A ) Mercedes-Benz GLA Class is available in 5 different colours - Mountain Grey, Jup...और देखें

मर्सिडीज जीएलए में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग मर्सिडीज कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
मर्सिडीज सी-क्लासRs.59.90 - 65.60 लाख*
मर्सिडीज जीएलएसRs.1.38 - 1.43 करोड़*
मर्सिडीज ई-क्लासRs.80 - 93.50 लाख*
मर्सिडीज मेबैक जीएलएसRs.2.75 - 4.10 करोड़*
मर्सिडीज जीएलसीRs.77 लाख*
पॉपुलर लग्ज़री कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
रेंज रोवरRs.2.40 - 3.83 करोड़*
बेंटले बेंटायगाRs.5 - 6.75 करोड़*
डिफेंडरRs.1.07 - 2.62 करोड़*
पोर्श 911Rs.2 - 3.80 करोड़*
टोयोटा वेलफायरRs.1.20 - 1.30 करोड़*
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख*
मर्सिडीज एस-क्लासRs.2.20 - 2.38 करोड़*
एस्टन मार्टिन डीबीएक्सRs.4.15 करोड़*
मर्सिडीज जीएलईRs.1 - 1.17 करोड़*
रेंज रोवर स्पोर्टRs.1.43 - 2.35 करोड़*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

