• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट का टीजर हुआ जारी, कल होगी लॉन्च

    नई ट्राइबर भारत का पहला मॉडल है जिसमें नया 2डी रेनो लोगो मिलेगा

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 22, 2025 13:06 ist
    info icon
    published onJul 22, 2025 13:06 IST
    last updated onJul 22, 2025 13:06 IST
    384 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में 23 जुलाई 2025 को लॉन्च होने जा रही है और उससे पहले कंपनी ने इसका टीजर जारी कर इसके अपडेट डिजाइन की झलक दिखाई है। हालांकि टीजर में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें नई सब-4 मीटर एमपीवी कार के आगे और पीछे वाले हिस्से की कुछ झलक दिखाई गई है।

    टीजर में क्या दिखाया गया है, इस पर एक नजर डालते हैं:

    क्या नजर आया?

    2025 Renault Triber facelift grille and Renault logo

    आगे की तरफ एमपीवी कार में अब ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश में कंपनी का नया 2डी लोगो दिया गया है। इसे नई ग्लॉस ब्लैक ग्रिल पर पोजिशन किया गया है जो अब ज्यादा स्लीक है और आक्रामक लुक के लिए वर्टिकल स्लैट्स के साथ आता है।

    2025 Renault Triber facelift tailgate

    पीछे की तरफ टेलगेट के बीच में ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश में नई ट्राइबर बैजिंग दी गई है। पीछे वाले बंपर को ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ शानदार लुक दिया गया है, जिसे एक सिल्वर स्किड प्लेट के साथ और भी बेहतर बनाया गया है। गौर से देखने पर इसमें नई टेल लाइट भी नजर आ सकती है जो ग्लॉस ब्लैक ट्रिम से कनेक्टेड लग रही है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के कुछ वेरिएंट की कीमत में हुई 20,000 रुपये की कटौती

    अन्य संभावित डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट की टेस्ट मॉडल की कई तस्वीरों से पता चला है कि इसमें नई प्रोजेक्टर हेडलाइट (शायद एलईडी यूनिट) दी जाएगी जो पहले से ज्यादा बोल्ड दिखेंगे। इसमें आगे काले रंग का नया बंपर और आगे व पीछे सिल्वर स्किड प्लेट दी जा सकती है। 2025 ट्राइबर में आगे फॉग लैंप्स भी दिए जा सकते हैं जिनका मौजूदा मॉडल में अभाव है। साइड का डिजाइन नए अलॉय व्हील को छोड़कर पहले जैसा हो सकता है।

    Current-spec Renault Triber dashboard

    2025 ट्राइबर फेसलिफ्ट के केबिन डिजाइन की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसमें अपडेट डैशबार्ड लेआउट और चमकीले रंगों के साथ नई केबिन थीम मिलने की उम्मीद है।

    इसमें मौजूदा ट्राइबर वाले फीचर मिलना जारी रह सकते हैं, जिनमें एक 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है। इसके अलावा, रेनो इसमें पीछे एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) जैसे अपग्रेड भी दे सकती है।

    पैसंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें पीछे की तरफ पार्किंग कैमरा जैसे अतिरिक्त फीचर के अलावा मौजूदा मॉडल की तरह पीछे पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलना जारी रहेंगे।

    संभावित इंजन विकल्प

    Renault Triber engine

    फेसलिफ्ट ट्राइबर कार के इंजन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, हालांकि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि रेनो इसमें मौजूदा मॉडल वाले इंजन विकल्प दे सकती है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:

    इंजन

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    72 पीएस

    टॉर्क

    96 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी*

    *एएमटी - ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    अधिकृत डीलरशिप द्वारा इस इंजन के साथ रेट्रोफिटेड सीएनजी किट का विकल्प भी दिया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है कि क्या 2025 ट्राइबर में रेनो काइगर वाला ज्यादा पावरफुल 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, वर्तमान में ट्राइबर की प्राइस 6.15 लाख रुपये से 8.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। भारत में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि इसे किआ कैरेंस, किआ कैरेंस क्लाविस, मारुति अर्टिगा और मारुति एक्सएल6 के सस्ते विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

    नोट: संदर्भ के लिए मौजूदा ट्राइबर की फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है