• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो ट्राइबर के टेक्नो वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    इवोल्यूशन वेरिएंट की तुलना में टेक्नो वेरिएंट में ज्यादा प्रीमियम डिजाइन टच दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 31, 2025 15:43 ist
    info icon
    published onJul 31, 2025 15:43 IST
    last updated onJul 31, 2025 15:43 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट का टेक्नो वेरिएंट लाइअनप में टॉप मॉडल से नीचे वाला वेरिएंट है। इसमें नीचले वेरिएंट्स की तुलना में कुछ अलग डिजाइन एलिमेंटस और कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे नई ट्राइबर के टेक्नो वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    आगे का डिजाइन

    2025 ट्राइबर टेक्नो में आगे आपको नया डिजाइन नजर आएगा, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और नया 2डी रेनो लोगो है। इसमें हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है, जबकि डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट और एलईडी फॉग लाइट जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स टॉप वेरिएंट में दिए गए हैं। टेक्नो वेरिएंट में बंपर पर भारी सिल्वर टच और एयर डैम पर कुछ सिल्वर एक्सेंट दिया गया है, जो इससे नीचे वाले वेरिएंट में नहीं मिलता है।

    साइड प्रोफाइल

    नीचे वाले वेरिएंट की तुलना में टेक्नो वेरिएंट के साइड में कुछ अंतर है। 2025 ट्राइबर में टेक्नो वेरिएंट से 50 किलोग्राम लोड क्षमता के साथ रूफ रेल्स, टर्न-इंडिकेटर इंटीग्रेटेड आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम), और दरवाजों पर बॉडी स्टीकर दिए गए हैं। इसमें स्टाइलिश ब्लैक कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं, वहीं नीचे वाले वेरिएंट में हाल्फ कवर के साथ 14-इंच व्हील दिए गए हैं।

    पीछे का डिजाइन

    रेनो ट्राइबर 2025 मॉडल के टेक्नो वेरिएंट में एलईडी टेललाइट दी गई है। अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में कनेक्टेड ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप, नया रेनो लोगो और टेलगेट पर बोल्ड ट्राइबर’ बैजिंग बरकरार है।

    यह भी पढ़ें: 2025 रेनो ट्राइबर ऑथेंटिक वेरिएंट फोटो गैलरी: जानिए बेस मॉडल में क्या कुछ मिलता है खास

    केबिन

    केबिन में आपको ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रेज (ग्रे और बैज का मिश्रण) थीम के साथ बैज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है। वहीं लोअर वेरिएंट में ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    नई ट्राइबर के डैशबोर्ड का डिजाइन सभी वेरिएंट में एक समान है। इसमें इंफोटेनमेंट के लिए अपडेट फ्लोटिंग डिस्प्ले दी गई है। टेक्नो वेरिएंट के डैशबोर्ड पर नकली वुडन फिनिश दी गई है जो इसे प्रीमियम फील देता है। सेंटर कंसोल पर एसी नोब कंट्रोल के चारों ओर क्रोम फिनिश दी गई है। इस वेरिएंट में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल भी मिलते हैं, जो नीचे वाले वेरिएंट में नहीं है।

    सीटिंग लेआउट पहले जैसा ही है और दूसरी पंक्ति के पैसेंजर के लिए अलग से 12वॉट चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। इस वेरिएंट में ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट और ड्राइवर सीट बैक पॉकेट जैसे फीचर का अभाव है।

    यह भी पढ़ें: नई रेनो ट्राइबर के इवोल्यूशन वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    फीचर और सेफ्टी

    2025 ट्राइबर टेक्नो वेरिएंट में 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रिमोट लॉकिंग और अनलॉकिंग, और मैनुअल एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। वायरलेस फोन चार्जर, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, रेन-सेंसिंग वाइपर, और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर केवल टॉप मॉडल इमोशन में दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), पीछे वाइपर और वाशर, पीछे पार्किंग कैमरा, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। टॉप मॉडल में आगे पार्किंग सेंसर और पीछे डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।

    इंजन

    2025 ट्राइबर में 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी इस प्रकार है:

    इंजन

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी*

    पावर

    72 पीएस

    टॉर्क

    96 एनएम

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    ट्राइबर को डीलरशिप फिटेड सीएनजी किट के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    2025 रेनो ट्राइबर टेक्नो वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसकी ओवरऑल प्राइस 6.30 लाख रुपये से 9.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    ट्राइबर को मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस के किफायती विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    nishant sharma
    Aug 1, 2025, 1:26:40 AM

    Considering its pricing why is the Triber not projected as a viable alternative to the likes of a cramped Wagon R, offering value and space to an avg. Indian family of 4,5 or 6 people. Biased media?

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है