• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो ट्राइबर डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, डिलीवरी भी हुई शुरू

    नई रेनो ट्राइबर कार चार वेरिएंट में उपलब्ध है और अब इसकी डिलीवरी शुरू हो गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 29, 2025 15:54 ist
    info icon
    published onJul 29, 2025 15:52 IST
    last updated onJul 29, 2025 15:54 IST
    158 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट अब संपूर्ण भारत में कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। कंपनी ने इस एमपीवी कार को जरूरी अपडेट दिए हैं और ट्राइबर अब नई दिखती है, इसमें कुछ नए फीचर भी शामिल किए हैं, लेकिन इसमें पहले वाला 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें थोड़ा समझौता लग सकता है, लेकिन किफायती 7 सीटर कार लेने की सोच रहे लोगों के लिए ट्राइबर कुल मिलाकर एक अच्छा पैकेज है।

    2025 रेनो ट्राइबर ओवरव्यू

    2025 रेनो ट्राइबर अब ज्यादा आधुनिक और नई दिखती है। आगे इसमें नया 2डी रेनो लोगो, वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और सिल्वर एक्सेंट के साथ एक नया बंपर दिया गया है जो काफी शानदार दिखता है। हेडलैंप्स में अब एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट के साथ आईब्रो जैसी डीआरएल दी गई है और फॉग लैंप्स भी एलईडी है। साइड में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन यहां इसमें आपको नए 15-इंच स्टाइलिश स्टील व्हील के साथ ड्यूल-टोन कवर और ब्लैक डोर हैंडल व ओआरवीएम मिलते हैं। पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं और इन्हें स्मोक्ड इफेक्ट दिया गया है। ये एक ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप से आपस में कनेक्टेड है, और टेलगेट पर बोल्ड ‘ट्राइबर’ बैजिंग दी गई है।

    केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम फील होता है। इसमें अपहोल्स्ट्री के लिए नई बैज और ब्लैक कलर थीम और अपडेट डैशबोर्ड दिया गया है। डैशबोर्ड पर 8-इंच टचस्क्रीन अब नए यूजर इंटरफेस के साथ फ्लोटिंग लेआउट में दी गई है।

    नई ट्राइबर की फीचर लिस्ट में ऊपर बताई 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ अलावा एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, पीछे वेंट्स के साथ मैनुअल एसी, रिमोट कीलेस एंट्री, वायरलेस फोन चार्जर और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल है।

    इसमें पैसेंजर की सुरक्षा से भी कोई समझौता नहीं दिया गया है, इसके लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर और आगे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और सेंसर के साथ पीछे पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।

    इंजन

    नई ट्राइबर के इंजन से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:

    इंजन

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी*

    पावर

    72 पीएस

    टॉर्क

    96 Nएनएम

    *एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एएमटी का विकल्प केवल ट्राइबर के टॉप मॉडल इमोशन में मिलता है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    नई रेनो ट्राइबर चार वेरिएंट: ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.30 लाख रुपये से 9.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस का किफायती विकल्प है।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है