• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी से भारत में 15 जुलाई को उठेगा पर्दा

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में कई सारे बैटरी पैक्स दिए जा सकते हैं और इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर के आसपास हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 26, 2025 18:25 ist
    info icon
    published onJun 26, 2025 18:25 IST
    last updated onJun 26, 2025 18:25 IST
    229 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में कई सारे बैटरी पैक्स दिए जा सकते हैं और इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर के आसपास हो सकती है

    • किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में स्टैंडर्ड मॉडल कई सारे डिजाइन एलिमेंट्स दिए जाएंगे, लेकिन इसमें कुछ ईवी-स्पेसिफिक टच मिलेंगे।  

    • इसमें वी2एल और वी2वी टेक्नोलॉजी जैसे ईवी-स्पेसिफिक फीचर दिए जा सकते हैं। 

    • इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। 

    • इस इलेक्ट्रिक कार में कई सारे बैटरी पैक्स दिए जा सकते हैं और इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। 

    • किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस कंपनी की नई एमपीवी कार है। किआ की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार क्लाविस ईवी होगी, जिसे भारत में 15 जुलाई को शोकेस किया जाएगा। कंपनी किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की प्राइस से भी इसी दिन पर्दा उठा सकती है। कैरेंस क्लाविस ईवी में क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    डिजाइन 

    Kia Carens Clavis ICE

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के आगे का लुक पेट्रोल वर्जन के जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें कई ईवी स्पेसिफिक डिजाइन अपडेट जरूर दिए जाएंगे। सामने आई तस्वीरों के जरिए इसमें आगे की तरफ सेंटर पर चार्जिंग पोर्ट का मिलना कंफर्म हो गया है। रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसमें फ्रंट बंपर की डिजाइन को थोड़ा मॉडिफाई किया जा सकता है। आगे की तरफ इसमें ब्लेंक ऑफ ग्रिल और एंगुलर एलईडी हेडलाइट दी जा सकती हैं। 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसमें बेहतर एरोडायनामिक एफिशिएंसी के लिए एरो स्टाइल कवर दिए जा सकते हैं। अनुमान है कि इसमें स्टैंडर्ड वर्जन की तरह रूफ रेल्स, बॉडी-कलर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर, और रग्ड क्लैडिंग दी जा सकती है। 

    पीछे की तरफ इसमें लाइट बार के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और ईवी-स्पेसिफिक बैजिंग दी जाएगी। कैरेंस क्लाविस से अलग दिखाने के लिए इसमें पीछे की साइड मॉडिफाइड बंपर भी दिया जाएगा। अनुमान है कि इसमें रेगुलर मॉडल के मुकाबले अलग कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं। 

    इंटीरियर 

    Kia Carens Clavis ICE

    कैरेंस क्लाविस ईवी कार में केबिन के अंदर स्टैंडर्ड मॉडल के जैसा डैशबोर्ड लेआउट दिया जा सकता है, लेकिन इसमें अलग कलर थीम मिल सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया जा सकता है। 6-सीटर लेआउट में सेकंड रो पर कैप्टेन सीटें दी जा सकती हैं, जबकि  7-सीटर लेआउट में  बेंच सीटें मिल सकती हैं। 

    संभावित फीचर और सेफ्टी 

    ​​कैरेंस क्लाविस ईवी गाड़ी में डिजिटल चाबी और बॉस मोड के साथ पावर-एडजेस्टेबल को-ड्राइवर सीट जैसे नए फीचर दिए जा सकते हैं। इस गाड़ी के कैप्टन सीट वेरिएंट में सेकंड रो पर वेंटिलेटेड सीटें भी मिल सकती हैं। इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक फीचर जैसे व्हीकल-2-लोड (वी2एल) और व्हीकल-2-व्हीकल (वी2वी) चार्जिंग सपोर्ट भी दिए जा सकते हैं।  

    इस इलेक्ट्रिक कार में कैरेंस क्लाविस वाले कई पॉपुलर फीचर मिल सकते हैं, जिनमें डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम शामिल हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कमेरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है। 

    संभावित पावरट्रेन  

    कंपनी ने अपकमिंग कैरेंस क्लाविस ईवी की पावरट्रेन की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि इसमें सिंगल मोटर सेटअप के साथ कई सारे बैटरी पैक्स दिए जा सकते हैं। इसकी सर्टिफाइड रेंज 400-500 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। 

    संभावित कीमत और मुकाबला 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से रहेगा। यह गाड़ी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और मारुति इन्विक्टो जैसी आईसीई-बेस्ड एमपीवी कारों के मुकाबले अच्छा इलेक्ट्रिक ऑप्शन साबित होगी। 
     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है