• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर vs मारुति स्विफ्ट: कौनसी कार खरीदें?

    2024 डिजायर और स्विफ्ट में एक ही इंजन ऑप्शन दिया गया है, लेकिन इनके डिजाइन में अंतर है

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 24, 2024 11:48 ist
    info icon
    published onNov 24, 2024 11:48 IST
    last updated onNov 24, 2024 11:48 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसे नए डिजाइन, फीचर और 2024 स्विफ्ट वाले नए जेड सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। नई डिजायर का डिजाइन स्विफ्ट से एकदम अलग है, हालांकि इनका प्लेटफार्म अभी भी समान है। यहां हमनें 2024 मारुति डिजायर और स्विफ्ट कार का प्राइस, फीचर, साइज और इंजन-गियरबॉक्स के आधार पर कंपेरिजन किया है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगे:

    साइज

     

    2024 मारुति डिजायर

    मारुति स्विफ्ट

    अंतर

    लंबाई

    3995 मिलीमीटर

    3860 मिलीमीटर

    + 133 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1735 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    ऊंचाई

    1525 मिलीमीटर

    1520 मिलीमीटर

    + 5 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2450 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    बूट स्पेस

    382 लीटर

    265 लीटर

    + 117 लीटर

    New Maruti Dzire side

    • 2024 डिजायर की लंबाई स्विफ्ट से 133 मिलीमीटर ज्यादा है। इसके अलावा डिजायर हैचबैक कार से 5 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची भी है।

    • डिजायर और स्विफ्ट दोनों की चौड़ाई और व्हीलबेस एक समान है। ऐसे में दोनों के केबिन में एक समान स्पेस मिलेगा।

    • ज्यादा लंबाई के साथ डिजायर में स्विफ्ट के मुकाबले 117 लीटर का अतिरिक्त बूट स्पेस मिलता है, जिससे इसमें आप विकंड ट्रिप के दौरान अच्छा खासा सामान ले जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर वेरिएंट्स एनालिसिस: सेडान कार का कौनसा वेरिएंट खरीदें?

    इंजन

    मॉडल

    2024 मारुति डिजायर/मारुति स्विफ्ट

    इंजन

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड+सीएनजी

    पावर

    82 पीएस

    70 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    Maruti Swift Engine

    • 2024 डिजायर और मारुति स्विफ्ट दोनों में एक ही जेड-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    • दोनों कार के पेट्रोल और सीएनजी वर्जन का पावर आउटपुट एक समान है।

    फीचर

    फीचर

    2024 मारुति डिजायर

    मारुति स्विफ्ट

    एक्सटीरियर

    • एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी फॉग लाइट्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • शार्क-फिन एंटीना

    • 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स

    • एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी फॉग लाइट्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • शार्क-फिन एंटीना

    • 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स

    इंटीरियर

    • डुअल-टोन ब्लैक और बेज केबिन

    • बेज सीट अपहोल्स्ट्री

    • लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • फुटवेल लाइटिंग

    • ऑल ब्लैक केबिन

    • ब्लैक फेब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • लेदरेट रेप्ड स्टीयरिंग व्हील

    कंफर्ट

    • कलर्ड मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ एनालॉग क्लस्टर

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • सिंगल-पैन सनरूफ (सेगमेंट-फर्स्ट)

    • ऑटो-अप/डाउन ड्राइवर-साइड विंडो

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • कीलेस एंट्री

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    • डे/नाइट आईआरवीएम

    • कलर्ड मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ एनालॉग क्लस्टर

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • ऑटो-अप/डाउन ड्राइवर-साइड विंडो

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • कीलेस एंट्री

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    • डे/नाइट आईआरवीएम

    इंफोटेनमेंट

    • 9-इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 6-स्पीकर आर्कमी-ट्यून्ड साउंड सिस्टम

    • 9-इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 6-स्पीकर आर्कमी-ट्यून्ड साउंड सिस्टम

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट-फर्स्ट)

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • रियर डिफॉगर

    • सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • रियर डिफॉगर

    • सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    New Maruti Dzire dashboard

    • डिजायर 2024 मॉडल और स्विफ्ट दोनों का डैशबोर्ड लेआउट एक जैसा ही है, हालांकि डिजायर में ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज केबिन थीम और डैशबोर्ड पर फेक वुडन इनसर्ट दया गया है।

    • नई मारुति डिजायर में स्विफ्ट वाले करीब-करीब सभी फीचर दिए गए हैं, जिनमें 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, और वायरलेस फोन चार्जर शामिल है।

    Maruti Swift Dashboard

    • हालांकि नई डिजायर गाड़ी में सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं जो स्विफ्ट में नहीं मिलते हैं।

    • पैसेंजर की सुरक्षा के लिए दोनों मारुति कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर पार्किंग सेंसर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    प्राइस

    2024 मारुति डिजायर

    मारुति स्विफ्ट

    6.79 लाख रुपये से 10.14 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री)

    6.49 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    दोनों की शुरूआती प्राइस में 30,000 रुपये का अंतर है, हालांकि इनके टॉप मॉडल की कीमत में बड़ा अंतर दिखाई देता है। मारुति स्विफ्ट का टॉप मॉडल डिजायर 2024 से 50,000 रुपये तक सस्ता है।

    कौनसी कार खरीदें?

    New Maruti Dzire

    2024 मारुति डिजायर और मारुति स्विफ्ट दोनों में एक जैसे फीचर और पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। चूंकि ये दोनों एक ही प्लेटफार्म पर बनी है ऐसे में इनका व्हीलबेस भी एक समान है, जिसके चलते इनके केबिन में एक बराबर स्पेस मिलेगा। हालांकि डिजायर में बड़े बूट स्पेस का एडवांटेज मिलता है, और इसमें सनरूफ व 360 डिग्री कैमरा जैसे दो एडिशनल फीचर भी दिए गए हैं।

    डिजायर और स्विफ्ट कार दोनों ही कार शहर में चलाने के हिसाब से अच्छी है और इनकी राइड क्वालिटी भी कंफर्टेबल है, हालांकि तेज स्पीड में डिजायर ज्यादा कंफर्टेबल रहेगी। हम आपको कार खरीदने का निर्णय लेने से पहले मारुति डिजायर और मारुति स्विफ्ट की टेस्ट ड्राइव लेने का सुझाव देंगे।

    Maruti Swift

    अगर आप हैचबैक कार से ज्यादा फीचर और ज्यादा बूट स्पेस चाहते हैं तो फिर डिजायर लेने पर विचार कर सकते हैं। वहीं अगर आप कुछ फीचर और बूट स्पेस से समझौता करने को तैयार हैं और सिटी ड्राइव के हिसाब से एक छोटी कंफर्टेबल कार लेना चाहते हैं तो फिर स्विफ्ट आपके लिए सही है।

    आप मारुति डिजायर और मारुति स्विफ्ट में से कौनसी कार खरीदेंगे और क्यों? हमें कमेंट में बताइए।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है