• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर: जानिए इस सेडान कार से जुड़ी पांच खास बातें

    2024 मारुति डिजायर कार में नए फीचर्स, नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई नए डिजाइन अपडेट दिए जा सकते हैं 

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 03, 2024 11:01 ist
    info icon
    published onNov 03, 2024 11:01 IST
    last updated onNov 03, 2024 11:01 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    What to expect from 2024 Dzire?

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर को भारत में 11 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह अपकमिंग कार चौथी जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक से इंस्पायर्ड हो सकती है, लेकिन स्विफ्ट से अलग दिखाने के लिए इसकी स्टाइल में कई बदलाव जरूर किए जा सकते हैं। 2024 मारुति डिजायर कार में क्या कुछ मिलेगा ख़ास, जानेंगे आगे:

    डिजाइन

    Maruti Dzire

    डिजायर न्यू मॉडल 2024 स्विफ्ट हैचबैक पर बेस्ड होगी, लेकिन स्विफ्ट से अलग दिखाने के लिए इसकी स्टाइल में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें बड़ी ग्रिल, पतली एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल) और नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। सामने आई नई तस्वीरों में इस गाड़ी की नई टेललाइट्स की झलक भी देखने मिली है। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर की फोटो हुई लीक, जल्द होगी लॉन्च

    नया केबिन

    Maruti Dzire Cabin

    मौजूदा मॉडल के मुकाबले 2024 डिजायर में नए डिजाइन का केबिन लेआउट दिया जा सकता है। इसकी डैशबोर्ड डिजाइन और सेंटर कंसोल नई मारुति स्विफ्ट से मिलती जुलती हो सकती है, लेकिन इसमें अलग ड्यूल-टोन कलर थीम मिलेगी।

    फीचर

    Maruti Dzire Touchscreen

    अनुमान है कि इसमें सनरूफ के अलावा 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, औटोमटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर में टाटा टिगोर के मुकाबले मिल सकता है इन 7 फीचर का एडवांटेज

    इंजन

    नई मारुति डिजायर कार में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन (82 पीएस/112 एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। अनुमान है कि कंपनी भविष्य में इसमें फ़ैक्ट्री फिटेड सीएनजी ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    प्राइस

    2024 मारुति डिजायर की कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा अमेज, टाटा टिगॉर और हुंडई ऑरा से रहेगा।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है