• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई वरना एसएक्स (ओ) वेरिएंट एनालिसिस: क्या इसे चुनना साबित होगा फायदे का सौदा, जानिए यहां

    यदि आप एक पावरफुल और फीचर रिच सेडान लेना चाहते हैं तो आपको नई वरना का टॉप वेरिएंट एसएक्स (ऑप्शनल) लेना चाहिए।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 03, 2023 13:56 ist
    info icon
    published onApr 03, 2023 13:56 IST
    last updated onApr 03, 2023 13:56 IST
    174 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna

    नई हुंडई वरना 2023 को एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स और 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम (केवल नैचुरली एस्पिरेटेड पावरट्रेन वाले मॉडल में) जैसे सेगमेंट फर्स्ट और फील गुड फीचर्स देकर उतारा गया है। हालांकि आपको अपनी नई हुंडई वरना में ये सभी फीचर्स चाहिए तो इसका टॉप वेरिएंट एसएक्स (ऑप्शनल) वेरिएंट लेना होगा। चलिए अब डालते हैं नजर क्या एक्सट्रा पैसे देकर इस वेरिएंट को चुनना साबित होगा फायदे का सौदा?

    वेरिएंट 

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    मैनुअल

    सीवीटी 

    मैनुअल

    डीसीटी

    एसएक्स (ऑप्शनल)

    14.66 लाख रुपये

    16.20 लाख रुपये

    15.99 लाख रुपये

    17.38 लाख रुपये

    एसएक्स (ऑप्शनल) वेरिएंट को ही क्यों चुनें?

    Hyundai Verna powered driver seat

    ये एकमात्र ऐसा वेरिएंट है जिसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन (केवल नैचुरली एस्पिरेटेड मॉडल में) और कूलिंग और हीटिंग फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए भी एसएक्स (ऑप्शनल) में एडीएएस, रियर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि रियर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक केवल इसके टर्बो डीसीटी वर्जन में ही दिए गए हैं। 

    Hyundai Verna ADAS radar resized

    यदि वरना के 2023 मॉडल में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर चाहते हैं तो आपको इसका पेट्रोल सीवीटी या फिर टर्बो इंजन वाला मॉडल चुनना होगा। अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के लिए आपको वरना एसएक्स (ऑप्शनल) टर्बो डीसीटी लेना होगा। 

    अब डालिए नजर इस वेरिएंट में दिए गए सभी फीचर्स परः

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइटेड फीचर्स

    • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी हेडलाइट्स
    • टर्बो वेरिएंट के लिए ब्लैक आउट और रेड ब्रेक कॉलिपर्स के साथ 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील

    • लेदरेट अपहोल्स्ट्री
    • रियर विंडो सनशेड

    • आईआरवीएम पर हॉटकीज़

    • एंबिएंट लाइटिंग

    • वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स
    • पावर्ड ड्राइवर सीट

    • एयर फिल्टर

    • फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड टेलगेट

    • 8-स्पीकर बोस म्यूजिक सिस्टम
    • कनेक्टेड कार टेक

    • 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम

    • एडीएएस (सीवीटी और टर्बो वेरिएंट): ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वॉइस रिक्ग्निशन, सेफ एग्जिट वॉर्निंग
    • रियर डिस्क ब्रेक (डीसीटी)

    • इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक (डीसीटी)

    अन्य फीचर्स

    • क्रोम विंडो बेल्टलाइन

    • क्रोम डोर हैंडल

    • शार्क फिन एंटीना

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • ब्लैक और बेज केबिन थीम (टर्बो के लिए ऑल-ब्लैक इंटीरियर)

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • डिजिटाइज्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

     

    • ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम

    • सनरूफ़

    • वायरलेस फोन चार्जिंग

    • ऑटो ए.सी

    • क्लाइमेट और मीडिया के लिए स्विचेबल कंट्रोल्स

    • एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले

    • वॉइस रिक्ग्निशन

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

    • छह एयरबैग

    • टीपीएमएस

    • आईएसओफिक्सचाइल्ड सीट एंकर

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • ईएससी और वीएसएम

    Hyundai Verna sunroof

    वरना एसएक्स (ऑप्शनल) में क्या हो सकता था बेहतर?

    जनरेशन अपग्रेड के साथ न्यू जनरेशन वरना अच्छे स्पेस, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मोर्चे पर अपने कॉम्पिटिशन में मौजूद दूसरी कारों के बराबर आ खड़ी हुई है। हालांकि हमारा मानना है कि इस कार में रियर विंडो सनशेड, एक रियर सेंटर हेडरेस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा व्यू, और डेडिकेटेड फोन सीट बैक पॉकेट्स जैसे फीचर्स दे दिए जाते तो और भी अच्छा होता। इसके अलावा हमारा ये भी मानना है कि एसएक्स (ऑप्शनल) वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी दी जानी चाहिए थी। साथ ही इसके पेट्रोल सीवीटी एसएक्स (ऑप्शनल) एडीएएस के साथ अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल भी दिया जाना चाहिए था। 

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष 

    ईएक्स 

    सेफ्टी फीचर्स के साथ केवल बेसिक फीचर्स मौजूद, यदि आपका बजट कम है और आपकी प्लानिंग अपनी कार को एक्सेसराइज़ करवाने की है तो इसे चुन सकते हैं 

    एस 

    एक अच्छा एंट्री-लेवल वेरिएंट जिसमें वाजिब कीमतों पर मिलते हैं कई काम के अतिरिक्त फीचर्स  

    एसएक्स 

    सीवीटी ऑटोमेटिक ऑप्शन या फिर एंट्री-लेवल टर्बो वेरिएंट के लिए इसे चुनें  

    एसएक्स (ओ)

    यदि आपको दमदार फीचर्स और एडीएएस टेक्नोलॉजी से लैस टॉप पेट्रोल सीवीटी या टर्बो वेरिएंट चाहिए तो चुन सकते हैं इसे

    यह भी देखेंः हुंडई वरना ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है