• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 मैग्ना वेरिएंट के 2023 मॉडल पर इन 5 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    नई आई20 को 5 वेरिएंट्स: एरा,मैग्ना,स्पोर्टज,एस्टा और एस्टा ऑप्शनल में पेश किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 23, 2023 14:25 ist
    info icon
    published onSep 23, 2023 14:25 IST
    last updated onSep 23, 2023 14:25 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    2023 Hyundai i20 Magna variant

    हुंडई आई20 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसे अपडेट देने के साथ ही कंपनी ने इसमें नया बेस वेरिएंट एरा पेश किया है जिससे इसकी शुरूआती कीमत कम हो गई है। इसके सेकंड बेस वेरिएंट मैग्ना वेरिएंट में आपको क्या मिलेगा खास,इन 5 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर:

    बाहर से कैसा है इसका लुक?

    इस मैग्ना वेरिएंट और बाकी टॉप वेरिएंट्स के बीच जो अंतर है वो ये है कि इस वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स के बजाए हेलोजन यूनिट दी गई है। इस वेरिएंट में फॉगलैंप हाउसिंग के पास बेसिक एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें टॉप वेरिएंट्स की तरह ग्रिल पर ग्लॉस ब्लैक फिनिशिंग और फ्रंट स्किड प्लेट पर सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। 

    2023 Hyundai i20 Magna variant side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो आई20 मैग्ना वेरिएंट में बॉडी कलर के ओआरवीएम्स और डोर हैंडल्स दिए गए हैं। हुंडई ने इसमें 15 इंच के स्टील व्हील कवर दिए है जबकि टर्न इंडिकेटर्स फ्रंट फेंडर्स पर लगे हैं। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड टेललाइट्स और टेलगेट पर आई20 की बैजिंग दी गई है। 

    यह भी पढ़ें:2023 हुंडई आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

    केबिन हाइलाइट्स

    2023 Hyundai i20 Magna variant cabin

    आई20 मैग्ना वेरिएंट में सिल्वर एसेंट्स के साथ ब्लैक और ग्रे केबिन थीम और ब्लैक एवं ग्रे फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। फीचर्स के तौर पर आई20 मैग्ना में रियर एसी वेंट के साथ मैनुअल एसी, ऑल 4  पावर विंडो, एक 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल जैसी चीजें दी गई है। 

    यह भी पढ़ें:2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान दिखी, एडीएएस और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर आए नजर

    अपडेट मिलने के साथ आई20 में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं। इस मैग्ना वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    केवल पेट्रोल इंजन का रखा गया है ऑप्शन

    2023 Hyundai i20 Magna variant rear seat

    हुंडई आई20 में केवल 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 88 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस रखी गई है। हालांकि इस मैग्ना वेरिएंट में केवल मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन रखा गया है। 

    कीमत और मुकाबला

    2023 Hyundai i20 Magna variant rear seat

    हुंडई आई20 मैग्ना वेरिएंट की कीमत 7.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। हुंडई की इस प्रीमियम हैचबैक का मुकाबला टोयोटा ग्लैंजा,टाटा अल्ट्रोज और मारुति बलेनो जैसी दूसरी कारों से है।  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है