• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 होंडा सिटी की फोटो आई सामने, 2 मार्च को होगी लॉन्च

    2 मार्च के दिन होंडा सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाएगा जिसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 20, 2023 15:56 ist
    info icon
    published onFeb 20, 2023 15:21 IST
    last updated onFeb 20, 2023 15:56 IST
    523 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City facelift

    होंडा कार्स इंडिया 2 मार्च के दिन जनरेशन 5 सिटी सेडान के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब ऑनलाइन नई होंडा सिटी 2023 मॉडल की तस्वीरें सामने आई है जिससे इस कॉम्पैक्ट सेडान में हुए बदलावों से पर्दा उठ गया है। 

    Honda City facelift side

    एक झलक में ही मालूम चल रहा है कि इसे माइल्ड अपडेट दिया गया है। अब ज्यादा आकर्षक एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और बदले हुए पैटर्न वाली ग्रिल दे दी गई है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट मेंं अपडेटेड फ्रंट बंपर दिया गया है। इसके साइड और रियर में आपको बिल्कुल बदलाव नजर नहीं आएंगे। 

    Honda City facelift cabin
    Honda City facelift touchscreen

    इसके केबिन में भी ​कोई बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं और इसमें पहले जैसी ड्युअल टोन थीम के साथ डैशबोर्ड पर 'वुड' इंसर्ट दिए गए हैं। ना सिर्फ इतना बल्कि इसमें पहले की तरह एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। होंडा इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दे सकती है। 

    इस सेडान में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं वहीं पहले की तरह इसमें हिल-स्टार्ट असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: कारदेखो ग्रुप के सीईओ और शार्क टैंक इन्वेस्टर अमित जैन चलाते हैं कौनसी कार और क्यों उन्हें है वो पसंद, जानिए यहां

    नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो इस समय 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट कर रहा है। मगर इस इंजन को इस बार रियल ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा ये इंजन ई2ओ फ्यूल पर काम करने के हिसाब से भी अपडेट किया जा सकता है। होंडा इसबार नई सिटी से डीजल इंजन का ऑप्शन हटा सकती है और ये अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तरह केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य के लिए आखिर क्यों महत्वपूर्ण है फॉर्मूला-ई, जानिए यहां

    होंडा पहले की तरह इस कार में 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके अलावा होंडा ई:एचईवी के लोअर वेरिएंट्स में हाइब्रिड पावरट्रेन दे सकती है जिससे कस्टमर्स को एक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट पावरट्रेन वाली कार का ऑप्शन मिल जाएगा।

    Honda City facelift rear

     नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मुकाबला स्कोडा स्लाविया,फोक्सवैगन वर्टस,मारुति सियाज और अपकमिंग न्यू जनरेशन हुंडई वरना से होगा। 

    यह भी पढ़ें: अब आप नहीं खरीद सकेंगे होंडा सिटी, अमेज और डब्ल्यूआर-वी डीजल, जानिये इसकी वजह

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है