• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिए 2022 मारुति बलेनो की प्राइस! 23 फरवरी को होगी लॉन्च

    नई मारुति बलेनो की लीक हुई सभी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए हमने इसकी वेरिएंट वाइज संभावित प्राइस लिस्ट का अनुमान लगाया है जो इस प्रकार हो सकती है:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 17, 2022 14:11 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2022 14:11 IST
    last updated onFeb 17, 2022 14:11 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति बलेनो को 23 फरवरी को नया अपडेट मिलने वाला है। इस गाड़ी से जुड़ी कई सारी अहम जानकारियां लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। इस प्रीमियम हैचबैक कार में दिए जाने वाले नए फीचर्स को भी टीज़र में बताया जा चुका है। हाल ही में लीक हुई जानकारी से इस बात का भी पता चला है कि अपकमिंग बलेनो छह वेरिएंट में आएगी।

    फेसलिफ्ट बलेनो में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल दिया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट सिग्मा को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट के साथ दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस की चॉइस मिलेगी।

    नई बलेनो की लीक हुई सभी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए हमने इसकी वेरिएंट वाइज संभावित प्राइस लिस्ट का अनुमान लगाया है जो इस प्रकार हो सकती है:-

    वेरिएंट 

    1.2 एमटी 

    1.2 एएमटी 

    सिग्मा 

    6.5 लाख रुपए 

    -

    डेल्टा 

    7.4 लाख रुपए 

    7.9 लाख रुपए 

    ज़ेटा 

    8.1 लाख रुपए 

    8.6 लाख रुपए 

    ज़ेटा (ओ)

    8.3 लाख रुपए 

    8.8 लाख रुपए 

    अल्फा 

    8.8 लाख रुपए 

    9.3 लाख रुपए 

    अल्फा (ओ)

    9.5 लाख रुपए 

    10 लाख रुपए 

    प्री-फेसलिफ्ट बलेनो के सीवीटी ऑटोमेटिक वेरिएंट की प्राइस मैनुअल वेरिएंट से 1.2 लाख रुपए ज्यादा है। हालांकि, इसका नया एएमटी ऑप्शन इस गैप को जरूर कम कर देगा जिसके चलते यह कार एक ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन बन जाएगी। अनुमान है कि मारुति अपनी नई बलेनो कार में छह एयरबैग्स और सेगमेंट फर्स्ट हेडअप डिस्प्ले जैसे फीचर्स को नए अल्फा (ओ) वेरिएंट में दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह अल्फा से ज्यादा महंगा वेरिएंट हो सकता है।

    मारुति अपनी 2022 बलेनो में दिए जाने वाले कई अतिरिक्त फीचर्स का खुलासा भी कर चुकी है जिसके अनुसार इस गाड़ी में अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम और सेगमेंट फर्स्ट हेडअप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। यदि लीक हुई जानकारी सही साबित होती है तो इस अपकमिंग कार में रियर एसी वेंट्स और छह एयरबैग्स भी मिल सकते हैं।

    Maruti Baleno 2022 safety features

    यहां देखें 2022 बलेनो और उसकी प्रतिद्वंदी कारों की कीमतें :-  

    2022 मारुति बलेनो 

    टाटा अल्ट्रोज़ 

    हुंडई आई20 

    होंडा जैज़ 

    फोक्सवैगन पोलो 

    6.5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए (संभावित)

    5.99  लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए 

    6.98  लाख रुपए  से  11.47 लाख रुपए 

    7.71 लाख रुपए से 9.95 लाख रुपए 

    6.45 लाख रुपए से  10.25 लाख रुपए 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है